ICC टेस्ट रैंकिंग: अश्विन को पछाड़कर नंबर एक बने स्टुअर्ट ब्रॉड

आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के आर अश्विन की जगह अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड पहले पायदान पर आ गए हैं. अश्विन ब्राड से नौ अंक पीछे हैं, जबकि हरफनमौलाओं की सूची में अश्विन शीर्ष पर बने हुए हैं.

Advertisement
आर अश्विन आर अश्विन

सुरभि गुप्ता

  • दुबई,
  • 18 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवा दिया है, जिनकी जगह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड ने ले ली है, जबकि अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजों की रैंकिंग में संयुक्त दसवें स्थान पर बने हुए हैं.

अश्विन हरफनमौलाओं की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दूसरे पायदान पर हैं.

Advertisement

टीम इंडिया नंबर एक टेस्ट टीम
जोहानिसबर्ग टेस्ट में मैन आफ द मैच रहे ब्राड ने अश्विन को शीर्ष पायदान से हटाया. सेंचुरियन टेस्ट के बाद जब , तब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका की जगह नंबर एक टेस्ट टीम बन जाएगी.

ब्राड से नौ अंक पीछे अश्विन
ब्राड के जोहानिसबर्ग टेस्ट से पहले 853 अंक थे और वह तीसरे स्थान पर थे. उन्होंने मैच में आठ विकेट लिए, जिससे उन्हें 27 अंक मिले. वह अश्विन और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचे हैं. अब उनके 880 अंक है और अश्विन उनसे नौ अंक पीछे हैं.

स्टीव हार्मिंसन के बाद आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर आने वाले ब्राड इंग्लैंड के पहले गेंदबाज हैं. हार्मिंसन ने 2004 में यह कमाल किया था. भारतीय गेंदबाजों में रविंद्र जडेजा छठे स्थान पर हैं. बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जिन्होंने के खिलाफ शतक जमाया था.

Advertisement

इंग्लैंड की दक्षिण अफ्रीका पर बढ़त
22 से 26 जनवरी तक चलने वाले सेंचुरियन टेस्ट खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की जगह नंबर वन टेस्ट टीम बन जाएगी. इंग्लैंड की दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 से विजयी बढ़त बनाने के बाद यह तय हो गया है.

इनपुट- भाषा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement