Advertisement

Sri Lanka vs Zimbabwe T20 WC Live Score: क्या ज‍िम्बाब्वे देगा श्रीलंका को पटखनी? सामने है ये टारगेट... देखें मैच का लाइव स्कोर

aajtak.in | कोलंबो | 19 फरवरी 2026, 5:50 PM IST

Sri Lanka vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच नंबर-38 में आज श्रीलंका का सामना जिम्बाब्वे से है. दोनों टीमों के बीच ग्रुप-बी का यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में है. मुकाबले में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 179 रनों का टारगेट दिया है. सुपर-8 स्टेज से पहले दोनों ही टीमों का ये आखिरी मुकाबला है.

5:50 PM (2 मिनट पहले)
Score 101/2
Batsman सिकंदर रजा 3(2b 0*4 0*6)
Bowler दसुन शनाका 2-0-16-1
11.6: सिकंदर रजा को दसुन शनाका, 1 रन|
5:49 PM (2 मिनट पहले)
11.5: सिकंदर रजा को दसुन शनाका, 2 रन|
5:49 PM (3 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज हैं...
5:48 PM (4 मिनट पहले)
11.4: रायन बर्ल को दसुन शनाका, विकेट! कॉट कुसल परेरा बोल्ड दसुन शनाका|
5:47 PM (5 मिनट पहले)
11.3: रायन बर्ल को दसुन शनाका, चौका!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद| जोर से कवर्स की तरफ शॉट लगाने गए| बल्ले के आधे भाग को लगकर पॉइंट फील्डर को बीट करते हुए सीमा रेखा के पार चली गई गेंद चार रनों के लिए|
5:46 PM (5 मिनट पहले)
11.2: ब्रायन बेनेट को दसुन शनाका, इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट लगाया जिसे डीप में रोका गया| एक ही रन का मौका बन पाया|
5:46 PM (6 मिनट पहले)
11.1: रायन बर्ल को दसुन शनाका, क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
5:45 PM (7 मिनट पहले)
Score 92/1
Batsman रायन बर्ल 18(9b 1*4 1*6)
Bowler दुनिथ वेल्लालागे 2-0-19-1
10.6: रायन बर्ल को दुनिथ वेल्लालागे, सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| कवर्स की दिशा में खेला इस गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हो गया है| 92/1 ज़िम्बाब्वे, 54 गेंद पर 87 रन की दरकार है|
5:44 PM (8 मिनट पहले)
10.5: रायन बर्ल को दुनिथ वेल्लालागे, दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया गया है|
5:44 PM (8 मिनट पहले)
10.4: रायन बर्ल को दुनिथ वेल्लालागे, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
5:43 PM (9 मिनट पहले)
10.3: रायन बर्ल को दुनिथ वेल्लालागे, छक्का! ओहोहो, बलशाली ये शॉट है| दूसरे टियर में गेंद को भेज दिया है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन बड़े आराम से सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
5:42 PM (9 मिनट पहले)
10.2: रायन बर्ल को दुनिथ वेल्लालागे, चौका!! बैकफुट पर जाकर इस गेंद को कवर्स और एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में पंच कर दिया| टाइमिंग शानदार जिस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
5:42 PM (10 मिनट पहले)
10.1: ब्रायन बेनेट को दुनिथ वेल्लालागे, सिंगल!! एक बार फिर से अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा है|
5:41 PM (11 मिनट पहले)
Score 78/1
Batsman ब्रायन बेनेट 35(30b 5*4 0*6)
Bowler दुशान हेमंथा 2-0-11-0
9.6: ब्रायन बेनेट को दुशान हेमंथा, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
5:41 PM (11 मिनट पहले)
9.5: ब्रायन बेनेट को दुशान हेमंथा, एक डॉट गेंद यहाँ पर आई है| स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका|
5:40 PM (12 मिनट पहले)
9.4: रायन बर्ल को दुशान हेमंथा, विकेट लाइन के बीच धीमी गति से डाली गई गेंद| लेग साइड पर स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया है|
5:40 PM (12 मिनट पहले)
9.3: ब्रायन बेनेट को दुशान हेमंथा, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| गैप से एक रन हासिल किया है|
5:39 PM (13 मिनट पहले)
9.2: रायन बर्ल को दुशान हेमंथा, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया है|
5:39 PM (13 मिनट पहले)
9.1: ब्रायन बेनेट को दुशान हेमंथा, लेग स्पिन डाली गई गेंद| बैक फुट से उसपर कट शॉट पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल किया है|
5:38 PM (14 मिनट पहले)
Score 73/1
Batsman ब्रायन बेनेट 32(26b 5*4 0*6)
Bowler दुनिथ वेल्लालागे 1-0-5-1
8.6: ब्रायन बेनेट को दुनिथ वेल्लालागे, सिंगल!! ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| मिड ऑन की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है| 73/1 ज़िम्बाब्वे|
5:37 PM (15 मिनट पहले)
8.5: रायन बर्ल को दुनिथ वेल्लालागे, ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| गैप से एक रन हासिल किया है|
5:36 PM (16 मिनट पहले)
8.4: रायन बर्ल को दुनिथ वेल्लालागे, दुग्गी!! शरीर की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है| इस बीच डीप से डायरेक्ट हिट बल्लेबाजी एंड पर आया लेकिन तब तक बल्लेबाज क्रीज के अंदर आ गए थे|
5:35 PM (17 मिनट पहले)
रायन बर्ल अगले बल्लेबाज हैं...
5:34 PM (18 मिनट पहले)
8.3: ताड़ीवानाशे मरूमानी को दुनिथ वेल्लालागे, आउट!!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड दुनिथ वेल्लालागे| पहले विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 69 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 34 रन बनाकर ताड़ीवानाशे मरूमानी बने दुनिथ वेल्लालागे का पहला शिकार| विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| इसपर घुटना टिकाते हुए लेग साइड पर स्लॉग करने गए| टर्न से चकमा खाए| टॉप एज लेकर हवा में खिल गई गेंद| गेंदबाज उसके नीचे आये और कैच को पूरा कर लिया है| 69/1 ज़िम्बाब्वे|
5:33 PM (18 मिनट पहले)
8.2: ताड़ीवानाशे मरूमानी को दुनिथ वेल्लालागे, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
5:33 PM (19 मिनट पहले)
8.1: ब्रायन बेनेट को दुनिथ वेल्लालागे, सिंगल!!! बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया गया| डीप से फ्लैट थ्रो कीपर के पास आया| बल्लेबाज दूसरा चाहते थे लेकिन फिर सही समय पर मन बदला है|
5:32 PM (20 मिनट पहले)
Score 68/0
Batsman ब्रायन बेनेट 30(24b 5*4 0*6)
Bowler दुशान हेमंथा 1-0-6-0
7.6: ब्रायन बेनेट को दुशान हेमंथा, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| लेग स्पिन डाली गई गेंद| टर्न होकर बाहर की तरफ निकली| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया है|
5:31 PM (21 मिनट पहले)
7.5: ब्रायन बेनेट को दुशान हेमंथा, पैड्स पर आई गेंद| लेग साइड पर खेलना चाहा लेकिन बल्ले को बीट करते हुए पैड्स को लगी गेंद| डाउन द लेग जा रही थी इस वजह से अपील में कोई दम नहीं दिखा|
5:31 PM (21 मिनट पहले)
7.4: ब्रायन बेनेट को दुशान हेमंथा, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई लेग स्पिन गेंद| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं मिला है|
5:30 PM (21 मिनट पहले)
7.3: ताड़ीवानाशे मरूमानी को दुशान हेमंथा, लेग स्पिन डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर पुल किया और सिंगल हासिल किया है|
5:30 PM (22 मिनट पहले)
7.2: ताड़ीवानाशे मरूमानी को दुशान हेमंथा, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
5:30 PM (22 मिनट पहले)
7.1: ताड़ीवानाशे मरूमानी को दुशान हेमंथा, चौका!!! करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
5:28 PM (24 मिनट पहले)
Score 62/0
Batsman ताड़ीवानाशे मरूमानी 29(21b 4*4 1*6)
Bowler दसुन शनाका 1-0-7-0
6.6: ताड़ीवानाशे मरूमानी को दसुन शनाका, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| इसपर अड़े बल्ले से मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
5:28 PM (24 मिनट पहले)
6.5: ब्रायन बेनेट को दसुन शनाका, इस बार भी कट शॉट खेला लेकिन ये वाला फील्डर की तरफ गया| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन का मौका बन पाया है|
5:27 PM (25 मिनट पहले)
6.4: ब्रायन बेनेट को दसुन शनाका, चौका!!! पॉइंट फील्डर को बीट किया और चौका हासिल किया है| फील्डर ने अपने दाहिने तरफ स्ट्रेच करते हुए हुए रोकना चाहा लेकिन चूक गए| ये कट शॉट तगड़ा था इस वजह से तेजी के साथ सीमा रेखा के पार चला गया|
5:26 PM (26 मिनट पहले)
6.3: ताड़ीवानाशे मरूमानी को दसुन शनाका, पैड्स पर धीमी गति से डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
5:26 PM (26 मिनट पहले)
6.2: ताड़ीवानाशे मरूमानी को दसुन शनाका, स्लोवर गेंद!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
5:25 PM (27 मिनट पहले)
6.1: ताड़ीवानाशे मरूमानी को दसुन शनाका, बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
5:22 PM (30 मिनट पहले)
Score 55/0
Batsman ब्रायन बेनेट 24(19b 4*4 0*6)
Bowler महीश तीक्षाना 2-0-24-0
5.6: ब्रायन बेनेट को महीश तीक्षाना, डॉट बॉल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| फुलर गेंद थी| इसपर ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया| पॉवर प्ले भी हुआ समाप्त यानी ड्रिंक्स ब्रेक का समय है| 6 के बाद 55/0 ज़िम्बाब्वे|
5:21 PM (31 मिनट पहले)
5.5: ब्रायन बेनेट को महीश तीक्षाना, बैक टू बैक चौका बेनेट के बल्ले से निकलता हुआ! इस बार अपने लिए रूम बनाया और कवर्स की दिशा में खेला गेंद को| गैप मिला जिसके बाद गेंद सीमा रेखा के पार चली गई|
5:20 PM (32 मिनट पहले)
5.4: ब्रायन बेनेट को महीश तीक्षाना, चौका!!! विकटों के बीच तेज गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की तरफ स्वीप कर दिया और बाउंड्री हासिल की है|
5:20 PM (32 मिनट पहले)
5.3: ताड़ीवानाशे मरूमानी को महीश तीक्षाना, तेज गति से पैड्स पर डाली गई गेंद| शॉर्ट फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया और फील्डर के आगे से एक रन हासिल किया है|
5:19 PM (33 मिनट पहले)
5.2: ताड़ीवानाशे मरूमानी को महीश तीक्षाना, छक्का!!! इस बार बड़े शॉट में सफल हो गए| ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
5:18 PM (33 मिनट पहले)
5.1: ताड़ीवानाशे मरूमानी को महीश तीक्षाना, स्विंग एंड मिस!! फ्लाईटेड डाली गई गेंद| घुटना टिकाकर लेग साइड पर स्लॉग करने गए| गति परिवर्तन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए कीपर के पास गई गेंद|
5:17 PM (35 मिनट पहले)
Score 40/0
Batsman ब्रायन बेनेट 16(16b 2*4 0*6)
Bowler प्रमोद मदुशन 2-0-23-0
4.6: ब्रायन बेनेट को प्रमोद मदुशन, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
5:17 PM (35 मिनट पहले)
4.6: ब्रायन बेनेट को प्रमोद मदुशन, वाइड!!! इस बार स्लोवर बाउंसर डाला| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया| लेग अम्पायर की तरफ देखा और उधर से वाइड का इशारा आ चुका था|
5:16 PM (36 मिनट पहले)
4.5: ब्रायन बेनेट को प्रमोद मदुशन, स्लोवर डेलिवरी!! बीट हुए बल्लेबाज! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| बड़ा शॉट लगाने गए और गति परिवर्तन से बीट हुए हैं|
5:15 PM (37 मिनट पहले)
4.4: ब्रायन बेनेट को प्रमोद मदुशन, दुग्गी!! पैड्स पर रखी गई गेंद| फ्लिक शॉट का प्रयोग किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल कर गए बल्लेबाज़|
5:14 PM (38 मिनट पहले)
4.3: ब्रायन बेनेट को प्रमोद मदुशन, एक और चौका! ये भी बढ़िया शॉट खेला है बेनेट ने यहाँ पर| रूम बनाया| लो फुल टॉस गेंद आई जिसपर रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर प्लेस किया दो फील्डर के बीच से और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
5:13 PM (39 मिनट पहले)
4.2: ब्रायन बेनेट को प्रमोद मदुशन, चौका!!! हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर गेंदबाज के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| फील्डर को बीट करते हुए बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
5:12 PM (39 मिनट पहले)
4.1: ब्रायन बेनेट को प्रमोद मदुशन, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| मिड विकेट की दिशा में खेला उसे लेकिन गैप नहीं मिल पायेगा|
5:11 PM (41 मिनट पहले)
Score 29/0
Batsman ताड़ीवानाशे मरूमानी 20(14b 4*4 0*6)
Bowler महीश तीक्षाना 1-0-9-0
3.6: ताड़ीवानाशे मरूमानी को महीश तीक्षाना, एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| पिचिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| कप्तान ने रिव्यु की बात की लेकिन लिया नहीं| पैड्स पर आई गेंद को फ्लिक करने गए और बीट हुए हैं|
5:10 PM (42 मिनट पहले)
3.5: ताड़ीवानाशे मरूमानी को महीश तीक्षाना, चौका! एक और बढ़िया शॉट मरूमानी के बल्ले से निकला है|फुलर डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने इस ऑफ़ स्पिन गेंद को को परखा और एक बार फिर से रिवर्स स्वीप करते हुए पॉइंट से चौका हासिल किया है|
5:10 PM (42 मिनट पहले)
3.4: ताड़ीवानाशे मरूमानी को महीश तीक्षाना, शानदार फील्डिंग गेंदबाज के द्वारा| अपने दाहिने तरफ फुल स्ट्रेच डाईव लगाते हुए गेंद को रोका| फुल गेंद पर सामने की तरफ पंच शॉट खेला था|
5:09 PM (43 मिनट पहले)
3.3: ताड़ीवानाशे मरूमानी को महीश तीक्षाना, डॉट बॉल, स्विंग एंड मिस! लेग साइड पर काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
5:09 PM (43 मिनट पहले)
3.2: ताड़ीवानाशे मरूमानी को महीश तीक्षाना, चौका!!! मरूमानी ने अपने फास्ट हैंड्स का कमाल दिखाया है| बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट| बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए से चौका बटोरा|
5:08 PM (44 मिनट पहले)
3.1: ब्रायन बेनेट को महीश तीक्षाना, टर्न होकर पैड्स पर आई गेंद| इसपर अपनी कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया गया है|
5:07 PM (45 मिनट पहले)
Score 20/0
Batsman ब्रायन बेनेट 5(9b 0*4 0*6)
Bowler दिलशान मदुशंका 2-0-6-0
2.6: ब्रायन बेनेट को दिलशान मदुशंका, हवा में थी गेंद| पॉइंट से पीछे की तरफ भागते हुए फील्डर ने कैच को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उल्टा भागते हुए उसे लपक नहीं पाए| हाथों से लगकर दूर चली गई गेंद जहाँ से बेनेट को सिंगल मिल गया| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई छोटी गेंद जिसपर अपर कट शॉट खेल दिया था|
5:06 PM (46 मिनट पहले)
2.5: ब्रायन बेनेट को दिलशान मदुशंका, डॉट गेंद!! बैक फुट से लगाया गया पुल शॉट लेकिन रन नही हो सका| फील्डर की तरफ गई गेंद|
5:05 PM (47 मिनट पहले)
2.4: ताड़ीवानाशे मरूमानी को दिलशान मदुशंका, सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
5:04 PM (47 मिनट पहले)
2.3: ब्रायन बेनेट को दिलशान मदुशंका, रन आउट का मौका लेकिन चूक गए गेंदबाज| विकटों को मिस करते हुए निकल गई गेंद| अगर ये थ्रो लग जाता तो ब्रायन बेनेट को वापिस जान पड़ता| पैड्स पर गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए| बीट हुए| पैड्स को लगकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से रन भाग गए| गेंदबाज ने गेंद पर जाकर उसे फील्ड किया और गेंदबाजी एंड पर थ्रो कर दिया जो मिस कर गए| लेग बाई का एक रन मिल गया है|
5:03 PM (49 मिनट पहले)
2.2: ताड़ीवानाशे मरूमानी को दिलशान मदुशंका, एलबीडबल्यू की अपील हुई!! अम्पायर सहमत नहीं दिखे| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा जो सही फैसला भी है| पड़कर अंदर आई बॉल, फ्लिक मारने गए, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| पैड्स से लगकर दूर गई गेंद जहाँ से लेग बाई का एक रन मिल गया है|
5:03 PM (49 मिनट पहले)
2.1: ब्रायन बेनेट को दिलशान मदुशंका, फुलर गेंद| स्कूप शॉट का मन बनाया लेकिन फिर आखिरी समय में गेंद की लाइन को परखते हुए उसपर लैप शॉट खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
5:02 PM (50 मिनट पहले)
Score 15/0
Batsman ताड़ीवानाशे मरूमानी 11(7b 2*4 0*6)
Bowler प्रमोद मदुशन 1-0-12-0
1.6: ताड़ीवानाशे मरूमानी को प्रमोद मदुशन, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया है|
5:01 PM (51 मिनट पहले)
1.5: ताड़ीवानाशे मरूमानी को प्रमोद मदुशन, चौका!!! पैड्स पर डाली गई एक लूज डेलिवरी| फाइन लेग की ओर पुल किया गया गेंद को और चौका मिल गया| फील्डर घीरे के अंदर थे और गेंद बड़े आराम से उन्हें बीट कर गई|
5:00 PM (52 मिनट पहले)
1.4: ताड़ीवानाशे मरूमानी को प्रमोद मदुशन, दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया जिसके बाद गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
4:59 PM (53 मिनट पहले)
1.3: ताड़ीवानाशे मरूमानी को प्रमोद मदुशन, चौका!!! हवा में थी लेकिन गैप से निकली| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और लेट कट किया थर्ड मैन की दिशा में जहाँ से चार रन बटोर लिया है|
4:59 PM (53 मिनट पहले)
1.2: ताड़ीवानाशे मरूमानी को प्रमोद मदुशन, डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
4:58 PM (54 मिनट पहले)
1.2: ताड़ीवानाशे मरूमानी को प्रमोद मदुशन, वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया| कीपर के पास गई गेंद जिसके बाद अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
4:57 PM (55 मिनट पहले)
1.1: ब्रायन बेनेट को प्रमोद मदुशन, मिस फील्ड पर सिंगल हासिल कर लिया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद| ड्राइव किया कवर्स की तरफ| फील्डर उसे लपकने गए लेकिन उनके हाथों से लगकर दूर गई गेंद जिसका फायदा उठाते हुए एक रन ले लिया गया|
4:57 PM (55 मिनट पहले)
प्रमोद मदुशन दूसरे छोर से गेंद लेकर आये हैं...
4:56 PM (56 मिनट पहले)
Score 3/0
Batsman ताड़ीवानाशे मरूमानी 1(2b 0*4 0*6)
Bowler दिलशान मदुशंका 1-0-3-0
0.6: ताड़ीवानाशे मरूमानी को दिलशान मदुशंका, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा| 3/0 ज़िम्बाब्वे| 
4:55 PM (57 मिनट पहले)
0.5: ब्रायन बेनेट को दिलशान मदुशंका, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने अंदर आती गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
4:54 PM (58 मिनट पहले)
0.4: ब्रायन बेनेट को दिलशान मदुशंका, स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई आउट स्विंग गेंद| दूर से बिना पैर निकाले बड़े शॉट के लिए गए| गति और लाइन से चकमा खाए बल्लेबाज|
4:54 PM (58 मिनट पहले)
0.3: ब्रायन बेनेट को दिलशान मदुशंका, फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
4:53 PM (59 मिनट पहले)
0.2: ताड़ीवानाशे मरूमानी को दिलशान मदुशंका, शेप मिला इस गेंद पर!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया है| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
4:52 PM (एक घंटा पहले)
0.1: ब्रायन बेनेट को दिलशान मदुशंका, सिंगल के साथ रन चेज का आगाज हुआ है| इन स्विंगर डाली गई गेंद| बल्लेबजा ने उसे परखते हुए लेग साइड पर खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बना है|
4:44 PM (एक घंटा पहले)
...दूसरी पारी, रन चेज़...
4:44 PM (एक घंटा पहले)
तभी गेंदबाज़ी करने आए रायन बर्ल ने सेट बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस को अपना शिकार बनाते हुए पनपती हुई साझेदारी का अंत कर दिया| जिसके बाद पथुम निसांका ने एक तरफ से संभलकर खेलना जारी रखा जबकि ग्रेम क्रीमर की गेंद पर निसांका अपना विकेट गंवा बैठे| ऐसे में पवन रथनायके ने पिच के मिजाज़ को परखते हुए रन बनाना शुरू किया जबकि दूसरे छोर से पहले कामिंदु मेंडिस (7) ने तो उसके बाद कप्तान दसुन शनाका (6) ने बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा दिया| जिसके बाद पवन रथनायके (44) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और बड़े-बड़े शॉट लगाते हुए अपनी टीम के स्कोर को 160 रनों के पार ले गए| तभी ब्रैड इवांस की गेंद पर रथनायके कैच आउट हो गए| जिसके बाद अंत में दुनिथ वेल्लालागे (15) ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाकर अपनी टीम के स्कोर को 178 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रीमर और ब्लेसिंग मुजराबानी ने 2-2 विकेट निकालकर दिया जबकि रायन बर्ल ने 1 विकेट अपने नाम किया| ऐसे में अब देखना होगा कि किसके हाथ लगती है जीत और किसे मिलती है निराशा यहाँ पर|
4:43 PM (एक घंटा पहले)
पथुम निसांका के द्वारा खेली गई 62 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने जिम्बाब्वे टीम के सामने 179 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई श्रीलंका की टीम ने शुरुआत संभलकर किया और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिले हुए मौको पर बाउंड्री भी लगाया| ऐसे में दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की| तभी कुसल परेरा (22) ने बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना अहम विकेट गंवा दिया| जिसके बाद पथुम निसांका ने एक तरफ से रन बनाने की ज़िम्मेदारी उठाई और कुसल मेंडिस (14) के साथ मिलकर तेज़ी से स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने लगे| इसी बीच निसांका ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| ऐसे में दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई|
4:39 PM (एक घंटा पहले)
Score 178/7
Batsman दुनिथ वेल्लालागे 15(8b 3*4 0*6)
Bowler ब्लेसिंग मुजराबानी 4-0-38-2
19.6: दुनिथ वेल्लालागे को ब्लेसिंग मुजराबानी, चौका!! इसी बीच वेल्लालागे के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के ऊपर से पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
4:39 PM (एक घंटा पहले)
19.5: दुनिथ वेल्लालागे को ब्लेसिंग मुजराबानी, चौका!! वेल्लालागे ने लगाया बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
4:38 PM (एक घंटा पहले)
19.4: दुनिथ वेल्लालागे को ब्लेसिंग मुजराबानी, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
4:36 PM (एक घंटा पहले)
19.3: दुनिथ वेल्लालागे को ब्लेसिंग मुजराबानी, नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु यहाँ पर हुआ असफल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले के करीब से होकर गेंद कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद कैच की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| तभी अल्ट्रा एज में देखने से पता लगा कि बल्ले और गेंद का कोई ताल मेल नहीं हुआ था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
4:35 PM (एक घंटा पहले)
19.2: दुनिथ वेल्लालागे को ब्लेसिंग मुजराबानी, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
4:35 PM (एक घंटा पहले)
19.1: दुनिथ वेल्लालागे को ब्लेसिंग मुजराबानी, चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
4:34 PM (एक घंटा पहले)
नए बल्लेबाज महीश तीक्षाना हैं...
4:33 PM (एक घंटा पहले)
दुशान हेमंथा अगले बल्लेबाज हैं...
4:33 PM (एक घंटा पहले)
Score 164/7
Batsman दुशान हेमंथा 0(1b 0*4 0*6)
Bowler ब्रैड इवांस 3-0-35-2
18.6: दुशान हेमंथा को ब्रैड इवांस, आउट!! कैच आउट!! कॉट रायन बर्ल बोल्ड ब्रैड इवांस| दो गेंद पर दो विकेट आ गई है| अब हैट्रिक पर होंगे इवांस लेकिन उनका ओवर यहाँ समाप्त हो चुका है यानी इस मुकाबले में अब उन्हें हैट्रिक लेने का मौका नहीं मिलेगा| बिना खाता खोले दुशान हेमंथा बने ब्रैड इवांस का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| सामने की तरफ जोर से शॉट लगाने गए लेकिन मिस हिट कर बैठे| हवा में गई गेंद जिसे लॉन्ग ऑन फील्डर ने बड़े आराम से लपक लिया है| 164/7 श्रीलंका|
4:31 PM (एक घंटा पहले)
18.5: पवन रथनायके को ब्रैड इवांस, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ पवन रथनायके 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! ब्रैड इवांस को मिली सफ़लता| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से शॉर्ट थर्ड मैन की ओर कट शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर ग्रेम क्रीमर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 164/6 श्रीलंका|
4:31 PM (एक घंटा पहले)
18.4: पवन रथनायके को ब्रैड इवांस, चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
4:30 PM (एक घंटा पहले)
18.3: पवन रथनायके को ब्रैड इवांस, छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
4:29 PM (एक घंटा पहले)
18.2: पवन रथनायके को ब्रैड इवांस, चौका! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की|
4:28 PM (एक घंटा पहले)
18.1: पवन रथनायके को ब्रैड इवांस, दुग्गी!! इसी के साथ श्रीलंका टीम का 150 रन यहाँ पर पूरा हुआ!! कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन लिया|
4:27 PM (एक घंटा पहले)
Score 148/5
Batsman पवन रथनायके 28(20b 1*4 1*6)
Bowler ब्लेसिंग मुजराबानी 3-0-24-2
17.6: पवन रथनायके को ब्लेसिंग मुजराबानी, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए एक रन लिया|
4:27 PM (एक घंटा पहले)
17.5: पवन रथनायके को ब्लेसिंग मुजराबानी, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
4:26 PM (एक घंटा पहले)
17.4: पवन रथनायके को ब्लेसिंग मुजराबानी, चौका!! छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर चार रन हासिल किया है|
4:25 PM (एक घंटा पहले)
17.3: दुनिथ वेल्लालागे को ब्लेसिंग मुजराबानी, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया है|
4:25 PM (एक घंटा पहले)
17.2: दुनिथ वेल्लालागे को ब्लेसिंग मुजराबानी, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
4:25 PM (एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ दुनिथ वेल्लालागे हैं...
4:23 PM (एक घंटा पहले)
17.1: दसुन शनाका को ब्लेसिंग मुजराबानी, आउट!! कैच आउट!! एस बार कप्तान दसुन शनाका 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! ब्लेसिंग मुजराबानी के हाथ लगी दूसरी विकेट| छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर ताशिंगा मुसेकिवा के हाथों में गई| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 142/5 श्रीलंका|
4:21 PM (एक घंटा पहले)
Score 142/4
Batsman पवन रथनायके 23(17b 0*4 1*6)
Bowler सिकंदर रजा 4-0-36-0
16.6: पवन रथनायके को सिकंदर रजा, छक्का! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये|
4:21 PM (एक घंटा पहले)
16.5: दसुन शनाका को सिकंदर रजा, क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
4:20 PM (एक घंटा पहले)
16.4: पवन रथनायके को सिकंदर रजा, बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| जबतक गेंद वापिस आती तीन रन चुरा लिए गए|
4:20 PM (एक घंटा पहले)
16.3: दसुन शनाका को सिकंदर रजा, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
4:19 PM (एक घंटा पहले)
16.2: पवन रथनायके को सिकंदर रजा, सिंगल!! इस बार फ्री हिट गेंद थी जिसपर ज़्यादा फ़ायदा बल्लेबाज़ नहीं उठा सके| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में खेला| फील्डर ने वहां पर कैच किया लेकिन फ्री हिट होने की वजह से बल्लेबाज़ ने एक रन भागकर ले लिया|
4:19 PM (एक घंटा पहले)
16.2: दसुन शनाका को सिकंदर रजा, नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवरस्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
4:18 PM (एक घंटा पहले)
16.1: पवन रथनायके को सिकंदर रजा, इस बार बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन|
4:17 PM (एक घंटा पहले)
Score 127/4
Batsman पवन रथनायके 12(13b 0*4 0*6)
Bowler ग्रेम क्रीमर 4-0-27-2
15.6: पवन रथनायके को ग्रेम क्रीमर, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
4:16 PM (एक घंटा पहले)
15.5: दसुन शनाका को ग्रेम क्रीमर, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
4:16 PM (एक घंटा पहले)
15.4: दसुन शनाका को ग्रेम क्रीमर, कैच ड्रॉप!! इसी बीच रन आउट का भी मौका बन गया था यहाँ पर!! बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट लगाया लेकिन गेंदबाज़ ने उसे अपने दाहिने हाथ से पकड़ना चाहा लेकिन बॉल उनकी उँगलियों को लगकर निकल गई| हालाँकि रथनायके रन लेने आगे भागे थे लेकिन गेंदबाज़ को बॉल पकड़ता हुआ देखकर उन्होंने डाईव लगाकर खुद को क्रीज़ में पहुँचाया| कोई रन नहीं हुआ यहाँ पर और ना नुकसान हुआ है|
4:15 PM (एक घंटा पहले)
15.3: दसुन शनाका को ग्रेम क्रीमर, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर 2 रन हासिल किया|
4:14 PM (एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ दसुन शनाका हैं...
4:13 PM (एक घंटा पहले)
15.2: कामिंदु मेंडिस को ग्रेम क्रीमर, आउट!! कैच आउट!! इसी बीच कॉट एंड बोल्ड हो गए बल्लेबाज़!! ग्रेम क्रीमर के हाथ लगी दूसरी विकेट| कामिंदु मेंडिस 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने सिंगल लेने के इरादें से सामने की ओर पुश किया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल सामने की तरफ हवा में गई| तभी गेंदबाज़ ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 123/4 श्रीलंका|
4:13 PM (एक घंटा पहले)
15.1: पवन रथनायके को ग्रेम क्रीमर, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
4:12 PM (एक घंटा पहले)
Score 122/3
Batsman कामिंदु मेंडिस 7(4b 1*4 0*6)
Bowler रायन बर्ल 2-0-16-1
14.6: कामिंदु मेंडिस को रायन बर्ल, चौका!! कामिंदु मेंडिस के बल्ले से आती हुई ओवर की अंतिम गेंद पर बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ तेज़ शॉट लगाया जहाँ से बाउंड्री मिल गया|
4:11 PM (एक घंटा पहले)
14.6: कामिंदु मेंडिस को रायन बर्ल, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
4:11 PM (एक घंटा पहले)
14.5: पवन रथनायके को रायन बर्ल, एक बार फिर से लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन निकाला है|
4:10 PM (एक घंटा पहले)
14.4: कामिंदु मेंडिस को रायन बर्ल, मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
4:10 PM (एक घंटा पहले)
14.3: पवन रथनायके को रायन बर्ल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
4:10 PM (एक घंटा पहले)
14.3: पवन रथनायके को रायन बर्ल, वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
4:09 PM (एक घंटा पहले)
14.2: पवन रथनायके को रायन बर्ल, आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला और दो रन ले लिया|
4:09 PM (एक घंटा पहले)
14.1: पवन रथनायके को रायन बर्ल, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
4:08 PM (एक घंटा पहले)
Score 111/3
Batsman कामिंदु मेंडिस 2(2b 0*4 0*6)
Bowler ग्रेम क्रीमर 3-0-22-1
13.6: कामिंदु मेंडिस को ग्रेम क्रीमर, दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट खेलकर 2 रन लिया है|
4:07 PM (एक घंटा पहले)
13.5: कामिंदु मेंडिस को ग्रेम क्रीमर, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
4:07 PM (एक घंटा पहले)
13.5: कामिंदु मेंडिस को ग्रेम क्रीमर, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
4:05 PM (एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ कामिंदु मेंडिस हैं...
4:03 PM (एक घंटा पहले)
13.4: पथुम निसांका को ग्रेम क्रीमर, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ पथुम निसांका 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! ग्रेम क्रीमर के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ रिवर्स स्वीप शॉट खेला| तभी बल्ले का ऊपरी भाग को लगकर बॉल सीधा पॉइंट पर खड़े फील्डर टोनी मुनयोंगा के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कैच पकड़ा| 108/3 श्रीलंका|
4:03 PM (एक घंटा पहले)
13.3: पवन रथनायके को ग्रेम क्रीमर, लॉन्ग ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
4:03 PM (एक घंटा पहले)
13.2: पवन रथनायके को ग्रेम क्रीमर, दुग्गी!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने फुलटॉस गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया है|
4:00 PM (एक घंटा पहले)
13.1: पवन रथनायके को ग्रेम क्रीमर, नॉट आउट!! इसी बीच स्टंपिंग की हुई अपील, लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद कीपर ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया और स्टंपिंग की अपील करने लगे| लेग अम्पायर ने थर्ड अम्पायर की ओर इशारा किया| जिसके बाद रिप्ले में देखने को मिला की गेंद स्टंप्स पर लगने से पहले ही बल्लेबाज़ का पैर क्रीज़ के अंदर आ गया था| इसी वजह से नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
3:59 PM (एक घंटा पहले)
Score 105/2
Batsman पथुम निसांका 62(40b 8*4 0*6)
Bowler रायन बर्ल 1-0-5-1
12.6: पथुम निसांका को रायन बर्ल, दुग्गी!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|
3:59 PM (एक घंटा पहले)
12.5: पवन रथनायके को रायन बर्ल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3:57 PM (एक घंटा पहले)
12.4: पवन रथनायके को रायन बर्ल, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को काफी लेट कट किया|
3:57 PM (एक घंटा पहले)
12.3: पवन रथनायके को रायन बर्ल, इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाया और स्लॉग स्वीप शॉट मिड विकेट की ओर लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद जहाँ से 2 रन मिल गया|
3:56 PM (एक घंटा पहले)
12.2: पवन रथनायके को रायन बर्ल, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| रन नहीं हुआ|
3:54 PM (एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ पवन रथनायके हैं...
3:54 PM (एक घंटा पहले)
12.1: कुसल मेंडिस को रायन बर्ल, आउट!! स्टंप आउट!! इसी बीच 46 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! रायन बर्ल के हाथ लगी पहली विकेट| कुसल मेंडिस 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पैर निकालकर कवर्स की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद कीपर ताड़ीवानाशे मरूमानी ने बॉल को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया और बल्लेबाज़ का पैर क्रीज़ के बाहर ही रह गया| इसी वजह से लेग अम्पायर ने आउट दिया| 100/2 श्रीलंका|
3:52 PM (2 घंटे पहले)
Score 100/1
Batsman कुसल मेंडिस 14(19b 0*4 0*6)
Bowler वेलिंग्टन मसाकाद्जा 3-0-23-0
11.6: कुसल मेंडिस को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, सिंगल!! इसी के साथ श्रीलंका टीम का 100 रन पूरा हुआ है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
3:52 PM (2 घंटे पहले)
11.5: पथुम निसांका को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, शॉर्ट थर्ड मैन की ओर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
3:51 PM (2 घंटे पहले)
11.4: कुसल मेंडिस को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
3:51 PM (2 घंटे पहले)
11.3: कुसल मेंडिस को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
3:51 PM (2 घंटे पहले)
11.2: कुसल मेंडिस को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, एक और दुग्गी!! हलके हाथों से पुश करते हुए दो रन बटोरे|
3:50 PM (2 घंटे पहले)
11.1: कुसल मेंडिस को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर 2 रन निकाला|
3:49 PM (2 घंटे पहले)
Score 93/1
Batsman पथुम निसांका 59(38b 8*4 0*6)
Bowler सिकंदर रजा 3-0-21-0
10.6: पथुम निसांका को सिकंदर रजा, दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन लिया है|
3:48 PM (2 घंटे पहले)
10.5: कुसल मेंडिस को सिकंदर रजा, बल्लेबाज़ ने इस बार स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
3:48 PM (2 घंटे पहले)
10.4: कुसल मेंडिस को सिकंदर रजा, एक अलग प्रकार का शॉट बल्लेबाज़ द्वारा लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|
3:47 PM (2 घंटे पहले)
10.3: पथुम निसांका को सिकंदर रजा, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन लिया|
3:47 PM (2 घंटे पहले)
10.2: पथुम निसांका को सिकंदर रजा, दुग्गी!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया और तेज़ी से भागकर 2 रन निकाला|
3:46 PM (2 घंटे पहले)
10.1: कुसल मेंडिस को सिकंदर रजा, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
3:45 PM (2 घंटे पहले)
Score 86/1
Batsman पथुम निसांका 54(35b 8*4 0*6)
Bowler ग्रेम क्रीमर 2-0-16-0
9.6: पथुम निसांका को ग्रेम क्रीमर, चौका!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
3:44 PM (2 घंटे पहले)
9.5: पथुम निसांका को ग्रेम क्रीमर, दुग्गी!! इसी के साथ पथुम निसांका ने अपना अर्धशतक पूरा किया है!! कमाल की बल्लेबाज़ी इस बार भी निसांका ने की है यहाँ पर!! इस बार बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर 2 रन लिया|
3:43 PM (2 घंटे पहले)
9.4: पथुम निसांका को ग्रेम क्रीमर, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
3:43 PM (2 घंटे पहले)
9.3: पथुम निसांका को ग्रेम क्रीमर, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
3:42 PM (2 घंटे पहले)
9.2: पथुम निसांका को ग्रेम क्रीमर, कवर्स के ऊपर से इनसाइड आउट खेला दो रनों के लिए|
3:42 PM (2 घंटे पहले)
9.1: पथुम निसांका को ग्रेम क्रीमर, चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3:41 PM (2 घंटे पहले)
Score 74/1
Batsman पथुम निसांका 42(29b 6*4 0*6)
Bowler वेलिंग्टन मसाकाद्जा 2-0-16-0
8.6: पथुम निसांका को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया|
3:41 PM (2 घंटे पहले)
8.5: पथुम निसांका को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से डिफेंड कर दिया|
3:40 PM (2 घंटे पहले)
8.4: पथुम निसांका को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, दुग्गी!! इस बार छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया है|
3:40 PM (2 घंटे पहले)
8.3: कुसल मेंडिस को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
3:39 PM (2 घंटे पहले)
8.2: कुसल मेंडिस को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
3:39 PM (2 घंटे पहले)
8.1: कुसल मेंडिस को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, डॉट गेंद!! टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
3:38 PM (2 घंटे पहले)
Score 70/1
Batsman कुसल मेंडिस 5(8b 0*4 0*6)
Bowler ग्रेम क्रीमर 1-0-4-0
7.6: कुसल मेंडिस को ग्रेम क्रीमर, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
3:37 PM (2 घंटे पहले)
7.5: पथुम निसांका को ग्रेम क्रीमर, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
3:37 PM (2 घंटे पहले)
7.4: कुसल मेंडिस को ग्रेम क्रीमर, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
3:37 PM (2 घंटे पहले)
7.3: कुसल मेंडिस को ग्रेम क्रीमर, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट खेला| फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका|
3:36 PM (2 घंटे पहले)
7.2: पथुम निसांका को ग्रेम क्रीमर, सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है| 
3:36 PM (2 घंटे पहले)
7.1: पथुम निसांका को ग्रेम क्रीमर, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
3:35 PM (2 घंटे पहले)
Score 66/1
Batsman पथुम निसांका 37(23b 6*4 0*6)
Bowler सिकंदर रजा 2-0-14-0
6.6: पथुम निसांका को सिकंदर रजा, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
3:34 PM (2 घंटे पहले)
6.5: कुसल मेंडिस को सिकंदर रजा, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और एक रन लिया|
3:34 PM (2 घंटे पहले)
6.4: पथुम निसांका को सिकंदर रजा, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
3:33 PM (2 घंटे पहले)
6.3: कुसल मेंडिस को सिकंदर रजा, ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
3:33 PM (2 घंटे पहले)
6.2: कुसल मेंडिस को सिकंदर रजा, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
3:33 PM (2 घंटे पहले)
6.1: पथुम निसांका को सिकंदर रजा, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3:31 PM (2 घंटे पहले)
Score 61/1
Batsman पथुम निसांका 34(20b 6*4 0*6)
Bowler ब्रैड इवांस 2-0-19-0
5.6: पथुम निसांका को ब्रैड इवांस, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
3:31 PM (2 घंटे पहले)
5.5: कुसल मेंडिस को ब्रैड इवांस, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
3:30 PM (2 घंटे पहले)
5.4: कुसल मेंडिस को ब्रैड इवांस, शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| ऐसे में कैच की हुई अपील, अम्पायर ने मना कर दिया| रन नहीं आ सका|
3:30 PM (2 घंटे पहले)
5.3: पथुम निसांका को ब्रैड इवांस, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
3:29 PM (2 घंटे पहले)
5.2: पथुम निसांका को ब्रैड इवांस, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
3:26 PM (2 घंटे पहले)
ओहो!! ब्रैड इवांस को रनिंग करते हुए गेंदबाज़ एंड पर कुछ दिक्कत हुई जिसके कारण वो अम्पायर से बात करने हुए दिखाई दिए| ग्राउंड स्टाफ तभी भागकर मैदान पर आए हैं| ऐसे में फील्ड अम्पायर्स ने ड्रिंक्स लेने का फ़ैसला कर लिया है...
3:24 PM (2 घंटे पहले)
5.1: पथुम निसांका को ब्रैड इवांस, चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
3:23 PM (2 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस हैं...
3:22 PM (2 घंटे पहले)
Score 54/1
Batsman कुसल परेरा 22(14b 4*4 0*6)
Bowler ब्लेसिंग मुजराबानी 2-0-18-1
4.6: कुसल परेरा को ब्लेसिंग मुजराबानी, आउट!! कैच आउट!! श्रीलंका टीम को लगता हुआ पहला बड़ा झटका!! कुसल परेरा 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! ब्लेसिंग मुजराबानी के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ परख नहीं सके और शॉर्ट फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर ग्रेम क्रीमर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 54/1 श्रीलंका|
3:21 PM (2 घंटे पहले)
4.5: पथुम निसांका को ब्लेसिंग मुजराबानी, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
3:21 PM (2 घंटे पहले)
4.4: कुसल परेरा को ब्लेसिंग मुजराबानी, पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया है|
3:20 PM (2 घंटे पहले)
4.3: पथुम निसांका को ब्लेसिंग मुजराबानी, गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ पुश किया और एक रन निकाला|
3:19 PM (2 घंटे पहले)
4.2: कुसल परेरा को ब्लेसिंग मुजराबानी, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
3:19 PM (2 घंटे पहले)
4.1: कुसल परेरा को ब्लेसिंग मुजराबानी, चौका!! इसी के साथ दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई!! मिड विकेट की तरफ परेरा ने पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद और चार रन मिल गया|
3:18 PM (2 घंटे पहले)
Score 46/0
Batsman पथुम निसांका 28(14b 5*4 0*6)
Bowler ब्रैड इवांस 1-0-13-0
3.6: पथुम निसांका को ब्रैड इवांस, चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3:17 PM (2 घंटे पहले)
3.5: कुसल परेरा को ब्रैड इवांस, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
3:16 PM (2 घंटे पहले)
3.4: कुसल परेरा को ब्रैड इवांस, इस बार आउटस्विंग से बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में गई और रन नहीं मिल पाया|
3:15 PM (2 घंटे पहले)
3.3: पथुम निसांका को ब्रैड इवांस, सिंगल!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
3:15 PM (2 घंटे पहले)
3.2: पथुम निसांका को ब्रैड इवांस, चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री निसांका के बल्ले से आती हुई!! छोटी गेंद को इस बार मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बॉल तेज़ी से गैप में गई चार रनों के लिए|
3:14 PM (2 घंटे पहले)
3.1: पथुम निसांका को ब्रैड इवांस, चौका!! इसी के साथ निसांका ने ब्रैड इवांस का स्वागत बाउंड्री लगाकर किया है!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर गैप में शॉट खेला| बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3:14 PM (2 घंटे पहले)
गेंदबाज़ी में बदलाव, ब्रैड इवांस के हाथों में थमाई गई बॉल...
3:13 PM (2 घंटे पहले)
Score 32/0
Batsman पथुम निसांका 15(10b 2*4 0*6)
Bowler वेलिंग्टन मसाकाद्जा 1-0-12-0
2.6: पथुम निसांका को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
3:13 PM (2 घंटे पहले)
2.6: पथुम निसांका को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
3:12 PM (2 घंटे पहले)
2.5: पथुम निसांका को वेलिंग्टन मसाकाद्जा,चौका!! कमाल का शॉट बल्लेबाज़ के द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाया और स्लॉग स्वीप शॉट स्क्वायर लेग की ओर लगाया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बॉल गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
3:12 PM (2 घंटे पहले)
2.4: पथुम निसांका को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
3:11 PM (2 घंटे पहले)
2.3: कुसल परेरा को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया है|
3:10 PM (2 घंटे पहले)
2.2: पथुम निसांका को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
3:10 PM (2 घंटे पहले)
2.1: पथुम निसांका को वेलिंग्टन मसाकाद्जा, चौका!! पथुम निसांका के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! पैड्स लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट लगाकर चार रन हासिल किया|
3:09 PM (2 घंटे पहले)
Score 20/0
Batsman कुसल परेरा 15(7b 3*4 0*6)
Bowler ब्लेसिंग मुजराबानी 1-0-11-0
1.6: कुसल परेरा को ब्लेसिंग मुजराबानी, चौका!! इस बार लेंथ में छोटी गेंद का इस्तेमाल गेंदबाज़ ने फिर से किया| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाकर बाउंड्री हासिल किया|
3:08 PM (2 घंटे पहले)
1.5: कुसल परेरा को ब्लेसिंग मुजराबानी, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद कवर में मौजूद फील्डर के पास टप्पा खाकर गई| रन नहीं हुआ|
3:07 PM (2 घंटे पहले)
1.4: कुसल परेरा को ब्लेसिंग मुजराबानी, दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| गेंद नो मेंस लैंड में गिरी और बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
3:07 PM (2 घंटे पहले)
1.3: कुसल परेरा को ब्लेसिंग मुजराबानी, चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3:06 PM (2 घंटे पहले)
1.2: कुसल परेरा को ब्लेसिंग मुजराबानी, शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और शरीर को जा लगी| रन नहीं मिला|
3:05 PM (2 घंटे पहले)
1.1: पथुम निसांका को ब्लेसिंग मुजराबानी, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3:05 PM (2 घंटे पहले)
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने ब्लेसिंग मुजराबानी आए हैं...
3:04 PM (2 घंटे पहले)
Score 9/0
Batsman पथुम निसांका 4(4b 0*4 0*6)
Bowler सिकंदर रजा 1-0-9-0
0.6: पथुम निसांका को सिकंदर रजा, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
3:04 PM (2 घंटे पहले)
0.5: कुसल परेरा को सिकंदर रजा, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
3:03 PM (2 घंटे पहले)
0.4: कुसल परेरा को सिकंदर रजा, चौका!! इसी के साथ कुसल परेरा ने इस मुकाबले की पहली बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
3:03 PM (2 घंटे पहले)
0.3: पथुम निसांका को सिकंदर रजा, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3:02 PM (2 घंटे पहले)
0.2: पथुम निसांका को सिकंदर रजा, दुग्गी!! ऐसे में पथुम निसांका ने अपना और टीम का खाता खाता यहाँ पर खोला है!! बैक फुट से पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाकर 2 रन लिया|
3:02 PM (2 घंटे पहले)
0.1: पथुम निसांका को सिकंदर रजा, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
2:58 PM (2 घंटे पहले)
राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ जिम्बाब्वे टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार पथुम निसांका और कुसल परेरा के कन्धों पर होगा| वहीं जिम्बाब्वे के लिए पहला ओवर लेकर सिकंदर रजा तैयार...
2:51 PM (3 घंटे पहले)
...राष्ट्रगान जारी है...
2:36 PM (3 घंटे पहले)
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन) - ब्रायन बेनेट, ताड़ीवानाशे मरूमानी (विकेट कीपर), डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ग्रेम क्रीमर, ब्लेसिंग मुजराबानी|
2:36 PM (3 घंटे पहले)
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन) - पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षाना, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका|
2:33 PM (3 घंटे पहले)
टॉस - श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है...
2:32 PM (3 घंटे पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
12:49 PM (5 घंटे पहले)
वहीँ मथीशा पथिराना की चोट पर भी संशय बना हुआ है| दूसरी तरफ ज़िम्बाब्वे टीम में बल्लेबाजी में सिकंदर रजा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रेन बेनेट, रयान बर्ल, ब्राड इवांस, क्लाइव मदांडे और ब्रेंडन टेलर पर काफी कुछ निर्भर करेगा वहीँ गेंदबाजी में रिचर्ड नगरवा, ब्लेसिंग मुजराबानी, वेलिंग्टन मसकाद्जा अपनी गेंदों से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाते हुए नजर आयेंगे| तो अब देखना ये है कि यहाँ से कौन सी टीम जीत हासिल करते हुए आगे की तरफ बढ़ती है|
12:49 PM (5 घंटे पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 38वें मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे के बीच कोलंबो में खेला जाएगा| ग्रुप-बी की इन दोनों टीमों के लिए ये उनका चौथा मुकाबला होगा| अच्छी बात ये है कि ये दोनों ही टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं| अब एक नजर इस मैच के अहम खिलाड़ियों पर डाली जाए तो श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस और दसुन शनाका के साथ-साथ पथुम निसांका, कुसल परेरा और पवन रथनायके को अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलने की ज़रुरत होगी जबकि गेंदबाज़ी में दुनिथ वेल्लालागे, दुशमंथा चमीरा, महीश तीक्षाणा सामने वाली टीम के अहम बल्लेबाजों का शिकार करने की कोशिश करेंगे|
12:48 PM (5 घंटे पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.