प्रैक्टिस में नहीं पहुंचे विराट, धोनी ने बहाया पसीना

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले कटक के बाराबती स्टेडियम में उत्सुक दर्शकों को बुधवार को तब निराशा हाथ लगी जब कप्तान विराट कोहली और ज्यादातर भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे से एक दिन पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया.

Advertisement
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले कटक के बाराबती स्टेडियम में उत्सुक दर्शकों को बुधवार को तब निराशा हाथ लगी जब कप्तान विराट कोहली और ज्यादातर भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे से एक दिन पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया.

धोनी, रहाणे, राहुल ने किया अभ्यास
मैच से 24 घंटे से भी कम समय पहले यहां पहुंचने वाले केवल तीन सदस्य महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे और लोकेश राहुल ही शाम के अभ्यास सत्र में दिखाई दिए. इस तिकड़ी ने वार्म-अप के बाद नेट पर बल्लेबाजी की और अपना दो घंटे का सत्र आमतौर पर होने वाले पिच मुआयने से किया. टीमें हमेशा 25 किमी दूर भुवनेश्वर में ठहरती हैं, लेकिन उन्हें 15 जनवरी को पहले वनडे के बाद पुणे में तीन और दिन रूकने के लिए बाध्य होना पड़ा क्योंकि टीम का होटल एक शादी के लिए बुक था.

Advertisement

इंग्लिश टीम ने किया अभ्यास
दोनों टीमें दोपहर करीब सवा दो बजे यहां पहुंची. ओडिशा क्रिकेट संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विद्युत कुमार नायक ने कहा, ‘यह चीज बीसीसीआई द्वारा तय की गई. दोनों टीमों को मैच से एक दिन पहले यहां पहुंचने में कोई समस्या नहीं हुई. टीम के अधिकारियों के अनुसार इंग्लैंड टीम के सदस्यों का अभ्यास हालांकि एक घंटे देर से कर दिया गया क्योंकि हवाईअड्डे पर उनका सामान देर से पहुंचा.’ इंग्लैंड के लिए तीन मैचों की सीरीज में खुद को बनाए रखने के लिए यह मैच जीतना होगा और टीम के खिलाड़ियों ने पूरे अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »