विराट संग न्यू ईयर का जश्न अफ्रीका में मनाएंगी अनुष्का, ये होगा शेड्यूल

अनुष्का न्यू ईयर का सेलिब्रेशन विराट के साथ साउथ अफ्रीका में ही करेंगी.

Advertisement
विराट और अनुष्का विराट और अनुष्का

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 12 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक दूसरे के हो गए हैं. विराट और अनुष्का ने सोमवार को ही इटली के टस्कनी में बोर्गो फिनोशिएटो रिसॉर्ट में सात फेरे लिए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद थे. कोहली और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी.

Advertisement

भारत लौटने पर विराट और अनुष्का 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव दरबार हॉल में रिसेप्शन देंगे. इसके बाद 26 दिसंबर को मुंबई में एक शानदार ग्रैंड पार्टी होगी, जिसमें भारतीय टीम के क्रिकेटरों और बॉलीवुड सेलेब्रिटी के अलावा बीसीसीआई के अधिकारी भी मौजूद होंगे.

साउथ अफ्रीका में ही विराट संग न्यू ईयर मनाएंगी अनुष्का

शादी के बाद अनुष्का विराट के साथ ही साउथ अफ्रीका जाएंगीं. वहां विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दौरे की तैयारी में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे. अनुष्का न्यू ईयर का सेलिब्रेशन विराट के साथ साउथ अफ्रीका में ही करेंगी. इसके बाद अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में भारत लौटेंगी.

ये होगा अनुष्का का शेड्यूल

अनुष्का फिर मुंबई में शाहरुख खान के साथ आनंद एल. राय की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी. इसके अलावा दोनों के स्पोक्सपर्सन ने बताया, कि 'साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद अनुष्का अपकमिंग फिल्म सुई-धागा की तैयारी में जुटेंगी. यह फिल्म फरवरी 2018 में रिलीज होगी. इसमें अनुष्का के साथ वरुण धवन नजर आएंगे. अनुष्का 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘परी’ की मार्केटिंग और प्रमोशन की भी तैयारी में जुटेंगी.'

Advertisement

ऐसा है विराट का शेड्यूल

वहीं विराट कोहली दो महीने के लिए साउथ अफ्रीका में रहेंगे. टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के टूर में तीन टेस्ट, 6 वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी. टेस्ट 5 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक होंगे. वहीं, पहला वनडे 1 फरवरी को और आखिरी 16 फरवरी को खेला जाएगा. टी-20 मैच 18, 21 और 24 फरवरी को खेले जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »