Advertisement

Sri Lanka vs England T20 WC Live Score: इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच सुपर-8 मुकाबला, यहां देखें बॉल बाय बॉल अपडेट

aajtak.in | पल्लेकेले | 22 फरवरी 2026, 5:47 PM IST

Sri Lanka vs England T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-42 में आज श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम्स आमने-सामने हैं. दोनों टीमों के बीच सुपर-8 स्टेज का ये मुकाबला पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों ही टीम्स ग्रुप-स्टेज के दौरान अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही थीं. अब दोनों टीमों का लक्ष्य सुपर-8 स्टेज में जीत के साथ आगाज करने पर हैं.

5:46 PM (3 मिनट पहले)
Score 64/6
Batsman दसुन शनाका 17(16b 1*4 1*6)
Bowler लियम डॉसन 3-0-19-1
10.6: दसुन शनाका को लियम डॉसन, इस बार टर्न होकर पैड्स पर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल के साथ स्ट्राइक अपने पास रखी है|
5:45 PM (3 मिनट पहले)
10.5: दसुन शनाका को लियम डॉसन, अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
5:45 PM (3 मिनट पहले)
10.4: दसुन शनाका को लियम डॉसन, चौका!!! जोरदार शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
5:44 PM (4 मिनट पहले)
10.3: दुशान हेमंथा को लियम डॉसन, इस बार सधे बल्ले से सामने की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है|
5:44 PM (4 मिनट पहले)
10.2: दसुन शनाका को लियम डॉसन, लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया गया है|
5:43 PM (5 मिनट पहले)
10.1: दुशान हेमंथा को लियम डॉसन, विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
5:42 PM (6 मिनट पहले)
Score 56/6
Batsman दसुन शनाका 11(12b 0*4 1*6)
Bowler आदिल रशीद 1-0-3-0
9.6: दसुन शनाका को आदिल रशीद, विकटों पर धीमी गति से डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया गया है|
5:42 PM (6 मिनट पहले)
9.5: दसुन शनाका को आदिल रशीद, इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
5:41 PM (7 मिनट पहले)
9.4: दसुन शनाका को आदिल रशीद, 2 रन से यहाँ पर काम चलाया है| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने दो रन हासिल किया है|
5:41 PM (7 मिनट पहले)
9.3: दसुन शनाका को आदिल रशीद, डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
5:41 PM (7 मिनट पहले)
9.2: दुशान हेमंथा को आदिल रशीद, लेग स्पिन डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
5:40 PM (8 मिनट पहले)
9.1: दुशान हेमंथा को आदिल रशीद, धीमी गति से डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया है|
5:39 PM (9 मिनट पहले)
Score 53/6
Batsman दसुन शनाका 9(8b 0*4 1*6)
Bowler लियम डॉसन 2-0-11-1
8.6: दसुन शनाका को लियम डॉसन, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
5:39 PM (9 मिनट पहले)
8.5: दुशान हेमंथा को लियम डॉसन, सिंगल के साथ यहाँ पर काम चलाया है| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
5:38 PM (10 मिनट पहले)
दुशान हेमंथा अगले बल्लेबाज हैं...
5:37 PM (11 मिनट पहले)
8.4: कामिंदु मेंडिस को लियम डॉसन, आउट!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड लियम डॉसन| छठे विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| 13 रन बनाकर कामिंदु मेंडिस बने लियम डॉसन का पहला शिकार| इस विकेट के साथ श्रीलंकाई टीम अब पूरी तरह से बैक फुट पर चली गई होगी| विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| इसपर लेग साइड की तरफ शॉट खेलने गए| टर्न के लिए खेले लेकिन सीधी रही गेंद इस वजह से बल्ले से लगकर सीधा सामने की तरफ चली गई जहाँ से गेंदबाज ने उसे कैच कर लिया| 52/6 श्रीलंका|
5:36 PM (12 मिनट पहले)
8.3: कामिंदु मेंडिस को लियम डॉसन, गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे मिड विकेट बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए|
5:36 PM (12 मिनट पहले)
8.2: कामिंदु मेंडिस को लियम डॉसन, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
5:35 PM (13 मिनट पहले)
8.1: दसुन शनाका को लियम डॉसन, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया गया है|
5:34 PM (14 मिनट पहले)
Score 45/5
Batsman दसुन शनाका 8(6b 0*4 1*6)
Bowler विल जैक्स 4-0-22-3
7.6: दसुन शनाका को विल जैक्स, इस बार सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
5:34 PM (14 मिनट पहले)
7.5: दसुन शनाका को विल जैक्स, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं हो सका|
5:33 PM (15 मिनट पहले)
7.4: दसुन शनाका को विल जैक्स, छक्का!! काउंटर अटैक कप्तान द्वारा| पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे स्क्वायर लेग के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया है|
5:33 PM (15 मिनट पहले)
7.3: कामिंदु मेंडिस को विल जैक्स, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर टहलाया और सिंगल हासिल किया है|
5:33 PM (16 मिनट पहले)
7.2: कामिंदु मेंडिस को विल जैक्स, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
5:32 PM (16 मिनट पहले)
7.1: कामिंदु मेंडिस को विल जैक्स, प्ले एंड मिस!! लेग साइड पर इस गेंद को फ्लिक करने गए| टर्न से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद|
5:31 PM (17 मिनट पहले)
Score 37/5
Batsman दसुन शनाका 1(3b 0*4 0*6)
Bowler लियम डॉसन 1-0-3-0
6.6: दसुन शनाका को लियम डॉसन, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 37/5 श्रीलंका|
5:31 PM (17 मिनट पहले)
6.5: कामिंदु मेंडिस को लियम डॉसन, पैड्स पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
5:31 PM (18 मिनट पहले)
6.4: कामिंदु मेंडिस को लियम डॉसन, डॉट गेंद! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं होगा|
5:30 PM (18 मिनट पहले)
6.3: दसुन शनाका को लियम डॉसन, विकेट लाइन की गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया है|
5:30 PM (19 मिनट पहले)
6.2: कामिंदु मेंडिस को लियम डॉसन, इस बार लॉन्ग ऑन से सिंगल मिल जाएगा| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
5:29 PM (19 मिनट पहले)
6.1: कामिंदु मेंडिस को लियम डॉसन, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| फील्डर ने पाने दाहिने तरफ डाईव लगाते हुए उसे रोक दिया|
5:28 PM (20 मिनट पहले)
Score 34/5
Batsman दसुन शनाका 0(1b 0*4 0*6)
Bowler विल जैक्स 3-0-14-3
5.6: दसुन शनाका को विल जैक्स, ऑफ ड्राइव क साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई है!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया| 34/5 श्रीलंका|
5:25 PM (23 मिनट पहले)
दसुन शनाका नए बल्लेबाज हैं...
5:24 PM (24 मिनट पहले)
5.5: दुनिथ वेल्लालागे को विल जैक्स, आउट!! कैच आउट!! कॉट हैरी ब्रूक बोल्ड विल जैक्स| एक और विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| श्रीलंका की आधी टीम अब पवेलियन लौट गई है| 10 रन बनाकर दुनिथ वेल्लालागे बने विल जैक्स का तीसरा शिकार| विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज ने इसपर मिड ऑन के ऊपर से स्लॉग करना चाहा| गेंद टर्न हुई इस वजह से मिस टाइम हुआ शॉट| मिड ऑन की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर ने बैक पैडल करते हुए दोनों हाथों से कैच को पूरा कर लिया है| 34/5 श्रीलंका, लक्ष्य से 113 रन दूर|
5:24 PM (24 मिनट पहले)
5.4: दुनिथ वेल्लालागे को विल जैक्स, इस बार पैड्स पर डाली गई गेंद| इसपर स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से रन नहीं मिला है|
5:24 PM (24 मिनट पहले)
5.3: दुनिथ वेल्लालागे को विल जैक्स,विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| डिफेंड किया लेकिन इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी और वहीं पर रह गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
5:23 PM (25 मिनट पहले)
5.2: दुनिथ वेल्लालागे को विल जैक्स, टीम के लिए हैट्रिक चौका आ गया है!!! इस बार पैड्स पर डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया है|
5:23 PM (26 मिनट पहले)
5.1: दुनिथ वेल्लालागे को विल जैक्स, चौका!!! ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद| अच्छा कट शॉट खेला है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
5:22 PM (26 मिनट पहले)
Score 26/4
Batsman कामिंदु मेंडिस 4(1b 1*4 0*6)
Bowler जोफ्रा आर्चर 3-0-20-2
4.6: कामिंदु मेंडिस को जोफ्रा आर्चर, चौके के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति! महज़ एक पुश था ये लेकिन फिर भी थर्ड मैन बाउंड्री पार कर गई गेंद चार रनों के लिए|
5:21 PM (27 मिनट पहले)
कामिंदु मेंडिस नए बल्लेबाज हैं...
5:20 PM (29 मिनट पहले)
4.5: कामिल मिश्रा को जोफ्रा आर्चर, आउट!! कैच आउट!!! कॉट जेमी ओवरटन बोल्ड जोफ्रा आर्चर| चौथे विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 6 रन बनाकर कामिल मिश्रा बने जोफ्रा आर्चर का दूसरा शिकार| दबाव अब पूरी तरह से श्रीलंकाई टीम के ऊपर होगा| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई तेज गति की हार्ड लेंथ गेंद| बल्लेबाज इसपर दूर से पंच करने गए| गेंद स्विंग हुई और आउट साइड एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ एक बढ़िया लो कैच पकड़ा गया है| 22/4 श्रीलंका|
5:19 PM (29 मिनट पहले)
4.4: कामिल मिश्रा को जोफ्रा आर्चर, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
5:18 PM (30 मिनट पहले)
4.3: दुनिथ वेल्लालागे को जोफ्रा आर्चर, सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया है| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
5:18 PM (30 मिनट पहले)
4.2: दुनिथ वेल्लालागे को जोफ्रा आर्चर, प्ले एंड मिस!! इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की तरफ लैप करने गए और उछाल से चकमा खाए| बल्लेबाज को छोड़ते हुए कीपर के पास गई गेंद|
5:17 PM (31 मिनट पहले)
4.1: दुनिथ वेल्लालागे को जोफ्रा आर्चर, हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5:16 PM (32 मिनट पहले)
Score 21/3
Batsman दुनिथ वेल्लालागे 1(2b 0*4 0*6)
Bowler विल जैक्स 2-0-6-2
3.6: दुनिथ वेल्लालागे को विल जैक्स, सिंगल के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई है| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
5:16 PM (32 मिनट पहले)
3.5: दुनिथ वेल्लालागे को विल जैक्स, ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ है|
5:15 PM (33 मिनट पहले)
दुनिथ वेल्लालागे अगले बल्लेबाज हैं...
5:14 PM (34 मिनट पहले)
3.4: पवन रथनायके को विल जैक्स, आउट!! कैच आउट!!! कॉट टॉम बैंटन बोल्ड विल जैक्स| दो गेंद दो विकेट मिली है| अब हैट्रिक पर हैं विल जैक्स| पवन रथनायके आये और गए| पहली ही गेंद पर आगे आकर बड़ा शॉट खेलने गए| फुल बॉल थी जो टर्न हुई और बल्ले के आउट साइड एज को लगकर शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में गई| फील्डर उसके नीचे साइड ऑन भागे और कैच को पूरा किया है| 20/3 श्रीलंका|
5:13 PM (35 मिनट पहले)
पवन रथनायके नए बल्लेबाज हैं...
5:12 PM (36 मिनट पहले)
3.3: कुसल मेंडिस को विल जैक्स, आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट एंड बोल्ड विल जैक्स| दूसरे विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 4 रन बनाकर कुसल मेंडिस बने विल जैक्स का पहला शिकार| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर सीधे बल्ले से सामने की तरफ हवा में शॉट खेल दिया| गेंद सीधा गेंदबाज की तरफ चली गई जहाँ से कैच को पूरा किया गया| 20/2 श्रीलंका|
5:12 PM (36 मिनट पहले)
3.2: कुसल मेंडिस को विल जैक्स, डॉट गेंद!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद| इसपर ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
5:11 PM (37 मिनट पहले)
3.1: कामिल मिश्रा को विल जैक्स, क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| फ्लिक किया उसे शॉर्ट स्क्वायर लेग की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया है|
5:11 PM (38 मिनट पहले)
Score 19/1
Batsman कुसल मेंडिस 4(2b 1*4 0*6)
Bowler जोफ्रा आर्चर 2-0-15-1
2.6: कुसल मेंडिस को जोफ्रा आर्चर, चौका!!! बाउंड्री के साथ कुसल मेंडिस ने अपना खाता खोला है| पैड्स पर डाली गई फुल गेंद| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किया है|
5:10 PM (38 मिनट पहले)
2.5: कुसल मेंडिस को जोफ्रा आर्चर, इस बार लहराते हुए बाहर की तरफ निकल रही थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| रन का मौका यहाँ भी नहीं बन पाया|
5:09 PM (39 मिनट पहले)
कुसल मेंडिस अगले बल्लेबाज हैं...
5:08 PM (40 मिनट पहले)
2.4: पथुम निसांका को जोफ्रा आर्चर, आउट!! कैच आउट!! कॉट जेमी ओवरटन बोल्ड जोफ्रा आर्चर| पहले विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| पिछले मैच के शतकवीर पथुम निसांका आज महज 9 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का पहला शिकार बने| पैरों पर डाली गई तेज गति की फुल गेंद| इसपर लेग साइड पर फ्लिक शॉट खेला जो हवा में गया| स्क्वायर लेग बाउंड्री पर फील्डर तैनात थे जिन्होंने सीमा रेखा के आगे से कैच को पूरा किया| 15/1 श्रीलंका| 
5:07 PM (41 मिनट पहले)
2.3: पथुम निसांका को जोफ्रा आर्चर, चौका!!! शानदार फ्लिक शॉट| अपनी टाइमिंग के सहारे गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
5:06 PM (42 मिनट पहले)
2.2: पथुम निसांका को जोफ्रा आर्चर, चौका!!! शानदार प्लेसमेंट यहाँ पर निसांका द्वारा| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को रूम बनाकर पॉइंट की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोर लिया है|
5:06 PM (42 मिनट पहले)
2.1: पथुम निसांका को जोफ्रा आर्चर, ऑफ़ ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
5:05 PM (43 मिनट पहले)
Score 7/0
Batsman कामिल मिश्रा 5(8b 1*4 0*6)
Bowler विल जैक्स 1-0-4-0
1.6: कामिल मिश्रा को विल जैक्स, पहली गेंद पर बाउंड्री खाने के बाद अच्छी वापसी गेंदबाज ने की है| टर्न हुई गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से उसे फील्ड कर लिया गया है|
5:04 PM (44 मिनट पहले)
1.5: कामिल मिश्रा को विल जैक्स, फॉरवर्ड डिफेन्स!! बड़ी बारीकी के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सम्मान देते हुए अपनी विकेट सुरक्षित की है|
5:04 PM (44 मिनट पहले)
1.4: कामिल मिश्रा को विल जैक्स, टर्न होकर बहार की तरफ निकली गेंद| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं मिलेगा|
5:04 PM (44 मिनट पहले)
1.3: कामिल मिश्रा को विल जैक्स, एक बार फिर से ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
5:03 PM (45 मिनट पहले)
1.2: कामिल मिश्रा को विल जैक्स, ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| अच्छा कट शॉट खेला फ्रंट फुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल| इस बार पॉइंट फील्डर ने उसे रोक दिया है|
5:03 PM (45 मिनट पहले)
1.1: कामिल मिश्रा को विल जैक्स, चौका!!! कट शॉट लगाया और पॉइंट फील्डर को बीट कर दिया है| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की ओर पंच किया और चौका बटोरा है|
5:03 PM (45 मिनट पहले)
विल जैक्स दूसरे छोर से गेंद लेकर आये हैं...
5:02 PM (46 मिनट पहले)
Score 3/0
Batsman कामिल मिश्रा 1(2b 0*4 0*6)
Bowler जोफ्रा आर्चर 1-0-3-0
0.6: कामिल मिश्रा को जोफ्रा आर्चर, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
5:01 PM (47 मिनट पहले)
0.6: कामिल मिश्रा को जोफ्रा आर्चर, वाइड! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ ने दूर से इस गेंद पर शॉट खेलना चाहा लेकिन बीट हुए| कीपर के पास गई गेंद जिसे अम्पायर की तरफ से वाइड करार दिया गया|
5:01 PM (47 मिनट पहले)
0.5: कामिल मिश्रा को जोफ्रा आर्चर, एक बढ़िया लीव!! ऑफ़ साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया कीपर की तरफ| रन का कोई मौका नहीं बना है|
5:00 PM (48 मिनट पहले)
0.4: पथुम निसांका को जोफ्रा आर्चर, सिंगल के साथ खाता खुला है यहाँ पर| पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
4:59 PM (49 मिनट पहले)
0.3: पथुम निसांका को जोफ्रा आर्चर, डॉट गेंद यहाँ पर भी आई है| लेग साइड पर पुल लगाने गए| गति परिवर्तन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए शरीर से लगी और स्लिप की तरफ गई| कोई रन नहीं हुआ है|
4:59 PM (49 मिनट पहले)
0.2: पथुम निसांका को जोफ्रा आर्चर, हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
4:58 PM (50 मिनट पहले)
0.1: पथुम निसांका को जोफ्रा आर्चर, स्विंग एंड मिस के साथ रन चेज का आगाज हुआ है| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर आड़े बल्ले से पुल शॉट लगाने गए और गति और उछाल से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए कीपर के पास गई गेंद|
4:52 PM (56 मिनट पहले)
...रन चेज दूसरी पारी...
4:52 PM (57 मिनट पहले)
हाँ आज जोस बटलर (7) और इन फॉर्म बल्लेबाज जैकब बेथेल (3) का बल्ला इस अहम मुकाबले में नहीं चला हो लेकिन मध्य क्रम में टॉम बैंटन (6) और कप्तान हैरी ब्रूक (14) भी अपने बल्ले से बड़े रन्स नहीं लगा सके| इस बीच श्रीलंकाई गेंदबाजों की तरफ से लगातार गति परिवर्तन देखने को मिल रहा था जिसकी वजह से बल्लेबाजों को शॉट लगाने में दिक्कत होती रही| विल जैक्स ने 14 गेंद पर 21 रन बनाते हुए टीम को इस सतह पर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया| वहीँ गेंदबाजी में श्रीलंकाई टीम की तरफ से दुनिथ वेलालागे ने सबसे अधिक 3 विकेट लिया, उनके अलावा मदुशंका और थीक्षाना को 2-2, जबकि चमीरा को 1 सफलता हाथ लगी है| अब देखते हैं श्रीलंकाई टीम इस रन चेज को किस तरह अंजाम देती है| तो दोस्तों रन चेज के लिए बने रहिये हमारे साथ|
4:51 PM (57 मिनट पहले)
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 42वें यानी सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा है| टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम ने 20 ओवरों की बल्लेबाजी करते हुए 146 रनों का स्कोर लगाया है| इंग्लैंड की तरफ से इस परी में फिल साल्ट ने सबसे अधिक 62 रन बनाया| उनके अलावा मिडिल ऑर्डर में किसी से भी बड़े रन्स नहीं आये| शुरुआत फिल साल्ट ने दिलाई तो विल जैक्स ने रन्स लगाकर अंत किया है|
4:45 PM (एक घंटा पहले)
Score 146/9
Batsman जेमी ओवरटन 10(10b 0*4 1*6)
Bowler दुशमंथा चमीरा 4-0-34-1
19.6: जेमी ओवरटन को दुशमंथा चमीरा, लेग बाई के रूप में सिंगल आया है| 146 रन पर इंग्लैंड की पारी हुई समाप्त यानी श्रीलंका के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा गया है| लो फुल टॉस गेंद को लेग साइड पर स्लॉग करने गए| बीट हुए, पैरों पर लगकर वहीँ रह गई गेंद जहाँ से एक रन भागने का मौका बन गया|
4:45 PM (एक घंटा पहले)
19.5: आदिल रशीद को दुशमंथा चमीरा, सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे कवर्स की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
4:43 PM (एक घंटा पहले)
19.4: जेमी ओवरटन को दुशमंथा चमीरा, नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! विकेट्स मिसिंग ने बल्लेबाज को बचा लिया है| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद विकेट्स को मिस कर थी इस वजह से अपील को वहीँ पर रद्द कर दिया गया| गुड लेंथ से अंदर आती हुई इन स्विंग गेंद पर स्लॉग करने गए थे| इनस्विंग से बीट हुए और पैड्स को किस करते हुए लेग साइड पर गई| अंत में नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| लेग बाई का एक रन आया है|
4:42 PM (एक घंटा पहले)
19.3: जेमी ओवरटन को दुशमंथा चमीरा, छक्का!!! काफी महत्वपूर्ण शॉट यहाँ पर लगाया है सामने की तरफ| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
4:41 PM (एक घंटा पहले)
19.2: जेमी ओवरटन को दुशमंथा चमीरा, 2 रन, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
4:40 PM (एक घंटा पहले)
19.1: जेमी ओवरटन को दुशमंथा चमीरा, कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
4:40 PM (एक घंटा पहले)
आदिल रशीद नए बल्लेबाज हैं...
4:39 PM (एक घंटा पहले)
Score 135/9
Batsman जोफ्रा आर्चर 0(1b 0*4 0*6)
Bowler दिलशान मदुशंका 4-0-25-2
18.6: जोफ्रा आर्चर को दिलशान मदुशंका, आउट!!! कैच आउट!! कॉट दुशान हेमंथा बोल्ड दिलशान मदुशंका| दो गेंद दो विकेट आई है| अब हैट्रिक पर होंगे दिलशान मदुशंका लेकिन इस मैच में उन्हें मौका नहीं मिलेगा इसके लिए| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई लो फुल टॉस गेंद| इसपर मिड ऑफ़ के ऊपर से शॉट खेलना चाहा| मिस हिट हुआ और मिड ऑफ़ पर हवा में गई गेंद| फील्डर ने अपने बाएँ ओर जाते हुए उसे लपक लिया है 135/9 इंग्लैंड|
4:38 PM (एक घंटा पहले)
जोफ्रा आर्चर नए बल्लेबाज हैं...
4:37 PM (एक घंटा पहले)
18.5: विल जैक्स को दिलशान मदुशंका, आउट!! कैच आउट!! कॉट दुनिथ वेल्लालागे बोल्ड दिलशान मदुशंका| बड़े विकेट का पतन हुआ है| 21 रन बनाकर विल जैक्स बने दिलशान मदुशंका का पहला शिकार| इस बार आगे आकर गेंद को खेलना चाहा| गेंदबाज ने ऑफ़ स्टम्प के बाहर फुल टॉस डाली| जैक्स ने उसपर दूर से बल्ला चला दिया| मोटा एज लेकर डीप पॉइंट की तरफ गई गेंद जहाँ फील्डर इस कैच के लिए तैनात थ और उसे लपक भी लिया गया| 135/8 इंग्लैंड|
4:36 PM (एक घंटा पहले)
18.4: विल जैक्स को दिलशान मदुशंका, चौका!! एक और दनदनाता हुआ चौका!! वाइड लाइन पर डाली गई गेंद पर जोर से शॉट लगाया| उस तरफ एक बड़ा गैप था जिसकी वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
4:35 PM (एक घंटा पहले)
18.3: विल जैक्स को दिलशान मदुशंका, डॉट गेंद!!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
4:35 PM (एक घंटा पहले)
18.2: विल जैक्स को दिलशान मदुशंका, चौका!!! ये खराब सोच है गेंदबाज के द्वारा| बल्लेबाज को लगातार रूम दे रहे उस तरफ शॉट लगाने के लिए| इसपर ड्राइव किया और गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
4:34 PM (एक घंटा पहले)
18.1: जेमी ओवरटन को दिलशान मदुशंका, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लियन के बाहर डाली गई फुलर गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
4:33 PM (एक घंटा पहले)
Score 126/7
Batsman विल जैक्स 13(10b 2*4 0*6)
Bowler महीश तीक्षाना 4-0-21-2
17.6: विल जैक्स को महीश तीक्षाना, डॉट गेंद के साथ एक कमाल के ओवर की समाप्ति हुई है यहाँ पर| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
4:33 PM (एक घंटा पहले)
17.5: जेमी ओवरटन को महीश तीक्षाना, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
4:32 PM (एक घंटा पहले)
17.4: जेमी ओवरटन को महीश तीक्षाना, डॉट गेंद!! तेज गति से डाली गई गेंद| लेग साइड पर शॉट खेलना चाहा लेकिन गति से चकमा खाए और शरीर पर जाकर लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
4:32 PM (एक घंटा पहले)
17.3: जेमी ओवरटन को महीश तीक्षाना, इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
4:31 PM (एक घंटा पहले)
17.3: जेमी ओवरटन को महीश तीक्षाना, वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया| कीपर ने उसे रोका| अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया है|
4:31 PM (एक घंटा पहले)
17.2: जेमी ओवरटन को महीश तीक्षाना, डॉट गेंद!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
4:30 PM (एक घंटा पहले)
जेमी ओवरटन अगले बल्लेबाज हैं...
4:29 PM (एक घंटा पहले)
17.1: लियम डॉसन को महीश तीक्षाना, आउट!! कैच आउट!!! कॉट दसुन शनाका बोल्ड महीश तीक्षाना| एक और विकेट का पतन हुआ है| 6 रन बनाकर लियम डॉसन बने महीश तीक्षाना का दूसरा शिकार| इस गेंद पर बल्लेबाज ने आगे आकर बड़ा शॉट खेलना चाहा| गेंदबाज ने उन्हें ऐसा करता हुआ देखा तो गति और लेंथ में परिवर्तन किया और बाहर डाल दी गेंद| उसपर दूर से बल्ला लगाया| आउट साइड एज लेकर शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद जिसे बड़े आराम से लकप लिया गया| 124/7 इंग्लैंड|
4:28 PM (एक घंटा पहले)
Score 124/6
Batsman लियम डॉसन 6(10b 0*4 0*6)
Bowler दुशमंथा चमीरा 3-0-25-1
16.6: लियम डॉसन को दुशमंथा चमीरा, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| कवर्स की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है| 124/6 इंग्लैंड|
4:27 PM (एक घंटा पहले)
16.5: लियम डॉसन को दुशमंथा चमीरा, दो रन मिलेगा यहन पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| उस तरफ शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से दो रन मिल गया है|
4:26 PM (एक घंटा पहले)
16.4: विल जैक्स को दुशमंथा चमीरा, ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई लो फुल टॉस गेंद| सामने की तरफ हीव शॉट खेला जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया है|
4:25 PM (एक घंटा पहले)
16.4: विल जैक्स को दुशमंथा चमीरा, वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर ने बाहें फैलाई| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
4:25 PM (एक घंटा पहले)
16.3: विल जैक्स को दुशमंथा चमीरा, चौका!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! अपना पसंदीदा शॉट लगाया है जैक्स ने यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर दलाई गई स्लोवर गेंद| कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से बाउंड्री हासिल हुई है|
4:24 PM (एक घंटा पहले)
16.2: लियम डॉसन को दुशमंथा चमीरा, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| दूर से इसपर कड़क कट शॉट खेला| फ्लैट गई गेंद लेकिन टप्पा खाने के बाद फील्डर ने उसे रोका| एक ही रन मिला|
4:23 PM (एक घंटा पहले)
16.1: लियम डॉसन को दुशमंथा चमीरा, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
4:22 PM (एक घंटा पहले)
Score 114/6
Batsman विल जैक्स 8(7b 1*4 0*6)
Bowler महीश तीक्षाना 3-0-19-1
15.6: विल जैक्स को महीश तीक्षाना, चौका!!! स्मैशड थ्रू कवर्स!! अपनी ताक़त दिखाई है जैक्स ने यहाँ पर| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| किसी फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिला शॉट इतना करारा था| 114/6 इंग्लैंड, चार ओवर शेष है, कितना स्कोर बनेगा?
4:21 PM (एक घंटा पहले)
15.5: लियम डॉसन को महीश तीक्षाना, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
4:21 PM (एक घंटा पहले)
15.4: विल जैक्स को महीश तीक्षाना, सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| उसपर बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया, एक रन मिल गया|
4:20 PM (एक घंटा पहले)
15.3: विल जैक्स को महीश तीक्षाना, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं हुआ| गेंदबाज ने उसे फील्ड किया है|
4:20 PM (एक घंटा पहले)
15.2: लियम डॉसन को महीश तीक्षाना, सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
4:19 PM (एक घंटा पहले)
15.1: विल जैक्स को महीश तीक्षाना, ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
4:18 PM (एक घंटा पहले)
Score 106/6
Batsman लियम डॉसन 0(4b 0*4 0*6)
Bowler दुनिथ वेल्लालागे 4-0-26-3
14.6: लियम डॉसन को दुनिथ वेल्लालागे, डॉट गेंद के साथ दुनिथ वेल्लालागे के एक शानदार स्पेल की समाप्ति हुई है| इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| कोई रन नहीं हुआ है|
4:18 PM (एक घंटा पहले)
14.5: लियम डॉसन को दुनिथ वेल्लालागे, फुल बॉल डाली गई!! ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ| सीधा फील्डर की तरफ चली गई गेंद|
4:17 PM (एक घंटा पहले)
14.4: लियम डॉसन को दुनिथ वेल्लालागे, धीमी गति से डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया है|
4:17 PM (एक घंटा पहले)
14.3: लियम डॉसन को दुनिथ वेल्लालागे, ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| कोई रन नहीं हुआ|
4:16 PM (एक घंटा पहले)
लियम डॉसन अगले बल्लेबाज हैं...
4:15 PM (एक घंटा पहले)
14.2: फिल सॉल्ट को दुनिथ वेल्लालागे, आउट!! कैच आउट!!! कॉट दुशान हेमंथा बोल्ड दुनिथ वेल्लालागे| सेट बल्लेबाज का विकेट मिल गया है यहाँ पर| 62 रन बनाकर फिल सॉल्ट बने दुनिथ वेल्लालागे का तीसरा शिकार| अपने ड्रीम स्पेल में गेंदबाजी कर रहे हैं गेंदबाज| एक और बार अपनी धीमी गति से बल्लेबाज को चकमा दे दिया| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| इसपर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ शॉट खेला| मिस टाइम हुआ और सीधा लॉन्ग ऑफ़ फील्डर की गोद में चला गया कैच| 106/6 इंग्लैंड|
4:15 PM (एक घंटा पहले)
14.1: विल जैक्स को दुनिथ वेल्लालागे, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
4:14 PM (एक घंटा पहले)
Score 105/5
Batsman फिल सॉल्ट 62(39b 6*4 2*6)
Bowler दुशमंथा चमीरा 2-0-15-1
13.6: फिल सॉल्ट को दुशमंथा चमीरा, छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाया है| शरीर पर डाली गई छोटी गेंद| पुल किया गेंद को फाइन लेग की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए|
4:13 PM (एक घंटा पहले)
13.5: फिल सॉल्ट को दुशमंथा चमीरा, चौका! डीप कवर्स पर मिस फील्ड हुई और चौका निकल गया| फील्डर भागते हुए गेंद पर आये लेकिन उसके ऊपर से निकल गए और हताहों के नीचे से होते हुए सीमा रेखा के पार चली गई गेंद| बल्लेबाज़ द्वारा पंच कर दिया गया था इस बार|
4:12 PM (एक घंटा पहले)
13.4: विल जैक्स को दुशमंथा चमीरा, सिंगल के साथ विल जैक्स ने अपना खाता खोला है| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| अपने लिए रूम बनाया| ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
4:11 PM (एक घंटा पहले)
13.3: विल जैक्स को दुशमंथा चमीरा, विल जैक्स का स्वागत एक सटीक यॉर्कर के साथ किया है| बल्लेबाज ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
4:08 PM (एक घंटा पहले)
विल जैक्स अगले बल्लेबाज हैं...
4:08 PM (एक घंटा पहले)
13.2: सैम करन को दुशमंथा चमीरा, आउट!!! कैच आउट!!! कॉट कामिल मिश्रा बोल्ड दुशमंथा चमीरा| स्लोवर गेंद से 26 रनों की साझेदारी का अंत कर दिया है| 11 रन बनाकर सैम करन बने दुशमंथा चमीरा का पहला शिकार| विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज को लगा कि स्लॉट में है लेकिन गति परिवर्तन से चकमा खाए| लॉन्ग ऑन की तरफ हीव कर दिया| बल्ले पर तो आई लेकिन एलिवेशन नहीं मिल सका जिसकी वजह से लॉन्ग ऑन बाउंड्री के आगे कैच आउट हो गए| 94/5 इंग्लैंड|
4:07 PM (एक घंटा पहले)
13.1: सैम करन को दुशमंथा चमीरा, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं हुआ|
4:05 PM (एक घंटा पहले)
Score 94/4
Batsman फिल सॉल्ट 52(37b 5*4 1*6)
Bowler दुशान हेमंथा 4-0-38-0
12.6: फिल सॉल्ट को दुशान हेमंथा, 2 रन के साथ ओवर को समाप्त किया है| फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया| सीमा रेखा पर फील्डर ने गेंद को फील्ड किया लेकिन दो रन से नहीं रोक सके| 94/4 इंग्लैंड|
4:05 PM (एक घंटा पहले)
12.5: सैम करन को दुशान हेमंथा, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| गैप से सिंगल पूरा किया है|
4:04 PM (एक घंटा पहले)
12.4: सैम करन को दुशान हेमंथा, छक्का!!! इस बार तेज गति से ऊपर की तरफ डाली गई लेग स्पिन गेंद| स्लॉग किया गया उसपर| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
4:03 PM (एक घंटा पहले)
12.3: फिल सॉल्ट को दुशान हेमंथा, सिंगल के साथ पहला अर्ध शतक फिल सॉल्ट के बल्ले से इस प्रतियोगिता में आया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजी हैं| काम अभी समाप्त नहीं हुआ, वो चाहेंगे कि टीम को एक बड़े स्कोर तक लेकर जायें|
4:03 PM (एक घंटा पहले)
12.2: सैम करन को दुशान हेमंथा, सिंगल!! शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
4:03 PM (एक घंटा पहले)
12.1: सैम करन को दुशान हेमंथा, धीमी गति से आगे डाली गई गेंद| जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
4:02 PM (एक घंटा पहले)
Score 83/4
Batsman सैम करन 3(5b 0*4 0*6)
Bowler महीश तीक्षाना 2-0-11-1
11.6: सैम करन को महीश तीक्षाना, सिंगल के साथ एक कसे हुए ओवर की समाप्ति हुई है| बल्लेबाज़ सैम करन ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया है| 83/4 इंग्लैंड|
4:01 PM (एक घंटा पहले)
11.5: फिल सॉल्ट को महीश तीक्षाना, सिंगल के साथ 49 के स्कोर पर पहुंचे हैं साल्ट| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| मिड ऑफ़ की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन ही हासिल हुआ है|
4:01 PM (एक घंटा पहले)
11.4: सैम करन को महीश तीक्षाना, स्टम्प को अटैक करने का प्रयास किया जा रहा है| बल्लेबाज ने लेग साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
4:00 PM (एक घंटा पहले)
11.3: सैम करन को महीश तीक्षाना, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया है|
3:59 PM (एक घंटा पहले)
11.2: फिल सॉल्ट को महीश तीक्षाना, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
3:59 PM (एक घंटा पहले)
11.1: फिल सॉल्ट को महीश तीक्षाना, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले| इस बीच फील्डर ने सीमा रेखा के आगे डाईव लगाते हुए गेंद को फील्ड किया था| 
3:57 PM (एक घंटा पहले)
Score 77/4
Batsman फिल सॉल्ट 45(32b 5*4 1*6)
Bowler दुशान हेमंथा 3-0-27-0
10.6: फिल सॉल्ट को दुशान हेमंथा, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऊपर की तरफ डाली गई गेंद| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला है|
3:56 PM (एक घंटा पहले)
10.5: फिल सॉल्ट को दुशान हेमंथा, दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| गेंदबाज गेंद के पीछे भागे| दूसरे फील्डर ने सीमा रेखा पर उसे रोका जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
3:56 PM (एक घंटा पहले)
10.4: सैम करन को दुशान हेमंथा, पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
3:55 PM (एक घंटा पहले)
10.3: सैम करन को दुशान हेमंथा, इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया गया है|
3:55 PM (एक घंटा पहले)
10.2: फिल सॉल्ट को दुशान हेमंथा, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा है|
3:54 PM (एक घंटा पहले)
10.1: फिल सॉल्ट को दुशान हेमंथा, चौका!! इन साइड आउट ओवर कवर्स!! ऊपर की तरफ डाली गई थी गेंद| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
3:53 PM (एक घंटा पहले)
सैम करन अगले बल्लेबाज हैं...
3:51 PM (एक घंटा पहले)
Score 68/4
Batsman हैरी ब्रूक 14(7b 1*4 0*6)
Bowler दुनिथ वेल्लालागे 3-0-25-2
9.6: हैरी ब्रूक को दुनिथ वेल्लालागे, आउट!! एलबीडबल्यू!!! अम्पायर्स कॉल हो गया!! 19 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| गुड लेंथ से टॉप स्पिन आई थी गेंद, बल्लेबाज़ इसे लेग साइड पर मोड़ने गए| टर्न से बीट हुए और पैड्स पर जा लगी गेंद| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प को किस कर रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 68/4 इंग्लैंड|
3:50 PM (एक घंटा पहले)
9.5: हैरी ब्रूक को दुनिथ वेल्लालागे, दुग्गी!! शरीर की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
3:49 PM (एक घंटा पहले)
9.4: हैरी ब्रूक को दुनिथ वेल्लालागे, चौका!!! काउंटर अटैक की सोच के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं कप्तान| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए आगे आये| गेंदबाज के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3:49 PM (एक घंटा पहले)
9.3: फिल सॉल्ट को दुनिथ वेल्लालागे, सिंगल!! फुलर लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
3:48 PM (2 घंटे पहले)
9.2: फिल सॉल्ट को दुनिथ वेल्लालागे, धीमी गति से ऊपर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया है|
3:48 PM (2 घंटे पहले)
9.1: फिल सॉल्ट को दुनिथ वेल्लालागे, दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
3:47 PM (2 घंटे पहले)
Score 59/3
Batsman फिल सॉल्ट 34(25b 4*4 1*6)
Bowler दुशान हेमंथा 2-0-18-0
8.6: फिल सॉल्ट को दुशान हेमंथा, सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लियन पर डाली गई गेंद कट शॉट पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर ने डाईव लगाकर उसे हाफ स्टॉप किया जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
3:46 PM (2 घंटे पहले)
8.5: हैरी ब्रूक को दुशान हेमंथा, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3:45 PM (2 घंटे पहले)
8.4: हैरी ब्रूक को दुशान हेमंथा, 6 रन मिलगा यहाँ पर| लॉन्ग ऑफ़ पर खेला गेंद को और दो रन भाग गए| इस बीच फील्डर का थ्रो गेंदबाजी एंड पर आया जिसे गेंदबाज पकड़ नहीं अक्से| अगर पकड़ लेते तो साल्ट आराम से रन आउट हो जाते| इस बीच उस थ्रो का कोई बैक अप नहीं हो सका और गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई जहाँ से चार और रन मिल गए| बाल-बाल बचे हैं बल्लेबाज यहाँ पर|
3:44 PM (2 घंटे पहले)
8.3: हैरी ब्रूक को दुशान हेमंथा, रिवर्स स्वीप का प्रयास किया है| बल्ले से लगने के बाद टप्पा खाते हुए स्लिप फील्डर की तरफ गई जहाँ अपने दाहिने तरफ डाईव लगाकर उसे रोका गया है|
3:44 PM (2 घंटे पहले)
8.2: फिल सॉल्ट को दुशान हेमंथा, लो फुल टॉस गेंद| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
3:43 PM (2 घंटे पहले)
8.1: हैरी ब्रूक को दुशान हेमंथा, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
3:42 PM (2 घंटे पहले)
Score 49/3
Batsman फिल सॉल्ट 32(23b 4*4 1*6)
Bowler दुशमंथा चमीरा 1-0-4-0
7.6: फिल सॉल्ट को दुशमंथा चमीरा, स्विंग एंड मिस!! शरीर लाइन पर डाली गई उचाल भरी गेंद| उसपर आड़े बल्ले से पुल शॉट लगाने गए लेकिन उछाल और गति से चकमा खा गए|
3:40 PM (2 घंटे पहले)
हैरी ब्रूक अगले बल्लेबाज हैं...
3:39 PM (2 घंटे पहले)
7.5: टॉम बैंटन को दुशमंथा चमीरा, आउट!! रन आउट!! डायरेक्ट हिट ने यहाँ काम कर दिया है| एक बड़े विकेट कप्तान हुआ है यहाँ पर| महज 6 रन बनाकर टॉम बैंटन अब पवेलियन वापिस लौट गए हैं| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद| उसे मिड ऑफ़ की तरफ खेला और फील्डर के आगे से रन भागे| इस बीच फील्डर ने थ्रो किया और बेल्स उड़ाते ही रन आउट की अपील की| थर्ड अम्पायर तक जाने की ज़रुरत नहीं समझी और फील्ड अम्पायर ने इसे आउट करार दिया| 49/3 इंग्लैंड|
3:39 PM (2 घंटे पहले)
7.4: फिल सॉल्ट को दुशमंथा चमीरा, पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
3:38 PM (2 घंटे पहले)
7.3: टॉम बैंटन को दुशमंथा चमीरा, धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए कवर्स की तरफ पंच किया एक रन के लिए|
3:37 PM (2 घंटे पहले)
7.2: फिल सॉल्ट को दुशमंथा चमीरा, इस बार विकेट लाइन को अटैक करना चाहा| बल्लेबाज साल्ट ने उसे सीधे बल्ले से खेलना सही समझा जिसकी वजह से एक ही रन मिला है|
3:36 PM (2 घंटे पहले)
7.1: टॉम बैंटन को दुशमंथा चमीरा, सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले और हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
3:35 PM (2 घंटे पहले)
Score 45/2
Batsman टॉम बैंटन 4(4b 0*4 0*6)
Bowler दुशान हेमंथा 1-0-8-0
6.6: टॉम बैंटन को दुशान हेमंथा, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया कवर्स की ओर| गैप मिला और तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया गया है| 45/2 इंग्लैंड|
3:35 PM (2 घंटे पहले)
6.5: फिल सॉल्ट को दुशान हेमंथा, क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
3:34 PM (2 घंटे पहले)
6.4: फिल सॉल्ट को दुशान हेमंथा, चौका!!! लो फुल टॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया| खराब गेंदों पर इसी तरह से शॉट्स लगाना होगा|
3:34 PM (2 घंटे पहले)
6.3: टॉम बैंटन को दुशान हेमंथा, फुलर लेंथ डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
3:33 PM (2 घंटे पहले)
6.2: फिल सॉल्ट को दुशान हेमंथा, विकेट लाइन पर डाली गई लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया है|
3:33 PM (2 घंटे पहले)
6.1: फिल सॉल्ट को दुशान हेमंथा, लेग स्पिन गेंद! शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हुआ है|
3:31 PM (2 घंटे पहले)
Score 37/2
Batsman फिल सॉल्ट 24(16b 3*4 1*6)
Bowler महीश तीक्षाना 1-0-5-1
5.6: फिल सॉल्ट को महीश तीक्षाना, सिंगल के साथ एक सफल ओवर और पॉवर प्ले की हुई है समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| इसपर आड़े बल्ले से मिड विकेट की दिशा में खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला| 37/2 इंग्लैंड|
3:31 PM (2 घंटे पहले)
5.5: टॉम बैंटन को महीश तीक्षाना, ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
3:30 PM (2 घंटे पहले)
5.4: फिल सॉल्ट को महीश तीक्षाना, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
3:30 PM (2 घंटे पहले)
5.4: फिल सॉल्ट को महीश तीक्षाना, वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्ला चलाया उसपर लेकिन बीट हुए| बल्लेबाज को छोड़ते हुए कीपर के पास गई है गेंद| वाइड का इशारा अम्पायर की तरफ से आया है|
3:29 PM (2 घंटे पहले)
5.3: फिल सॉल्ट को महीश तीक्षाना, ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई| कोई रन नहीं मिल सका|
3:29 PM (2 घंटे पहले)
5.2: टॉम बैंटन को महीश तीक्षाना, सिंगल के साथ टॉम बैंटन ने पहली ही गेंद पर अपना खाता खोला है| ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया| मिड ऑन से एक रन मिला|
3:26 PM (2 घंटे पहले)
टॉम बैंटन अगले बल्लेबाज हैं...
3:25 PM (2 घंटे पहले)
5.1: जैकब बेथेल को महीश तीक्षाना, आउट!! कैच आउट!! कॉट दिलशान मदुशंका बोल्ड महीश तीक्षाना| दूसरे विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| महज 3 रन बनाकर जैकब बेथेल बने महीश तीक्षाना का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर धीमी गति से डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| बेथेल फ्लाईट की लालच में आकर क्रॉस बल्ले से लेग साइड पर स्लॉग करने चले गए| इस बीच गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और आउट साइड एज लेकर बैक वार्ड पॉइंट की तरफ गई| फील्डर ने वहां से अपने दाहिने तरफ भगाते हुए डाईव लगाकर एक बेहतरीन लो कैच को अंजाम दिया है| 32/2 इंग्लैंड|
3:23 PM (2 घंटे पहले)
Score 32/1
Batsman फिल सॉल्ट 22(13b 3*4 1*6)
Bowler दिलशान मदुशंका 3-0-16-0
4.6: फिल सॉल्ट को दिलशान मदुशंका, चौका!!! इस बार बीच बल्ले से लगकर बाउंड्री को पार कर गई है गेंद| वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| ड्राइव किया गेंद को गैप में जिसके बाद बॉल तेज़ी के साथ पॉइंट बाउंड्री पार कर गई|
3:23 PM (2 घंटे पहले)
4.5: फिल सॉल्ट को दिलशान मदुशंका, आउट साइड एज और चौका निकल गया| स्लोवर गेंद पर लेग साइड पर खेलने गए| मोटा किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन गेंद उनके आगे टप्पा खाते हुए हाथों के नीच से होकर सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
3:22 PM (2 घंटे पहले)
4.4: फिल सॉल्ट को दिलशान मदुशंका, हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई स्लोवर गेंद!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फ्रंट फुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा| शॉर्ट कवर्स की तरफ उसे फील्ड किया गया|
3:21 PM (2 घंटे पहले)
4.3: फिल सॉल्ट को दिलशान मदुशंका, प्ले एंड मिस!! शानदार आउट स्विंगर!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
3:21 PM (2 घंटे पहले)
4.2: फिल सॉल्ट को दिलशान मदुशंका, फुलर लेंथ गेंद थी लेकिन ऑफ़ स्टम्प से दूर| बलेबाज बिना पैर निकाले उसे खेलने गए| आउट साइड एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ उसे फील्ड किया गया| कोई रन नहीं हुआ है|
3:20 PM (2 घंटे पहले)
4.1: जैकब बेथेल को दिलशान मदुशंका, क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे शॉर्ट मिड ऑन की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
3:19 PM (2 घंटे पहले)
Score 23/1
Batsman फिल सॉल्ट 14(8b 1*4 1*6)
Bowler दुनिथ वेल्लालागे 2-0-16-1
3.6: फिल सॉल्ट को दुनिथ वेल्लालागे, चौका!!! बल्लेबाज को ऑफ़ स्टम्प के बाहर थोड़ा सा रूम मिला और उसका पूरा फायदा यहाँ पर उठा लिया है| लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
3:18 PM (2 घंटे पहले)
3.5: जैकब बेथेल को दुनिथ वेल्लालागे, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, डीप में फील्डर से फम्बल हुआ लेकिन एक ही रन मिला|
3:17 PM (2 घंटे पहले)
3.4: फिल सॉल्ट को दुनिथ वेल्लालागे, इस बार पैड्स को पकड़ने का प्रयास किया है| बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
3:17 PM (2 घंटे पहले)
3.3: फिल सॉल्ट को दुनिथ वेल्लालागे, टाईट लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
3:16 PM (2 घंटे पहले)
3.2: जैकब बेथेल को दुनिथ वेल्लालागे, सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
3:15 PM (2 घंटे पहले)
जैकब बेथेल अगले बल्लेबाज हैं...
3:14 PM (2 घंटे पहले)
3.1: जोस बटलर को दुनिथ वेल्लालागे, आउट!! एलबीडब्ल्यू!! पहले विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| दुनिथ वेल्लालागे ने अपनी टीम को दिलाई पहली सफलता| महज 7 रन बनाकर जोस बटलर बने दुनिथ वेल्लालागे का पहला शिकार| पिछले ओवर का दबाव था जो इस ओवर में बटलर के ऊपर आया| विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने गए| गति परिवर्तन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई| अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज ने रिव्यु का सोचा लेकिन लिया नहीं| 16/1 इंग्लैंड|
3:13 PM (2 घंटे पहले)
Score 16/0
Batsman जोस बटलर 7(13b 0*4 0*6)
Bowler दिलशान मदुशंका 2-0-7-0
2.6: जोस बटलर को दिलशान मदुशंका, सिंगल के साथ एक कमाल के ओवर की समाप्ति हुई है| वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| बल्लेबाज उसपर ड्राइव करने गए| मोटा किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ उसे फील्ड किया गया और सिंगल मिल गया|
3:12 PM (2 घंटे पहले)
2.5: जोस बटलर को दिलशान मदुशंका,एक और ज़बरदस्त गेंद!! इस बार इन स्विंग से चकमा दिया| ड्राइव करने गए लेकिन अपना बैलेंस नहीं बना पाए बटलर| बल्ले को मिस करते हुए ऑफ़ स्टम्प के काफी पास से गई कीपर की तरफ|
3:11 PM (2 घंटे पहले)
2.4: जोस बटलर को दिलशान मदुशंका, एक और प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई आउट स्विंग गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़ बटलर| कीपर की तरफ गई गेंद|
3:11 PM (2 घंटे पहले)
2.3: जोस बटलर को दिलशान मदुशंका, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| कवर्स की तरफ खेलने का प्रयास किया लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
3:10 PM (2 घंटे पहले)
2.2: जोस बटलर को दिलशान मदुशंका, शानदार कट शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हो सका|
3:09 PM (2 घंटे पहले)
2.1: जोस बटलर को दिलशान मदुशंका, दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| इस बीच सीमा रेखा पर फुल स्ट्रेच डाईव लगाकर उसे रोका गया है|
3:08 PM (2 घंटे पहले)
Score 13/0
Batsman फिल सॉल्ट 9(5b 0*4 1*6)
Bowler दुनिथ वेल्लालागे 1-0-9-0
1.6: फिल सॉल्ट को दुनिथ वेल्लालागे, हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट कवर्स से काफी आगे गिर गई| धीमी गति से डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया था जो हल्का सा हवा में गई थी| कोई रन नहीं हुआ|
3:08 PM (2 घंटे पहले)
1.5: जोस बटलर को दुनिथ वेल्लालागे, सिंगल से यहाँ भी कम चलाया है| सामने की तरफ गेंद को सीधे बल्ले से ढकेला| मिड ऑन के गैप से एक रन हासिल कर लिया है|
3:07 PM (2 घंटे पहले)
1.4: फिल सॉल्ट को दुनिथ वेल्लालागे, तेज गति से अंदर की तरफ लाइ गई गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
3:07 PM (2 घंटे पहले)
1.3: फिल सॉल्ट को दुनिथ वेल्लालागे, छक्का!!! इस मैच का पहला बड़ा शॉट फिल साल्ट के बल्ले से आया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर उछाल भरी गेंद डाली गई| लूँग ऑफ़ तैनात था और उसी के ऊपर से हवा में उठाकर शॉट मार दिया| बल्ले से लगने के बाद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी गेंद|
3:06 PM (2 घंटे पहले)
1.2: जोस बटलर को दुनिथ वेल्लालागे, इस बार आर्म बॉल का इस्तेमाल किया| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया है|
3:06 PM (2 घंटे पहले)
1.1: जोस बटलर को दुनिथ वेल्लालागे, ऑफ़ स्टम्प लाइन से की है अपने स्पेल की शुरुआत| बटलर ने उसपर कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से रन नहीं मिला|
3:05 PM (2 घंटे पहले)
दुनिथ वेल्लालागे दूसरे छोर से गेंद लेकर आये हैं...
3:05 PM (2 घंटे पहले)
Score 4/0
Batsman जोस बटलर 2(4b 0*4 0*6)
Bowler दिलशान मदुशंका 1-0-4-0
0.6: जोस बटलर को दिलशान मदुशंका, सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
3:04 PM (2 घंटे पहले)
0.5: फिल सॉल्ट को दिलशान मदुशंका, इन स्विंग गेंद| लॉन्ग ऑन की तरफ हीव शॉट खेला| डीप में फील्डर तैनात थे इस वजह से एक ही रन का मौका इस गेंद पर भी मिलेगा|
3:03 PM (2 घंटे पहले)
0.4: जोस बटलर को दिलशान मदुशंका, सिंगल के साथ जोड़ बटलर का खाता खुल गया है| इन स्विंग यॉर्कर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल के साथ अपना खाता खोला है|
3:02 PM (2 घंटे पहले)
0.3: जोस बटलर को दिलशान मदुशंका, इन स्विंगर!! टप्पा खाकर अंदर की तरफ आई गेंद| जोस बटलर ने हलके हाथों से शॉर्ट मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ उसे फील्ड किया गया|
3:02 PM (2 घंटे पहले)
0.2: जोस बटलर को दिलशान मदुशंका, ऑफ़ ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
3:01 PM (2 घंटे पहले)
0.1: फिल सॉल्ट को दिलशान मदुशंका, सिंगल के साथ मुकाबले की शुरुआत हुई है| गुड लेंथ गेंद के साथ शुरुआत की है| फिल सॉल्ट ने उसपर ध्यान से देखा और सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेलते हुए रन पूरा किया है|
3:00 PM (2 घंटे पहले)
दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ फील्डिंग टीम मैदान पर उतर चुकी है| इंग्लैंड के लिए सलामी जोड़ी के रूप में फिलिप साल्ट और जोस बटलर क्रीज़ पर उतर आये हैं जबकि श्रीलंकाई टीम के लिए पहला ओवर लेकर दिलशान मदुशंका तैयार...
2:54 PM (2 घंटे पहले)
राष्ट्रगान का समय!! पहले टीम इंग्लैंड और फिर उसके बाद टीम श्रीलंका अपने राष्ट्रगान के सम्मान में राष्ट्रगीत गाती नज़र आई है...
2:39 PM (3 घंटे पहले)
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन) - फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद|
2:39 PM (3 घंटे पहले)
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन) - पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेला लागे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका|
2:35 PM (3 घंटे पहले)
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस पर बात करते हुए कहा कि हम भी चेज ही करते लेकिन अब हमें बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाते हुए उनपर दबाव डालना होगा| टीम अच्छा कर रही है और हमारी बल्लेबाजी पर काफी कुछ निर्भर करेगा| प्लेयिंग इलेवन के बारे में बताया कि हम सेम टीम के साथ जा रहे हैं|
2:34 PM (3 घंटे पहले)
श्रीलंका के कप्तान दसुन शानाका ने टॉस जीतकर कहा कि हम चेज करना चाहते हैं| हमारी बल्लेबाजी अच्छी रही है जिसे हम बरकरार रखन चाहेंगे| इंजरी से ये टीम परेशान रही है लेकिन जो टीम में आये हैं उन्होंने अच्छा काम किया है| प्लेयिंग इलेवन पर कहा कि हमने आज के मुकाबले के लिए दो बदलाव किया है|
2:33 PM (3 घंटे पहले)
टॉस – काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, श्रीलंका ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
2:18 PM (3 घंटे पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
2:17 PM (3 घंटे पहले)
ऐसे में देखना होगा कि कौनसी टीम जीत के साथ इस सुपर-8 की शुरुआत करती है| तो अब दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की बात की जाए तो इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने जिस तरह से पिछले मैच में दमदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की थी वैसी ही इस अहम मुकाबले में भी उनसे बल्लेबाज़ी की उम्मीद होगी जबकि फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन और कप्तान हैरी ब्रूक को बल्ले से अहम योगदान देना होगा| तो गेंदबाज़ी में सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जेमी ओवरटन विपक्षी टीम के अहम बल्लेबाजों का शिकार करने को देखेंगे| वहीँ दूसरी तरफ श्रीलंका के लिए कप्तान दसुन शनाका के साथ-साथ पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रथनायके और कामिंदु मेंडिस को अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलने की ज़रुरत होगी जबकि गेंदबाज़ी में दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, दुशमंथा चमीरा और महीश तीक्षाना सामने वाली टीम के टॉप बल्लेबाजों का शिकार करने की रणनीतियों को बनायेंगे| ऐसे में अब देखना होगा कि कौन सी टीम के खिलाड़ी इस मुकाबले में अपने टीम के लिए बेहतर खेल दिखाते हैं| तो बने रहिएगा इस रोमांचक मुकाबले का पूरा आनंद उठाने के लिए हमारे साथ|
2:17 PM (3 घंटे पहले)
वैसे तो ये दिन का मैच है जहाँ ड्यू की तो कोई चिंता नहीं होगी लेकिन हाँ मौसम थोड़ा बारिश वाला ज़रूर बना हुआ होगा| ऐसे में शनाका अपने घरेलु मैदान पर जीत के साथ इस सुपर-8 की शुरुआत करना चाहेंगे जबकि इंग्लैंड की टीम मेज़बान टीम को शिकस्त देने की रणनीतियों को बनाएगी| हालाँकि इस मुकाबले की बात की जाए तो इंग्लैंड की टीम अपने लीग के अंतिम मैच को जीतकर इस मुकाबले को खेलने मैदान पर उतरने वाली है जबकि श्रीलंका की सेना अपने लीग के अंतिम मैच को गंवाकर आ रही है लेकिन उनके टॉप चार बल्लेबाज़ अच्छे फॉर्म में हैं| तो अब दोनों ही टीमों के खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगे|
2:17 PM (3 घंटे पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों!! स्वागत है आपका हमारे साथ एक शानदार मुकाबले में जहाँ रोमांच चरम सीमा पर होने वाला है| श्रीलंका बनाम इंग्लैंड!! आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का 42वां और सुपर-8 का दूसरा मुकाबला इन दोनों शानदार टीमों के बीच पल्लेकेले में खेला जाएगा| जी हाँ लीग स्टेज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अब दसुन शानाका और हैरी ब्रूक की सेना सुपर-8 में प्रवेश कर चुकी हैं| ऐसे में दोनों ही टीमें यहाँ पर बेहतर से बेहतर खेल दिखाते हुए जीत हासिल करने की कोशिश करेगी|
2:16 PM (3 घंटे पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.