Virat kohli like Lizlaz Instagram Photo: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय आईपीएल 2026 में बिजी हैं. लेकिन वो एक बार फिर सोशल मीडिया विवाद में घिर गए हैं.
इस बार मामला एक जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलाज (Lizlaz) के इंस्टाग्राम फोटो से जुड़ा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि कोहली ने उसे लाइक किया है .
गुरुवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंटबाजी की. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कोहली ने सच में यह लाइक किया या फिर यह किसी एल्गोरिदम की गलती है.
कोहली के लाइक करते ही आई मीम्स की बाढ़
सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई. एक रेडिट यूजर ने मजाक करते हुए लिखा- अनुष्का शर्मा उदास और नाराज होंगी. वहीं दूसरे यूजर ने सलाह दी- चीकू भाई प्राइवेट आईडी बना लो. कुछ लोगों ने इसे mistakenly registered interaction बताते हुए तंज भी कसा.
जब कोहली ने अवनीत कौर का फोटो किया लाइक
यह पहला मौका नहीं है जब कोहली इस तरह के विवाद में फंसे हैं. इससे पहले भी वो अवनीत कौर के एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक करने को लेकर चर्चा में आ गए थे, उस वक्त भी सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बने थे.
Anushka ke pati ka algrothim is wilding. Mark zuckerberg should resign imo
बाद में कोहली ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि यह इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की वजह से हुआ. उन्होंने लिखा था- फीड क्लियर करते समय एल्गोरिदम ने गलती से इंट्रैक्शन दर्ज कर लिया. इसमें कोई इरादा नहीं था.
हालांकि इस सफाई के बावजूद विवाद ने थमने का नाम नहीं लिया था. तब इस पूरे मामले पर अवनीत कौर ने भी प्रतिक्रिया दी थी. अपनी फिल्म लव इन वियतनाम के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था,प्यार आता रहे.
व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकात 2013 में एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी. दोनों ने कुछ समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा और फिर 2017 में इटली में शादी कर ली. इस कपल के दो बच्चे हैं. जनवरी 2021 में बेटी वामिका का जन्म हुआ, जबकि फरवरी 2024 में बेटे अकाय ने जन्म लिया.
कौन हैं लिजलाज (LizLaz)
जर्मनी की सोशल मीडिया क्रिएटर लिजलाज (LizLaz) डिजिटल दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. वह ट्रैवल व्लॉगर, फूड एक्सप्लोरर और सिंगर के तौर पर जानी जाती हैं. उनका साउथ अफ्रीका से भी गहरा जुड़ाव बताया जाता है.
लिजलाज अपने कंटेंट में अलग-अलग देशों की संस्कृति, लोकल लाइफ और खाने-पीने की चीजों को करीब से दिखाती हैं. खासतौर पर भारत में उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बन गई है, क्योंकि वह यहां की संस्कृति, स्ट्रीट फूड, शहरों जैसे मुंबई, बेंगलुरु, गोवा, दिल्ली और हरियाणा के अनुभवों को दिलचस्प अंदाज में पेश करती हैं.
यही वजह है कि भारतीय दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. भारत के अलावा वह साउथ अफ्रीका, कोरिया, वियतनाम, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड और मालदीव जैसे कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं और वहां के अनुभव भी अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करती हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी उनकी मजबूत मौजूदगी है, जहां उन्हें 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
फिलहाल लिजलाज वाले लाइक को लेकर सच्चाई क्या है, यह साफ नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा और मीम्स का सिलसिला जारी है.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क