डिविलियर्स बोले- टीम इंडिया और कोहली साउथ अफ्रीका में इतिहास रचने की कोशिश करेंगे

डिविलियर्स ने कहा है कि भारतीय टीम और उसके कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ साल में पूरी तरह बदल गए हैं.

Advertisement
कोहली और डिविलियर्स कोहली और डिविलियर्स

विश्व मोहन मिश्र

  • जोहानिसबर्ग,
  • 25 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा है कि भारतीय टीम और उसके कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ साल में पूरी तरह बदल गए हैं और जनवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में वे इतिहास रचने का प्रयास करेंगे.

भारत ने दक्षिण अफ्रीका में कभी कोई सीरीज नहीं जीती है और 2011 में सीरीज 1-1 से बराबर करना यहां भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत पांच जनवरी से होगी.

Advertisement

डिविलियर्स लगभग दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे, जब वह जिंबाब्वे के खिलाफ मंगलवार से एकमात्र टेस्ट में खेलेंगे. डिविलियर्स ने कहा कि बेहद प्रतिस्पर्धी कोहली की अगुवाई वाली भारत की युवा टीम के खिलाफ खेलना उनकी टीम के लिए चुनौती होगी.

संडे टाइम्स ने डिविलियर्स के हवाले से कहा, ‘मैं काफी रोमांचित हूं कि वह (भारतीय टीम) दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने वाली है. मैं काफी समय से भारत के खिलाफ नहीं खेला, इसलिए यह काफी अच्छी सीरीज होगी.’

उन्होंने कहा, ‘यह बेहतरीन चुनौती होगी. वे (भारतीय टीम) युवा और प्रतिबद्ध टीम हैं. 1990 के दशक की तुलना में वे यहां पिछली कुछ सीरीज में काफी बेहतर खेले हैं.’ कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में डिविलियर्स के कप्तान हैं और उन्होंने भारतीय कप्तान को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान में से एक करार दिया.

Advertisement

आईपीएल में कोहली के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलने वाले डिविलियर्स ने कहा, ‘मैं कहूंगा कि कोहली फिलहाल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान में से एक है.'

उन्होंने कहा, ‘मैंने जब उसे पहली बार कप्तानी करते हुए देखा था, तब की तुलना में उसमें काफी सुधार हुआ है. हम सभी को विराट कोहली के बारे में पता है, कप्तान के रूप में वह कितना प्रतिबद्ध है. वह निश्चित तौर पर यहां जीतने के लिए आएगा और इतिहास रचेगा.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »