सुनील गावस्कर बोले- टैलेंट की खोज के लिए शुरू करें महिलाओं का IPL

सुनील गावस्कर ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार के बाद कहा कि महिला क्रिकेट में प्रतिभाओं की तलाश के लिए महिलाओं का आईपीएल शुरू किया जाना चाहिए.

Advertisement
Sunil Gavaskar Sunil Gavaskar

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

  • टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार
  • गावस्कर ने कहा- महिलाओं का आईपीएल भी शुरू किया जाए

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार के बाद महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि महिला क्रिकेट में प्रतिभाओं की तलाश के लिए महिलाओं का आईपीएल शुरू किया जाना चाहिए. पहली बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम को 85 रन से पराजय झेलनी पड़ी. गावस्कर ने हालांकि कहा कि अपराजेय रहकर भारत का फाइनल में पहुंचना दिखाता है कि चीजें सही दिशा में जा रही है.

Advertisement

शुरू किया जाए महिलाओं का IPL

गावस्कर ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘मैं सौरव गांगुली और बीसीसीआई से कहना चाहता हूं कि अगले साल से महिलाओं का आईपीएल भी शुरू किया जाए ताकि और प्रतिभाएं सामने आ सकें. भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और भारतीय टीम के इस प्रदर्शन के बाद और प्रतिभाएं सामने आएंगी.’ उन्होंने कहा, ‘यदि आठ टीमें नहीं भी है तो महिलाओं का आईपीएल हो सकता है. इससे प्रतिभाओं को मौका मिलेगा.’

महिला क्रिकेट ने तरक्की की है

गावस्कर ने कहा, ‘बीसीसीआई महिला क्रिकेट का बखूबी ख्याल रख रहा है और यही वजह है कि महिला क्रिकेट ने इतनी तरक्की की है. टूर्नामेंट शुरू होने से एक महीना पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची और मेजबान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज भी खेली.’

गावस्कर ने स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर का उदाहरण दिया जिन्हें बिग बैश लीग खेलने का काफी फायदा मिला. उन्होंने कहा ,‘स्मृति और मंधाना ने महिला बिग बैश लीग खेला जिसका उन्हें काफी फायदा मिला. ठीक उसी तरह जैसे आईपीएल से भारतीय पुरूष क्रिकेटरों को फायदा मिला है.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »