विनोद खन्ना के निधन पर ट्रोल हुए विनोद कांबली, दिया करारा जवाब

एक ट्विटर यूजर ने शोक संदेश लिखकर अभिनेता विनोद खन्ना के स्थान पर पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को टैग कर दिया.

Advertisement
विनोद कांबली और विनोद खन्ना  विनोद कांबली और विनोद खन्ना

केशवानंद धर दुबे

  • मुंबई ,
  • 28 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ट्विटर पर ट्रोल कर दिए गए. लेकिन उन्होंने भी ट्रोलर्स  का सामना किया और करारा जवाब दिया. दरअसल, अभिनेता विनोद खन्ना का कैंसर की लंबी बीमारी के बाद 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया. पूरे देश में शोक में डूबे फैंस अपनी वेदना व्यक्त कर रहे थे. ऐसे में एक ट्विटर यूजर ने शोक संदेश लिखकर अभिनेता विनोद खन्ना के स्थान पर पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को टैग कर दिया.

Advertisement

इसके बाद ट्रोल करने का यह सिलसिला शुरू हो गया. कई फैंस ने याद भी दिलाया कि निधन विनोद खन्ना का हुआ है ना कि विनोद कांबली का. बाद में ट्वीट डिलीट भी कर दिया गया लेकिन विनोद कांबली का गुस्सा शांत नहीं हुआ. उन्होंने ट्रोलर को जमकर लताड़ लगाई. कांबली ने ट्वीट करके लिखा कि ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए. उन्होंने लिखा कि विनोद खन्ना शानदार अभिनेता थे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.

गौरतलब है कि जाने माने एक्टर विनोद खन्ना का निधन हो गया है. 70 साल के विनोद खन्ना काफी समय से बीमार थे और मुंबई के सर एचएन फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »