श्रीलंका दौरे के लिए ये हो सकती है टीम इंडिया, इस दिग्गज को मिल सकती है कप्तानी

टीम इंडिया शीर्ष खिलाड़ियों के बिना जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगी. कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी इस दौरे का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वे इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे होंगे.

Advertisement
जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगी टीम इंडिया (फाइल फोटो) जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगी टीम इंडिया (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2021,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST
  • टीम इंडिया जुलाई में करेगी श्रीलंका का दौरा
  • दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी टीम

टीम इंडिया शीर्ष खिलाड़ियों के बिना जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगी. कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी इस दौरे का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वे इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे होंगे. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के मुताबिक, टीम इंडिया श्रीलंका में वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी. 

सौरव गांगुली ने कहा, ‘हमने जुलाई के महीने में सीनियर पुरुष टीम के लिए सीमित ओवरों की सीरीज की योजना बनाई है, जहां वे श्रीलंका में टी20 इंटरनेशनल और वनडे मैच खेलेंगे.’ भारत की दो अलग-अलग टीमों के बारे में पूछे जाने पर सौरव गांगुली ने कहा कि सीमित ओवरों की सीरीज में भाग लेने वाली टीम इंग्लैंड दौरे पर गई टीम से अलग होगी. उन्होंने कहा, ‘यह सफेद गेंद (सीमित ओवरों) के विशेषज्ञों की टीम होगी. यह इंग्लैंड दौरे पर गई टीम से अलग होगी.’

Advertisement

उन्होंने यह साफ किया कि क्रिकेट बोर्ड ने भी सीमित ओवरों के नियमित खिलाड़ियों को ध्यान में रखा है. श्रीलंका दौरे पर कम से कम 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैचों की सीरीज हो सकती है. बीसीसीआई चाहता है कि शिखर धवन, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी मैचों के लिए तैयार रहें.

श्रीलंका जाने वाली टीम में उन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जो आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं. इसमें देवदत्त पडिक्कल, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ी हो सकते हैं. 

श्रीलंका दौरे के लिए बीसीसीआई अगर 17 खिलाड़ियों का स्क्वॉड चुनती है, तो इसमें 6 बल्लेबाज, 3 ऑलराउंडर, 2 स्पिनर, 2 विकेटकीपर और 4 तेज गेंदबाजों को जगह मिल सकती है.

इन 17 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका 

Advertisement

1- पृथ्वी शॉ
2- देवदत्त पडिक्कल
3- शिखर धवन
4- सूर्यकुमार यादव
5- ऋतुराज गायकवाड़
6- श्रेयस अय्यर
7- ईशान किशन
8- संजू सैमसन
9- हार्दिक पंड्या
10- क्रुणाल पंड्या
11-राहुल तेवतिया
12- राहुल चाहर
13- युजवेंद्र चहल
14- हर्षल पटेल
15- भुवनेश्वर कुमार
16- दीपक चाहर
17- टी नटराजन

ये पहला मौका होगा, जब टीम इंडिया विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना सीमित ओवरों की कोई सीरीज खेलेगी. अगर किसी सीरीज में नियमित कप्तान विराट कोहली नहीं खेले तो उसमें रोहित शर्मा ने कप्तानी संभाली. लेकिन श्रीलंका दौरे में दोनों नहीं होंगे तो ऐसे में श्रेयस अय्यर या शिखर धवन को टीम इंडिया की कमान सौंपी जा सकती है.

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की कमान मिलने की संभावना ज्यादा है. बतौर कप्तान अय्यर का रिकॉर्ड अच्छा है. उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के पिछले सीजन में उपविजेता रही थी. 

ये भी पढ़ें


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »