खेल रत्न पुरस्कार के लिए कोहली और मीराबाई के नामों की सिफारिश

29 साल के विराट कोहली के नाम की 2016 में भी सिफारिश की गई थी, लेकिन तब चयन समिति में उनके नाम पर सहमति नहीं बनी थी.

Advertisement
विराट कोहली विराट कोहली

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और भारोत्तोलक मीराबाई चानू को सोमवार को संयुक्त रूप से देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की सिफारिश की गई.

इस परस्कार की चयन समिति से जुडे़ एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि 29 साल के कोहली के नाम की 2016 में भी सिफारिश की गई थी, लेकिन उस समय चयन समिति में उनके नाम पर सहमति नहीं बनी थी.

Advertisement

कोहली फिलहाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज हैं और शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. अगर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ उनके नाम को मंजूरी दे देते हैं, तो वह इस खिताब को पाने वाले देश के तीसरे क्रिकेटर होंगे. इससे पहले यह खिताब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (1997) और दो बार विश्व कप जीतने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (2007) को मिला है.

पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के कारण इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए मीराबाई के नाम की सिफारिश की गई है. उन्होंने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी पीला तमगा हासिल किया था, लेकिन चोट के कारण एशियाई खेलों में भाग नहीं ले सकी.

सूत्र ने पीटीआई को बताया कि इस पुरस्कार के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के नाम पर भी चर्चा की गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »