West Indies vs South Africa T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज के मुकाबले में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच टक्कर है. दोनों टीम्स के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक अजेय हैं.
5:01 PM(एक मिनट पहले)
1.5: एडन मार्करम को रोमारियो शेफर्ड, छक्का!
5:01 PM(एक मिनट पहले)
1.4: क्विंटन डी कॉक को रोमारियो शेफर्ड, इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर शरीर के पास से डीप पॉइंट की तरफ कट कर दिया| इस शॉट के लिए फील्डर तैनात थे जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
5:00 PM(2 मिनट पहले)
1.3: क्विंटन डी कॉक को रोमारियो शेफर्ड, हार्ड लेंथ लने पर डाली गई गेंद| डी कॉक ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन लेना चाहते थे लेकिन उसका मौका नहीं बन सका|
4:59 PM(3 मिनट पहले)
1.2: क्विंटन डी कॉक को रोमारियो शेफर्ड, कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
4:58 PM(4 मिनट पहले)
1.1: एडन मार्करम को रोमारियो शेफर्ड, पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
4:58 PM(4 मिनट पहले)
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने रोमारियो शेफर्ड आए हैं...
4:57 PM(5 मिनट पहले)
Score 11/0
Batsmanक्विंटन डी कॉक 5(3b 1*4 0*6)
Bowlerमैथ्यू फोर्ड 1-0-11-0
0.6: क्विंटन डी कॉक को मैथ्यू फोर्ड, डॉट बॉल के साथ इस पहले ओवर की समाप्ति हुई है| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया है| 11/0 दक्षिण अफ्रीका|
4:56 PM(6 मिनट पहले)
0.5: क्विंटन डी कॉक को मैथ्यू फोर्ड, आउट साइड एज और चौका निकल गया| स्लिप फील्डर था वहां पर लेकिन उनसे दूर से निकली गेंद और थर्ड मैन बाउंड्री को पार कर गई| आउट स्विंग डाली गई थी गेंद| डिफेंड करने गए थे और आउट साइड एज कर बैठे थे जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया|
4:55 PM(7 मिनट पहले)
0.4: एडन मार्करम को मैथ्यू फोर्ड, हार्ड लेंथ से अंदर की तरफ आई गेंद| पैर निकालकर मिड ऑन की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया गया गया है|
4:55 PM(7 मिनट पहले)
0.3: क्विंटन डी कॉक को मैथ्यू फोर्ड, क्विक सिंगल के साथ क्विंटन डी कॉक ने अपना खाता खोला है!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
4:54 PM(8 मिनट पहले)
0.2: एडन मार्करम को मैथ्यू फोर्ड, शार्प इन स्विंगर!! इस बार टप्पा खाकर अंदर की तरफ आई गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ पंच शॉट खेला| मिड ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
4:53 PM(9 मिनट पहले)
0.1: एडन मार्करम को मैथ्यू फोर्ड, चौका!! बाउंड्री के साथ इस रन चेज का आगाज हुआ है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
4:45 PM(17 मिनट पहले)
...दूसरी पारी, रन चेज़...
4:45 PM(17 मिनट पहले)
तभी मैदान पर आए जेसन होल्डर (49) ने एक तरफ से संभलकर खेलना शुरू किया और स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने लगे जबकि रोमारियो शेफर्ड (52) ने मिले हुए मौकों पर गेंद को दर्शकों के बीच भेजा और ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| ऐसे में दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 89 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| जिसके दम पर वेस्ट इंडीज़ टीम का स्कोर 176 रनों तक पहुँच गया| इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट निकालकर दिया जबकि कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 सफलता अपने नाम किया| तो अब देखना होगा कि किस टीम को यहाँ पर मिलती है जीत और किसे मिलती है निराशा|
4:44 PM(18 मिनट पहले)
इसी वजह से पावर प्ले के दौरान ही विंडीज़ टीम ने अपने टॉप चार बल्लेबाजों को जल्दी-जल्दी गंवा दिया| जिसके बाद रोवमन पॉवेल (9) ने एक तरफ से रन बनाना शुरू किया जबकि शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड (12) भी उनका पूरा साथ देने लगे| इसी बीच अफ़्रीकी कप्तान मार्करम ने गेंदबाज़ी में कॉर्बिन बॉश को लगाया और उन्होंने रदरफ़ोर्ड को कैच आउट करवाते हुए वेस्ट इंडीज़ टीम को बड़ा झटका दे दिया| वहीं लुंगी एनगिडी ने सेट बल्लेबाज़ पॉवेल को आउट करते हुए अपना तीसरा शिकार बनाया| इसी दौरान एक समय तो शाइ होप की सेना ने बस 83 रनों के स्कोर पर अपने साथ बल्लेबाजों को गंवा दिया था|
4:43 PM(19 मिनट पहले)
शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका टीम के गेंदबाजों का जलवा अहमदाबाद के मैदान में देखने को मिला था!! तो अंत में वेस्ट इंडीज़ टीम के लिए जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड के द्वारा की गई आठवें विकेट के लिए 89 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत वेस्ट इंडीज़ ने दक्षिण अफ्रीका की टीम के सामने 177 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है| इसी बीच टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आए वेस्ट इंडीज़ की टीम ने शुरुआत तो तूफानी अंदाज़ में किया और पारी के पहले 2 ओवर में ही 29 रन बना दिया| जिसके बाद गेंदबाज़ी करने आए कगिसो रबाडा ने पहले शाइ होप (16) को अपना शिकार बनाया जबकि उसी ओवर में शिमरन हेटमायर (2) को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| ऐसे में दूसरे छोर से लुंगी एनगिडी ने आकर एक ही ओवर में ब्रैंडन किंग (21) और रॉस्टन चेज (2) को अपना शिकार बनाया|
4:40 PM(22 मिनट पहले)
Score 176/8
Batsmanरोमारियो शेफर्ड 52(37b 3*4 4*6)
Bowlerकॉर्बिन बॉश 4-0-31-2
19.6: रोमारियो शेफर्ड को कॉर्बिन बॉश, फ्रेंच कट और चौका निकल गया| 176 रनों पर वेस्ट इंडीज की पारी का हुआ अंत| जड़ में दलाई गई गेंद| जोर से बल्ला चलाया| इन साइड एज लेकर कीपर के बाएँ ओर से फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई गेंद| ऐसे में रोमारियो शेफर्ड का अर्धशतक भी पूरा हो गया| दक्षिण अफ्रीका के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
4:39 PM(23 मिनट पहले)
19.5: रोमारियो शेफर्ड को कॉर्बिन बॉश, आउट!!! रन आउट!! 89 रनों की पारी का हुआ अंत| इस बार जेसन होल्डर को रन आउट होकर वापिस जान पड़ेगा| जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज उसपर शॉट नहीं लगा पाए| उनको छोड़ते हुए कीपर के पास गई गेंद जिसे डी कॉक ने रोका| इस बीच दूसरे एंड से होल्डर रन के लिए बल्लेबाजी एंड पर आ गए थे| इस दौरान क्विंटन डी कॉक का अंडर आर्म थ्रो कॉर्बिन बॉश के पास आया और उन्होंने बेल्स उड़ाते हुए होल्डर को रन आउट कर दिया|
4:39 PM(23 मिनट पहले)
19.4: जेसन होल्डर को कॉर्बिन बॉश, पता था कि यॉर्कर ही आने वाली है इसलिए इस बार स्कूप शॉट का इस्तेमाल करते हुए शॉर्ट फाइन लेग की दिश से एक रन हासिल किया है|
4:38 PM(24 मिनट पहले)
19.3: रोमारियो शेफर्ड को कॉर्बिन बॉश, यहाँ भी यॉर्कर से काम चलाया है| लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला| डीप में उसे फ़ील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|
4:38 PM(25 मिनट पहले)
19.2: जेसन होल्डर को कॉर्बिन बॉश, एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई यॉर्कर गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप मिड विकेट से एक रन बटोर लिया|
4:37 PM(25 मिनट पहले)
19.1: रोमारियो शेफर्ड को कॉर्बिन बॉश, सटीक यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
4:36 PM(26 मिनट पहले)
Score 168/7
Batsmanजेसन होल्डर 47(29b 4*4 3*6)
Bowlerलुंगी एनगिडी 4-0-30-3
18.6: जेसन होल्डर को लुंगी एनगिडी, इस बार जड़ में डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
4:35 PM(27 मिनट पहले)
18.5: रोमारियो शेफर्ड को लुंगी एनगिडी, सिंगल!! इस बार जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे पढ़ते हुए लॉन्ग ऑन की तरफ हीव किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
4:34 PM(28 मिनट पहले)
18.4: रोमारियो शेफर्ड को लुंगी एनगिडी, आउट साइड और चौका निकल गया| एक बार फिर से स्लोवर गेंद डाली| इसपर जोर से बल्ला चलाया| आउट साइड एज लेकर स्लिप के खली स्थान से होते हुए सीमा रेखा के पार चली गई गेंद चार रनों के लिए|
4:34 PM(28 मिनट पहले)
18.3: रोमारियो शेफर्ड को लुंगी एनगिडी, एक और डॉट गेंद!! लगातार एक ही तरह की स्लोवर गेंद से बल्लेबाज को चकमा दे पा रहे हैं| रोमारियो शेफर्ड के पास उसका कोई जवाब नहीं था|
4:33 PM(29 मिनट पहले)
18.2: रोमारियो शेफर्ड को लुंगी एनगिडी,एक और डॉट गेंद!!! डिपिंग यॉर्कर!! बल्लेबाज से दूर इस गेंद को रखा| बल्ला चलाया लेकिन बीट हो गए|
4:33 PM(30 मिनट पहले)
18.1: रोमारियो शेफर्ड को लुंगी एनगिडी,प्ले एंड मिस!! चेंज ऑफ़ पेस से यहाँ पर बल्लेबाज को चकमा दे दिया है| बल्लेबाज को छोड़ते हुए केपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
4:31 PM(31 मिनट पहले)
Score 163/7
Batsmanजेसन होल्डर 47(28b 4*4 3*6)
Bowlerमार्को येन्सन 4-0-50-0
17.6: जेसन होल्डर को मार्को येन्सन, चौका!! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके और तेज़ी से सीमा रेखा को पार कर गई| 163/7 वेस्ट इंडीज|
4:31 PM(31 मिनट पहले)
17.5: जेसन होल्डर को मार्को येन्सन, दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
4:30 PM(32 मिनट पहले)
17.4: जेसन होल्डर को मार्को येन्सन, छक्का!!! इस बार स्लॉट में थी गेंद तो फिर उसे सामने वाले प्लाट में भेज दिया!! इस बार गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए| कमाल की बल्लेबाजी यहाँ पर देखने को मिल रही है|
4:29 PM(33 मिनट पहले)
17.3: जेसन होल्डर को मार्को येन्सन, चौका!!! इसी के साथ वेस्ट इंडीज का 150 रन पूरा हो गया है यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| इसपर आड़े बल्ले से पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
4:28 PM(34 मिनट पहले)
17.2: जेसन होल्डर को मार्को येन्सन, डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने के लिए अपने बल्ले को घुमाया लेकिन गेंद टप्पा खाकर बल्ले को बीट करती हुई सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं हुआ|
4:28 PM(34 मिनट पहले)
17.2: जेसन होल्डर को मार्को येन्सन, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
4:27 PM(35 मिनट पहले)
17.1: जेसन होल्डर को मार्को येन्सन, छक्का!! जेसन होल्डर के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार ताल मेल और गेंद गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
4:25 PM(37 मिनट पहले)
Score 140/7
Batsmanरोमारियो शेफर्ड 41(28b 1*4 4*6)
Bowlerकगिसो रबाडा 4-0-22-2
16.6: रोमारियो शेफर्ड को कगिसो रबाडा, नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| कीपर और गेंदबाज के कहने पर कप्तान ने रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि बल्ले का टो एंड लगा हुआ था इस वजह से अपील को वहीँ पर रद्द कर दिया गया| गुड लेंथ से अंदर आती हुई इन स्विंग गेंद पर फ्लिक करने गए थे| इनस्विंग से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
4:25 PM(37 मिनट पहले)
16.5: जेसन होल्डर को कगिसो रबाडा, टैप एंड रन होल्डर के द्वारा किया गया है| बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
4:24 PM(38 मिनट पहले)
16.4: रोमारियो शेफर्ड को कगिसो रबाडा, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल कर लिया है|
4:24 PM(39 मिनट पहले)
16.3: रोमारियो शेफर्ड को कगिसो रबाडा, डॉट बॉल!! फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ|
4:23 PM(39 मिनट पहले)
16.2: रोमारियो शेफर्ड को कगिसो रबाडा, 2 रन मिल जायेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| जोर से शॉट खेलना चाहा लेकिन मिस टाइम हुआ| कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर उसके पीछे भागे लेकिन दूर रह गए| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से दो रन मिल गया|
4:22 PM(40 मिनट पहले)
16.2: रोमारियो शेफर्ड को कगिसो रबाडा, वाइड!!! डाउन द लेग डाल बैठे गेंद| बल्लेबाज को छोड़ते हुए कीपर के पास गई गेंद| अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया है|
4:22 PM(40 मिनट पहले)
16.1: रोमारियो शेफर्ड को कगिसो रबाडा, छक्का!!! 82 मीटर लम्बा सिक्स!! करारा पुल शॉट खेला है यहाँ पर| शॉटपिच डाली गई गेंद, बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
4:21 PM(41 मिनट पहले)
Score 129/7
Batsmanरोमारियो शेफर्ड 32(23b 1*4 3*6)
Bowlerकॉर्बिन बॉश 3-0-23-2
15.6: रोमारियो शेफर्ड को कॉर्बिन बॉश, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| जड़ में डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ हीव शॉट खेला जहाँ डीप में उसे फील्ड किया गया| एक ही रन मिल पाया|
4:20 PM(42 मिनट पहले)
15.5: रोमारियो शेफर्ड को कॉर्बिन बॉश, चौका!! स्मैशड थ्रू कवर्स!! शानदार टाइमिंग और प्लेसमेंट देखने को मिला है| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर हवा में पंच किया और चौका बटोरा| किसी फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिला शॉट इतना करारा था|
4:19 PM(43 मिनट पहले)
15.4: रोमारियो शेफर्ड को कॉर्बिन बॉश, आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया|
4:19 PM(43 मिनट पहले)
15.3: रोमारियो शेफर्ड को कॉर्बिन बॉश, वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
4:18 PM(44 मिनट पहले)
15.2: रोमारियो शेफर्ड को कॉर्बिन बॉश, छक्का!! स्टैंड एंड डेलिवर!! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार पुल करते हुए छह रन हासिल किया है|
4:17 PM(45 मिनट पहले)
15.1: रोमारियो शेफर्ड को कॉर्बिन बॉश, प्ले एंड मिस!! इन साइड एज लेकर कीपर की तरफ गई गेंद लेकिन टप्पा खाने के बाद| उछाल भरी गेंद से चकमा खाए थे| बल्ले के निचले भाग को लगकर कीपर की तरफ गई जहाँ से कैच का मौका नहीं बन सका|
4:16 PM(46 मिनट पहले)
Score 118/7
Batsmanरोमारियो शेफर्ड 21(17b 0*4 2*6)
Bowlerकेशव महाराज 4-0-43-0
14.6: रोमारियो शेफर्ड को केशव महाराज, सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए एक रन लिया है| 15 ओवर के बाद 118/7 है वेस्ट इंडीज़|
4:16 PM(46 मिनट पहले)
14.5: रोमारियो शेफर्ड को केशव महाराज, इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया|
4:16 PM(46 मिनट पहले)
14.4: जेसन होल्डर को केशव महाराज, बैक फुट से होल्डर ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेलकर एक रन लिया है|
4:15 PM(47 मिनट पहले)
14.3: रोमारियो शेफर्ड को केशव महाराज, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
4:15 PM(47 मिनट पहले)
14.2: रोमारियो शेफर्ड को केशव महाराज, छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा के देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
4:14 PM(48 मिनट पहले)
14.1: रोमारियो शेफर्ड को केशव महाराज, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगी| रन नहीं मिल सका|
4:11 PM(51 मिनट पहले)
Score 109/7
Batsmanजेसन होल्डर 23(20b 2*4 1*6)
Bowlerलुंगी एनगिडी 3-0-25-3
13.6: जेसन होल्डर को लुंगी एनगिडी, डॉट गेंद!! इसी बीच हवा में थी गेंद लेकिन फील्डर गेंद के नीचे पहुँच नहीं पाए!! इस बार आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को जेसन होल्डर परख नहीं सके और शॉर्ट कवर की ओर हवा में शॉट खेल बैठे| तभी वहां मौजूद फील्डर केशव महाराज ने गेंद को पकड़ना चाहा लेकिन बॉल उनके पास एक टप्पा खाकर आई| हालाँकि अगर केशव सामने की ओर डाईव लगाते तो कैच हो सकता था|
4:10 PM(52 मिनट पहले)
13.5: जेसन होल्डर को लुंगी एनगिडी, चौका!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
4:09 PM(53 मिनट पहले)
13.4: रोमारियो शेफर्ड को लुंगी एनगिडी, छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन निकाला है|
4:08 PM(54 मिनट पहले)
13.3: रोमारियो शेफर्ड को लुंगी एनगिडी, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
4:07 PM(55 मिनट पहले)
13.2: रोमारियो शेफर्ड को लुंगी एनगिडी, छक्का!! इसी के साथ वेस्ट इंडीज़ टीम का 100 रन पूरा हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की धीमी गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
4:07 PM(55 मिनट पहले)
13.1: जेसन होल्डर को लुंगी एनगिडी, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट लगाकर एक रन पूरा किया है|
4:06 PM(57 मिनट पहले)
Score 97/7
Batsmanजेसन होल्डर 18(17b 1*4 1*6)
Bowlerकेशव महाराज 3-0-34-0
12.6: जेसन होल्डर को केशव महाराज, सिंगल!! बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन हासिल किया है|
4:05 PM(57 मिनट पहले)
12.5: जेसन होल्डर को केशव महाराज, चौका!! शानदार कट शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ खेलते हुए नज़र आए हैं!! ऑफ स्टंप डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बीच से कट शॉट लगाया| ऐसे में सीमा रेखा पार कर गई बॉल चार रनों के लिए|
4:05 PM(57 मिनट पहले)
12.4: जेसन होल्डर को केशव महाराज, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से लेग साइड की ओर खेलना चाहा| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को लगी और कीपर से थोड़ी दूर गई| हालाँकि नॉन स्ट्राइकर एंड से बल्लेबाज़ भागकर रन लेना चाहते थे लेकिन डी कॉक को बॉल के पास जाता हुआ देख होल्डर ने रन लेने से मना कर दिया|
4:04 PM(58 मिनट पहले)
12.3: रोमारियो शेफर्ड को केशव महाराज, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
4:04 PM(58 मिनट पहले)
12.2: जेसन होल्डर को केशव महाराज, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को होल्डर ने मिड विकेट की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
4:04 PM(59 मिनट पहले)
12.1: जेसन होल्डर को केशव महाराज, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर पुश किया| बॉल टप्पा खाकर सीधा गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं आ सका|
4:03 PM(एक घंटा पहले)
Score 90/7
Batsmanजेसन होल्डर 12(12b 0*4 1*6)
Bowlerकगिसो रबाडा 3-0-11-2
11.6: जेसन होल्डर को कगिसो रबाडा, एक रन!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए एक रन निकाला है|
4:02 PM(एक घंटा पहले)
11.5: रोमारियो शेफर्ड को कगिसो रबाडा, सिंगल!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया जहाँ से एक रन मिल गया|
4:01 PM(एक घंटा पहले)
11.4: जेसन होल्डर को कगिसो रबाडा, ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन निकाला है|
4:01 PM(एक घंटा पहले)
11.3: रोमारियो शेफर्ड को कगिसो रबाडा, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव करते हुए सिंगल निकाला है|
4:00 PM(एक घंटा पहले)
11.2: रोमारियो शेफर्ड को कगिसो रबाडा, शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
4:00 PM(एक घंटा पहले)
11.1: रोमारियो शेफर्ड को कगिसो रबाडा, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
3:59 PM(एक घंटा पहले)
Score 86/7
Batsmanरोमारियो शेफर्ड 3(4b 0*4 0*6)
Bowlerकॉर्बिन बॉश 2-0-12-2
10.6: रोमारियो शेफर्ड को कॉर्बिन बॉश, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
3:58 PM(एक घंटा पहले)
10.5: रोमारियो शेफर्ड को कॉर्बिन बॉश, दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
3:56 PM(एक घंटा पहले)
10.4: रोमारियो शेफर्ड को कॉर्बिन बॉश, ओह!! ये गेंद जाकर बल्लेबाज के हेलमेट पर लगी है| हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| रोमारियो शेफर्ड उसपर झुकते हुए डक करना चाहते थे लेकिन उछाल को परख नहीं सके और गेंद से नजरें हटा बैठे| ऐसे में गेंद जाकर उनके कंधे पर लगी और फिर हेलमेट से टकराई| कनकशन टेस्ट के लिए फिजियो अब मैदान पर आये हैं|
3:56 PM(एक घंटा पहले)
10.3: रोमारियो शेफर्ड को कॉर्बिन बॉश, पैड्स पर डाली गई इन स्विंगर गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया| रन नहीं मिला|
3:55 PM(एक घंटा पहले)
रोमारियो शेफर्ड अगले बल्लेबाज हैं..
3:54 PM(एक घंटा पहले)
10.2: मैथ्यू फोर्ड को कॉर्बिन बॉश, आउट!! कैच आउट!! विंडीज़ टीम को लगता हुआ सातवां झटका यहाँ पर!! कोई भी बल्लेबाज टिककर खेलना नहीं चाह रहा| इस बार मैथ्यू फोर्ड 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| कॉर्बिन बॉश के हाथ लगी दूसरी विकेट| इस दफ़ा गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लेग साइड की ओर हवा में फ्लिक शॉट खेला| तभी बल्ले के स्टीकर के पास लगकर स्क्वायर लेग की तरफ हवा में गई| जिसके बाद बाउंड्री लाइन से फील्डर रायन रिकेलटन सामने की ओर भागकर और आगे की तरफ डाईव लगाकर दोनों हाथों से रनिंग कैच पकड़ा| 83/7 वेस्ट इंडीज़|
3:53 PM(एक घंटा पहले)
10.1: जेसन होल्डर को कॉर्बिन बॉश, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
3:52 PM(एक घंटा पहले)
Score 82/6
Batsmanमैथ्यू फोर्ड 11(8b 1*4 1*6)
Bowlerमार्को येन्सन 3-0-27-0
9.6: मैथ्यू फोर्ड को मार्को येन्सन, शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| कोई रन नहीं हुआ| 10 के बाद 82/6 वेस्ट इंडीज|
3:52 PM(एक घंटा पहले)
9.5: मैथ्यू फोर्ड को मार्को येन्सन, विकेट लाइन पर डाली गई स्लोवर गेंद| फोर्ड ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
3:51 PM(एक घंटा पहले)
9.4: मैथ्यू फोर्ड को मार्को येन्सन, छक्का!!! 75 मीटर लम्बा सिक्स!!! खराब गेंद ये, आधे पिच वाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने महज़ दिशा दिखाई मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और छक्का बटोरा| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर होगा|
3:50 PM(एक घंटा पहले)
9.3: मैथ्यू फोर्ड को मार्को येन्सन, क्रैकिंग डेलिवरी लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं हुआ| प्ले एंड मिस!! बल्लेबाज़ को छोड़ते हुए कीपर के पास निकल गई गेंद|
3:50 PM(एक घंटा पहले)
9.2: मैथ्यू फोर्ड को मार्को येन्सन, चौका!! विकेट्स गिर रही है लेकिन बल्लेबाज अपना शॉट्स नहीं रोक रहे| इस बार बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| मिड ऑन के ऊपर से पुल शॉट खेला जिसके बाद बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3:49 PM(एक घंटा पहले)
9.1: मैथ्यू फोर्ड को मार्को येन्सन, ओह!! प्ले एंड मिस हुआ है यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| आउट साइड एज के काफी पास से गई गेंद कीपर की तरफ|
3:48 PM(एक घंटा पहले)
Score 72/6
Batsmanजेसन होल्डर 9(9b 0*4 1*6)
Bowlerलुंगी एनगिडी 2-0-13-3
8.6: जेसन होल्डर को लुंगी एनगिडी, डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| शानदार कट शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हो सका| 72/6 वेस्ट इंडीज|
3:47 PM(एक घंटा पहले)
8.5: जेसन होल्डर को लुंगी एनगिडी, इस बार आउटस्विंग हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में जहाँ से रन नहीं मिल पाया|
3:47 PM(एक घंटा पहले)
8.4: मैथ्यू फोर्ड को लुंगी एनगिडी, सिंगल!! इसी के साथ मैथ्यू फोर्ड ने अपना खाता खोला है!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
3:46 PM(एक घंटा पहले)
8.3: मैथ्यू फोर्ड को लुंगी एनगिडी, डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने के लिए अपने बल्ले को घुमाया लेकिन गेंद टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं हुआ|
3:44 PM(एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ मैथ्यू फोर्ड हैं...
3:44 PM(एक घंटा पहले)
8.2: रोवमन पॉवेल को लुंगी एनगिडी, आउट!! कैच आउट!! कॉट डेवाल्ड ब्रेविस बोल्ड लुंगी एनगिडी| छठे विकेट का पतन हुआ है| एक और बड़ा झटका वेस्ट इंडीज की टीम को यहाँ पर लगता हुआ| 9 रन बनाकर रोवमन पॉवेल बने लुंगी एनगिडी का तीसरा शिकार| शॉर्ट कवर्स पर एक शार्प कैच ब्रेविस ने पकड़ा है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| अप पर रहकर इसे पंच किया शॉर्ट कवर्स की तरफ जो सीधा ब्रेविस की तरफ चला गया| फील्डर ने चेस्ट हाईट पर दोनों हाथों से एक शानदार कैच को अंजाम दिया| 71/6 वेस्ट इंडीज|
3:43 PM(एक घंटा पहले)
8.1: जेसन होल्डर को लुंगी एनगिडी, पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
3:42 PM(एक घंटा पहले)
Score 70/5
Batsmanजेसन होल्डर 8(6b 0*4 1*6)
Bowlerकेशव महाराज 2-0-27-0
7.6: जेसन होल्डर को केशव महाराज, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल कर लिया है|
3:41 PM(एक घंटा पहले)
7.5: जेसन होल्डर को केशव महाराज, छक्का!!! ऊपर वाली गेंद पर सामने की तरफ काफी शानदार शॉट खेला है| जेसन होल्डर ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| अपनी लम्बाई का भी होल्डर ने फायदा उठाया यहाँ पर| रीच काफी लम्बी है उनकी|
3:41 PM(एक घंटा पहले)
7.4: रोवमन पॉवेल को केशव महाराज, इस बार टर्न होकर अंदर आई गेंद| लेग साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया गया है|
3:41 PM(एक घंटा पहले)
7.3: जेसन होल्डर को केशव महाराज, सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3:40 PM(एक घंटा पहले)
7.2: रोवमन पॉवेल को केशव महाराज, ऑफ़ स्टम्प से गेंद को टर्न कराया| बैक फुट पर रहकर ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
3:40 PM(एक घंटा पहले)
7.1: रोवमन पॉवेल को केशव महाराज, ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं मिलेगा|
3:39 PM(एक घंटा पहले)
Score 60/5
Batsmanजेसन होल्डर 0(3b 0*4 0*6)
Bowlerकॉर्बिन बॉश 1-0-8-1
6.6: जेसन होल्डर को कॉर्बिन बॉश, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| कट करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
3:38 PM(एक घंटा पहले)
6.5: जेसन होल्डर को कॉर्बिन बॉश, एक और बार उसी लेंथ पर डाली गई गेंद| इसपर आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| रन यहाँ भी नहीं मिलेगा|
3:37 PM(एक घंटा पहले)
6.4: जेसन होल्डर को कॉर्बिन बॉश, हार्ड लेंथ गेंद!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फ्रंट फुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा|
3:36 PM(एक घंटा पहले)
जेसन होल्डर अगले बल्लेबाज हैं...
3:35 PM(एक घंटा पहले)
6.3: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को कॉर्बिन बॉश, आउट!! कैच आउट!! कॉट क्विंटन डी कॉक बोल्ड कॉर्बिन बॉश| पांचवें विकेट का पतन हो गया है| कॉर्बिन बॉश को भी उनके पहले ही ओवर में सफलता मिल गई है| 12 रन बनाकर शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड बने कॉर्बिन बॉश का पहला शिकार| पिछली वाली छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाकर छक्का मारा था लेकिन इस बार लाइन थोड़ा ऑफ़ स्टम्प के बाहर थी और वहां से उसे पुल लगाने चले गए| इस बार उछाल और गति से चकमा खाए| पुल शॉट के दौरान टॉप एज लगा और हवा में गई गेंद जिसे कीपर बड़े आराम से लपक लिया| 60/5 वेस्ट इंडीज|
3:35 PM(एक घंटा पहले)
6.2: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को कॉर्बिन बॉश, छक्का!!! करारा पुल शॉट रदरफ़ोर्ड द्वारा| शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बैकफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
3:34 PM(एक घंटा पहले)
6.1: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को कॉर्बिन बॉश, 2 रन के साथ ब्रेक के बाद हुई है शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| दूर से इसपर कट शॉट खेला जहाँ से डीप में उसे फील्ड किया गया| दो ही रन मिल पायेगा|
3:33 PM(एक घंटा पहले)
ड्रिंक्स का हुआ समय!! इसी के साथ पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 52/4 है वेस्ट इंडीज़| फ़िलहाल दक्षिण अफ्रीका टीम के गेंदबाजों ने विंडीज़ बल्लेबाजों को परेशान किया हुआ है!! इसी बीच क्रीज़ पर एक तरफ से रोवमन पॉवेल समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और धीरे-धीरे स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ा रहे हैं जबकि शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड ने भी उनका पूरा साथ दिया है| हालाँकि वेस्ट इंडीज़ टीम को चार बड़ा झटका ब्रैंडन किंग, शाइ होप, शिमरन हेटमायर और रॉस्टन चेज के रूप में जल्दी-जल्दी लग गया था लेकिन अब पॉवेल और शरफ़ेन ने पारी को संभाला लिया है| ऐसे में दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान एडन मार्करम की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द इस पनपती हुई साझेदारी का अंत किया जाए|
3:30 PM(एक घंटा पहले)
Score 52/4
Batsmanरोवमन पॉवेल 7(7b 1*4 0*6)
Bowlerमार्को येन्सन 2-0-17-0
5.6: रोवमन पॉवेल को मार्को येन्सन, चौका!! इसी के साथ वेस्ट इंडीज़ टीम का 50 रन पूरा हुआ!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर और मिड ऑफ फील्डर के बीच से ड्राइव किया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
3:29 PM(एक घंटा पहले)
5.5: रोवमन पॉवेल को मार्को येन्सन, गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
3:29 PM(एक घंटा पहले)
5.4: रोवमन पॉवेल को मार्को येन्सन, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
3:28 PM(एक घंटा पहले)
5.3: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को मार्को येन्सन, कैच ड्रॉप!! 3 के स्कोर पर शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को मिला जीवनदान| शॉर्ट थर्ड मैन पर एनगिडी का शानदार प्रयास लेकिन हाथों में गेंद को लपक नहीं पाए| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| उसपर एंगल बल्ले से थर्ड मैन की तरफ गाइड करने गए| हवा में खेल बैठे| शॉर्ट थर्ड मैन पर फील्डर ने छलांग लगाकर उसे लपकना चाहा लेकिन दोनों हाथों में लगकर दूर चली गई गेंद| वहां से दो रन का मौका बन गया| अब तक इस छह ओवरों के भीतर काफी कुछ देखने को मिल गया है हमें|
3:27 PM(एक घंटा पहले)
5.2: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को मार्को येन्सन, हार्ड लेंथ गेंद!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ रदरफ़ोर्ड ने उसे फ्रंट फुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा|
3:27 PM(एक घंटा पहले)
5.1: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को मार्को येन्सन, गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
3:26 PM(एक घंटा पहले)
Score 47/4
Batsmanरोवमन पॉवेल 3(4b 0*4 0*6)
Bowlerकगिसो रबाडा 2-0-7-2
4.6: रोवमन पॉवेल को कगिसो रबाडा, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से इस बार ऑफ साइड की ओर पुश किया लेकिन गेंद टप्पा खाती हुई वहां मौजूद फील्डर तक गई| रन नहीं मिल पाया|
3:25 PM(एक घंटा पहले)
4.5: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को कगिसो रबाडा, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
3:24 PM(एक घंटा पहले)
4.4: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को कगिसो रबाडा, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर पुश किया| बॉल टप्पा खाकर सीधा गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं आ सका|
3:24 PM(एक घंटा पहले)
4.3: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को कगिसो रबाडा, दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर 2 रन निकाला है|
3:23 PM(एक घंटा पहले)
4.2: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को कगिसो रबाडा, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|
3:22 PM(एक घंटा पहले)
4.1: रोवमन पॉवेल को कगिसो रबाडा, सिंगल!! हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
3:21 PM(एक घंटा पहले)
नए बल्लेबाज शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड हैं...
3:20 PM(एक घंटा पहले)
Score 43/4
Batsmanरॉस्टन चेज 2(2b 0*4 0*6)
Bowlerलुंगी एनगिडी 1-0-11-2
3.6: रॉस्टन चेज को लुंगी एनगिडी, आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए रॉस्टन चेज यहाँ पर!! लुंगी एनगिडी ने दिया वेस्ट इंडीज को चौथा झटका| महज 2 रन बनाकर रॉस्टन चेज बने लुंगी एनगिडी का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| बैक फुट से चेज इसे कवर्स की तरफ पंच करने गए| गेंद टप्पा खाकर अंदर आई और बल्ले का इन साइड एज लेकर विकटों से जा टकराई और बूम| दबाव अब पूरी तरह से कैरेबियाई टीम के ऊपर होगा| 43/4 वेस्ट इंडीज|
3:20 PM(एक घंटा पहले)
3.5: रॉस्टन चेज को लुंगी एनगिडी, दुग्गी के साथ पहली ही गेंद पर रॉस्टन चेज ने अपना खाता खोला है!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया है|
3:19 PM(एक घंटा पहले)
रॉस्टन चेज अगले बल्लेबाज हैं...
3:18 PM(एक घंटा पहले)
3.4: ब्रैंडन किंग को लुंगी एनगिडी, आउट!! कैच आउट!! वेस्ट इंडीज़ टीम को लगता हुआ तीसरा बड़ा झटका!! लुंगी एनगिडी को मिली सफ़लता| ब्रैंडन किंग 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और बैक फुट से रोकने का प्रयास किया| तभी बॉल टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई सीधा कीपर क्विंटन डी कॉक के पास गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| गेंदबाज़ ने अपने अंदाज़ में फिर जश्न मनाया| 41/3 वेस्ट इंडीज़|
3:17 PM(एक घंटा पहले)
3.3: ब्रैंडन किंग को लुंगी एनगिडी, चौका!! ब्रैंडन किंग ने लगाया एक और बाउंड्री यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर और पॉइंट फील्डर के बीच से पंच किया| तभी गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
3:16 PM(एक घंटा पहले)
3.2: ब्रैंडन किंग को लुंगी एनगिडी, चौका!!! बल्लेबाज को इस गेंद पर रूम दे दिया| बैकफुट पर जाकर इस गेंद को कवर्स और एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में पंच कर दिया| टाइमिंग शानदार जिस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
3:15 PM(एक घंटा पहले)
3.1: रोवमन पॉवेल को लुंगी एनगिडी, सिंगल के साथ ओवर का आगाज हुआ है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बहार डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
3:14 PM(एक घंटा पहले)
Score 32/2
Batsmanरोवमन पॉवेल 1(1b 0*4 0*6)
Bowlerकगिसो रबाडा 1-0-3-2
2.6: रोवमन पॉवेल को कगिसो रबाडा, क्विक सिंगल के साथ रबाडा के शानदार ओवर की समाप्ति हुई है!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
3:14 PM(एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ रोवमन पॉवेल हैं...
3:12 PM(एक घंटा पहले)
2.5: शिमरन हेटमायर को कगिसो रबाडा, आउट!! कैच आउट!! इस बार इनफॉर्म बल्लेबाज़ शिमरन हेटमायर बस 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं!! कगिसो रबाडा को मिली दूसरी विकेट| छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और जोर से पुल शॉट खेला| तभी बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद शॉर्ट मिड विकेट पर मौजूद फील्डर केशव महाराज की ओर हवा में गई| तभी उन्होंने अपने दाहिने ओर कदम बढ़ाया और दोनों हाथों से कैच पकड़ते हुए जश्न मनाया| 31/2 वेस्ट इंडीज़|
3:12 PM(एक घंटा पहले)
2.4: शिमरन हेटमायर को कगिसो रबाडा, गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया है| कोई रन नहीं होगा|
3:11 PM(एक घंटा पहले)
2.3: शिमरन हेटमायर को कगिसो रबाडा, कैच ड्रॉप!! पहली ही गेंद पर शिमरन हेटमायर को मिला बड़ा जीवनदान| मिड ऑन पर कॉर्बिन से हुई बड़ी चूक| मिड ऑन पर तेज शॉट उनकी तरफ आया| हवा में छलांग लगाकर दोनों हाथ से उसे लपकना चाहा लेकिन अपनी जम्प को ठीक तरह से टाइम नहीं कर पाए जिसकी वजह से गेंद उनकी उँगलियों में लगकर दूर चली गई| इसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाज ने दो रन चुरा लिया| फुल गेंद पर हीव शॉट हेटमायर ने खेला था|
3:10 PM(एक घंटा पहले)
शिमरन हेटमायर अगले बल्लेबाज हैं...
3:09 PM(एक घंटा पहले)
2.2: शाइ होप को कगिसो रबाडा, आउट!! कैच आउट!! वेस्ट इंडीज़ टीम को लगता हुआ पहला बड़ा झटका!! कप्तान शाइ होप 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! कगिसो रबाडा को मिली पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और बैक फुट से ऑफ साइड की ओर शॉट खेलने गए| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई सीधा कीपर क्विंटन डी कॉक के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 29/2 वेस्ट इंडीज़|
3:08 PM(एक घंटा पहले)
2.1: शाइ होप को कगिसो रबाडा, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
3:07 PM(एक घंटा पहले)
Score 29/0
Batsmanब्रैंडन किंग 13(8b 3*4 0*6)
Bowlerमार्को येन्सन 1-0-12-0
1.6: ब्रैंडन किंग को मार्को येन्सन, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
3:06 PM(एक घंटा पहले)
1.5: ब्रैंडन किंग को मार्को येन्सन, चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री ब्रैंडन किंग के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद कीपर के ऊपर से थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर टप्पा खाकर गई कार रनों के लिए|
3:06 PM(एक घंटा पहले)
1.4: ब्रैंडन किंग को मार्को येन्सन, चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला|
3:05 PM(एक घंटा पहले)
1.3: ब्रैंडन किंग को मार्को येन्सन, प्ले एंड मिस!! शानदार आउट स्विंगर!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
3:04 PM(एक घंटा पहले)
1.2: ब्रैंडन किंग को मार्को येन्सन, चौका!!! अंदर आती गेंद पर बढ़िया पंच शॉट खेला है मिड ऑन की ओर| गैप मिला जिसके बाद गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3:04 PM(एक घंटा पहले)
1.1: ब्रैंडन किंग को मार्को येन्सन, सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
3:03 PM(एक घंटा पहले)
मार्को येन्सन दूसरे छोर से गेंद लेकर आये हैं...
3:02 PM(2 घंटे पहले)
Score 17/0
Batsmanशाइ होप 16(4b 1*4 2*6)
Bowlerकेशव महाराज 1-0-17-0
0.6: शाइ होप को केशव महाराज, छक्का!! इसी बीच शाइ होप को मिला जीवनदान यहाँ पर!! इस बार गेंदबाज़ ने छोटी गेंद की जिसको बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| फील्डर इसी शॉट के लिए वहां पर रखा गया था| जिसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी ओर गेंद को आता हुआ देखा तो अपने बाँए ओर भागकर बाउंड्री लाइन के करीब में रहते हुए उन्होंने दोनों हाथों से कैच पकड़ा लेकिन संतुलन बरकरार नहीं रख पाए और बॉल के साथ-साथ वो भी सीमा रेखा के बाहर जाकर गिर गए| फील्ड अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया|
3:02 PM(2 घंटे पहले)
0.5: शाइ होप को केशव महाराज, डॉट गेंद!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
3:02 PM(2 घंटे पहले)
0.4: शाइ होप को केशव महाराज, चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3:01 PM(2 घंटे पहले)
0.3: शाइ होप को केशव महाराज, छक्का!! इस मुकाबले का पहला सिक्स विंडीज़ टीम के कप्तान शाइ होप के बल्ले से आया है!! इसी बीच होप ने अपना खाता खोल लिया है!! गुड लेंथ पर डाली गियो स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट पर जाकर लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| बॉल गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
3:01 PM(2 घंटे पहले)
0.2: ब्रैंडन किंग को केशव महाराज, सिंगल!! इसी के साथ ब्रैंडन किंग ने अपना और टीम का खाता यहाँ पर खोला है!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
3:00 PM(2 घंटे पहले)
0.1: ब्रैंडन किंग को केशव महाराज, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
2:58 PM(2 घंटे पहले)
राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ दक्षिण अफ्रीका टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि वेस्ट इंडीज़ के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार ब्रैंडन किंग और शाइ होप के कन्धों पर होगा| वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला ओवर लेकर केशव महाराज तैयार...
2:52 PM(2 घंटे पहले)
राष्ट्रगान का समय!! पहले टीम दक्षिण अफ्रीका और फिर उसके बाद टीम वेस्ट इंडीज अपने राष्ट्रगान के सम्मान में राष्ट्रगीत गाती नज़र आई है...
वेस्ट इंडीज के कप्तान शाइ होप ने टॉस पर बात करते हुए कहा कि हम भी इस विकेट पर चेज ही करते लेकिन अब हमें बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगते हुए उन्हें दबाव में डालना है| टीम पर कहा कि एक बदलाव हुआ है, अकील के स्थान पर चेज को लाया गया है| हम अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना चाहेंगे|
2:33 PM(2 घंटे पहले)
टॉस जीतकर बात करने आए दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान एडन मार्करम ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे मार्करम ने कहा कि पिच काफी शानदार नज़र आ रही है और हम यहाँ पर पहले भी दो मुकाबले को खेल चुकें हैं तो हमें अंदाज़ा है कि इस पिच पर कैसे खेलना है|
2:33 PM(2 घंटे पहले)
टॉस – काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, दक्षिण अफ्रीका ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
2:15 PM(2 घंटे पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
2:14 PM(2 घंटे पहले)
तो अब बात करें दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की तो एक तरफ वेस्ट इंडीज़ के लिए पिछले मैच में शिमरन हेटमायर और रोवमन पॉवेल ने जिस तरह से तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की थी वैसी ही पारी उनके समर्थक इस मुकाबले में भी देखना चाहेंगे जबकि ब्रैंडन किंग, शाइ होप, शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड और जेसन होल्डर को बल्ले से अहम योगदान देना होगा| तो गेंदबाज़ी में अकील हुसैन, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ विपक्षी टीम के अहम बल्लेबाजों का शिकार करने को देखेंगे| वहीँ दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान एडन मार्करम के साथ क्विंटन डी कॉक, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकेलटन और डेविड मिलर को अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलने की ज़रुरत होगी जबकि गेंदबाज़ी में लुंगी एनगिडी, मार्को येन्सन, कगिसो रबाडा और केशव महाराज सामने वाली टीम के टॉप बल्लेबाजों का शिकार करने की रणनीतियों को बनायेंगे| ऐसे में अब देखना होगा कि कौनसी टीम के खिलाड़ी इस मुकाबले में अपने टीम के लिए बेहतर खेल दिखाते हैं| तो बने रहिएगा इस रोमांचक मुकाबले का पूरा आनंद उठाने के लिए हमारे साथ|
2:14 PM(2 घंटे पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 47वें और सुपर-8 के सातवें मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में वेस्ट इंडीज़ और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा| फ़िलहाल तो दोनों ही टीमों ने अपने सुपर-8 के पहले मुकाबले को जीता हुआ है और अब दोनों की नज़रें इस दूसरे मैच को जीतकर सेमी फ़ाइनल की ओर एक और कदम बढ़ाने की होगी| हालाँकि इस मैच में किसी एक टीम को शिकस्त मिलना तो पक्का है लेकिन भारतीय समर्थकों की ये दुआएं होगी कि प्रोटियाज टीम इस मैच में हार जाए ताकी सेमी फ़ाइनल में भारत के पहुँचने का एक रास्ता खुल सके| ऐसे में अब देखना होगा कि इस दिन के मुकाबले में कौनसी टीम जीत हासिल करते हुए 2 अहम पॉइंट्स अपने नाम करती है और किसके हाथ लगती है सुपर-8 में पहली शिकस्त|
2:12 PM(2 घंटे पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.