अश्विन ने खोला राज, इस मामले में नहीं शरमाते हैं विराट कोहली

मुंबई में बुधवार को आयोजित सिएट क्रिकेट अवॉर्ड्स सेरेमनी के मौके पर अश्विन ने ये बात कही . जिसमें रविचंद्रन अश्विन को सिएट 'क्रिकेटर ऑफ़ द इयर' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

Advertisement
विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2017,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान में तो अपनी जी जान लगाते हैं मगर मैदान के बाहर भी खूब मस्ती करते हुए नजर आते है. कई बार टीम इंडिया के ये मस्ती भरे कई राज लीक हो जाते है और ऐसे ही राज का भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि टीम इंडिया में सबसे अच्छा डांस करने वाले खिलाड़ियों में कोई और नहीं बल्कि टीम के कप्तान विराट कोहली हैं और अश्विन ने ये भी बताया की विराट कोहली डांस करने से कभी शरमाते भी नहीं है.

Advertisement

डांस करने में कभी नहीं शरमाते हैं विराट
दरअसल मुंबई में बुधवार को आयोजित सिएट क्रिकेट अवॉर्ड्स सेरेमनी के मौके पर अश्विन ने ये बात कही . जिसमें रविचंद्रन अश्विन को सिएट 'क्रिकेटर ऑफ़ द इयर' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. अश्विन ने कहा, विराट और सुरेश रैना भारतीय टीम के सबसे अच्छे गायक व डांसर है. खासकर से विराट कोहली तो कुछ ज्यादा ही अच्छा डांस करता है हमने युवराज सिंह के विवाह में भी देखा कि विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ कितना बेहतरीन डांस कर रहे थे. वो कभी भी डांस करने में शरमाते भी नहीं है. इसलिए मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि भारतीय टीम के सबसे अच्छे डांसर विराट कोहली ही है.”

विराट अच्छे डांसर है तो रैना बेहतरीन सिंगर
इस दौरान रविचंद्रन अश्विन ने सुरेश रैना की भी तारीफ करते हुए कहा कि "टीम इंडिया में सुरेश रैना एक बेहतरीन गायक हैं." इसके बाद सुरेश रैना ने आर अश्विन की बात का जवाब देते हुए कहा "विराट कोहली मुझसे बड़े मनोरंजक हैं, जितना अच्छा मैं गाना गाता हूं , वह उससे भी अच्छा डांस करते हैं." उन्होंने कहा "बेशक, विराट कोहली एक शानदार डांसर हैं."

Advertisement

गौरतलब है कि सुरेश रैना बॉलीवुड फिल्म 'मेरठिया गैंगस्टर्स' के एक गाने में भी अपनी आवाज़ दे चुके हैं, जहां उन्होंने 'तू मिला सब मिला' गाना अपनी खूबसूरत आवाज़ में गाया. इसके अलावा पिछले साल विराट कोहली भी बांग्लादेश में एक समारोह के दौरान अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »