सिडनी टेस्ट में मिस्बाह होंगे पाकिस्तान के कप्तान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 3-7 जनवरी के बीज खेले जाने वाले तीसरे एवं अंतिम टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान टीम की कमान मिस्बाह उल-हक के हाथों में ही रहेगी.

Advertisement
मिस्बाह उल-हक मिस्बाह उल-हक

अमित रायकवार / IANS

  • सिडनी,
  • 02 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 3-7 जनवरी के बीज खेले जाने वाले तीसरे एवं अंतिम टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान टीम की कमान मिस्बाह उल-हक के हाथों में ही रहेगी. ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थीं कि मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद मिस्बाह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं, लेकिन सिडनी टेस्ट से पहले ऐसी किसी भी बात से इनकार किया गया है.

Advertisement

मिस्बाह करेंगे कप्तानी
प्रबंधन ने रविवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि मिस्बाह ही सिडनी टेस्ट में पाकिस्तान टीम की कप्तानी करेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया निदेशक अमजद हुसैन के हवाले से कहा कि मिस्बाह सिडनी टेस्ट में खेलेंगे और कप्तान की भूमिका भी निभाएंगे.

पाकिस्तान टीम ने नहीं किया अभ्यास
पाकिस्तान नववर्ष की पूर्व संध्या पर शनिवार को सिडनी पहुंची, लेकिन टीम ने नए साल के पहले दिन को अभ्यास नहीं किया. पाकिस्तान अप्रैल-मई में होने वाली कैरिबियाई सीरीज से पहले कोई टेस्ट मैच नहीं खेलेगी.

इस टेस्ट के बाद संन्यास ले सकते हैं मिस्बाह
मेलबर्न टेस्ट मैच के बाद मिस्बाह ने कहा था, 'मैं हमेशा से यह मानता आया हूं कि अगर मैं टीम के लिए नहीं दे सकता, तो इसमें रुकने का कोई फायदा नहीं है. यह एक ऐसा समय है, जहां मुझे भविष्य के बारे में सोचने की जरूरत है. फिर चाहे वो अगले मुकाबले से पहले हो या श्रृंखला के बाद. अगले कुछ दिनों में मैं अपने फैसले के बारे में सोचूंगा. टीम में रहकर कुछ न करने का कोई फायदा नहीं है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »