विव रिचर्ड्स का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट? चाहिए सिर्फ 156 रन

मौजूदा साउथ अफ्रीका दौरे की वनडे सीरीज के छह मैचों में 186.00 की औसत से 558 रिकॉर्ड रन बना चुके विराट अब तीन टी-20 मैचों की सीरीज में अपना दम दिखाएंगे.

Advertisement
विराट कोहली विराट कोहली

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST

विराट कोहली का बल्ला इस कदर चल रहा है, मानो वह क्रिकेट के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे. मौजूदा साउथ अफ्रीका दौरे की वनडे सीरीज के छह मैचों में 186.00 की औसत से 558 रिकॉर्ड रन बना चुके विराट अब तीन टी-20 मैचों की सीरीज में अपना दम दिखाएंगे.

साउथ अफ्रीका दौरे में पूरे करेंगे 1000 रन ?

विराट ने साउथ अफ्रीका दौरे में (टेस्ट और वनडे) में कुल 844 (286+558) रन बनाए हैं. इसके बाद विराट को तीन और मैच (टी-20) खेलने का मौका मिलेगा. इन तीन मैचों में वह 156 रन बना लेते हैं, तो वह दौरे में 1000 रन पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही विराट किसी दौरे में हजार रन पूरे करने वाले क्रिकेट इतिहास में महज दूसरे बल्लेबाज होंगे.

Advertisement

रिचर्ड्स ने 1976 में हासिल की थी यह अपलब्धि

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विव रिचर्ड्स ने सबसे पहले यह उपलब्धि हासिल की थी. उन्होंने 1976 के इंग्लैंड दौरे में 1045 रन बनाए थे. तब उन्होंने टेस्ट में 829 और वनडे में 216 रन बनाए थे. विराट अगर 156 के अलावा और 46 रन और बना लेते हैं, तो किसी दौरे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे और वह रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़न में कामयाब होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »