PM मोदी ने लेटर लिखकर दिया स्वच्छता अभियान से जुड़ने का न्योता, तो रहाणे ने दिया ये जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजिंक्य रहाणे को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया.

Advertisement
अजिंक्य रहाणे और प्रधानमंत्री मोदी अजिंक्य रहाणे और प्रधानमंत्री मोदी

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:43 PM IST

टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उनको लिखे गए पत्र के लिए सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया के इस स्टार बल्लेबाज को एक आमंत्रण पत्र लिखा.

इस पत्र में मोदी ने अजिंक्य रहाणे को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया. रहाणे ने प्रधानमंत्री मोदी के पत्र की एक तस्वीर अपलोड की. जिसके जवाब में उन्होंने लिखा, 'आदरणीय नरेंद्र मोदी जी. मैं आपसे इस पत्र को पाकर काफी खुश हूं. ''स्वच्छता ही सेवा'' अभियान से जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है.'

Advertisement

आपको बता दें कि भारत सरकार के द्वारा यह अभियान पूरे देश में सफाई और स्वच्छता रखने के मकसद से आयोजित किया गया है. रहाणे को प्रधानमंत्री मोदी ने 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे इस 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रण दिया है. मोदी ने इस पत्र में महात्मा गांधी के विश्वास को बताया और कहा कि देश के लोगों को सफाई पहल में हिस्सा लेना चाहिए.

गौरतलब है कि इससे पहले 2 अक्टूबर 2016 को गांधी जयंती पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 'स्वच्छ भारत' अभियान में हिस्सा लिया था. कोहली और टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों ने कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम की सफाई की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »