Boss Baby ने बताया युवराज का असर, बोले- पहली मुलाकात आज भी नहीं भूल सकता

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया कि युवराज सिंह उनके आदर्श हैं और उनसे पहली मुलाकात उनके लिए यादगार रही. विम्बलडन 2026 पुरुष फाइनल के दौरान युवराज और अभिषेक शर्मा के साथ मौजूद वैभव ने बताया कि युवराज की सलाह उनके भविष्य के लिए बेहद अहम है.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी ने विम्बलडन में युवराज की जमकर तारीफ की (Photo: Instagram/vaibhavsooryavanshi) वैभव सूर्यवंशी ने विम्बलडन में युवराज की जमकर तारीफ की (Photo: Instagram/vaibhavsooryavanshi)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

वैभव सूर्यवंशी ने पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के अपने करियर पर पड़े प्रभाव के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि युवराज से पहली मुलाकात उनके लिए बेहद खास और प्रेरणादायक रही. विम्बलडन 2026 के पुरुष फाइनल के दौरान वैभव, अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह के साथ मौजूद थे.

इसी दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान वैभव ने कहा, 'वो मेरे भी आइडल हैं. जब मैं पहली बार युवराज सिंह से मिला था, तो बहुत अच्छा लगा था. मैंने उनसे काफी बातें की थी और उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया भी. अब उनसे इतना कुछ सीखने को मिल रहा है और ये मेरे भविष्य के लिए भी अच्छा रहेगा.' 

Advertisement

अभिषेक शर्मा को याद आई युवराज सिंह से पहली मुलाकात

अपने करियर को संवारने का श्रेय अक्सर युवराज सिंह को देने वाले अभिषेक शर्मा ने कहा कि वह वैभव सूर्यवंशी की भावनाओं को अच्छी तरह समझ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ियों के हाथों में 'छेद', T20 वर्ल्ड कप के बाद टपका चुके इतने कैच, फील्डिंग कोच की छुट्टी तय!

अभिषेक ने कहा, 'मैं समझ सकता हूं कि वैभव इस समय कैसा महसूस कर रहा है, क्योंकि युवराज पाजी मेरे भी आदर्श रहे हैं. जब मैं पहली बार उनसे मिला था, तब मेरे मन में भी बिल्कुल यही एहसास था, जो आज वैभव महसूस कर रहा है. इसके अलावा यह मेरा पहली बार विम्बलडन देखना है और वह भी युवी पाजी के साथ फाइनल मुकाबला. यह दिन मेरे लिए बेहद खास है.'

Advertisement

अभिषेक भाई ने मेरे लिए कपड़ों का इंतजाम किया

वैभव सूर्यवंशी ने यह भी बताया कि उन्हें विम्बलडन फाइनल के लिए तैयारी करने का ज्यादा समय नहीं मिला था. ऐसे में अभिषेक शर्मा ने उनके लिए कपड़ों का इंतजाम किया.

वैभव ने हंसते हुए कहा, 'मैंने कोई खास तैयारी नहीं की थी. आखिरी समय में जो भी मिल पाया, उसके लिए मैंने अभिषेक भाई से कहा और उन्होंने मेरे लिए सब इंतजाम कर दिया. फिर वही पहनकर मैं यहां आ गया.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »