धर्मशाला वनडे से पहले 'गब्बर' को बुखार, टीम इंडिया की परेशानी बढ़ी

खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे की निगाहें फॉर्म में वापसी पर लगी होंगी, तो मुख्य कोच रवि शास्त्री और कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा का मुख्य उद्देश्य दोनों विभागों में विभिन्न संयोजन आजमाने का होगा.

Advertisement
धवन धवन

विश्व मोहन मिश्र

  • धर्मशाला,
  • 09 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST

भारतीय टीम अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना कल से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक और ‘व्हाइटवॉश’ करना चाहेगी. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (एचपीसीए) में पहला वनडे खेला जाएगा. मैच ठंडे मौसम में सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होगा और उछाल भरी पिच पर टॉस अहम साबित हो सकता है. लेकिन, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अस्वस्थ बताए जाते हैं. पीटीआई के मुताबिक उन्हें बुखार हो गया था.

Advertisement

खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे की निगाहें फॉर्म में वापसी पर लगी होंगी, तो मुख्य कोच रवि शास्त्री और कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा का मुख्य उद्देश्य दोनों विभागों में विभिन्न संयोजन आजमाने का होगा. हालांकि टीम अपने प्रेरणादायी कप्तान के बिना होगी. लेकिन रोहित, रहाणे, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, केदार जाधव का बल्लेबाजी लाइन-अप किसी भी प्रतिद्वंद्वी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है.

पारी के आागाज के लिए रोहित और धवन मौजूद हैं, तो रहाणे को तीसरे नंबर पर मौका मिलने की संभावना है क्योंकि कोहली को आराम दिया गया है. धवन जिन्हें कल तक वायरल बुखार था, अगर वह नहीं खेलते हैं, तो रहाणे भी पारी का आगाज कर सकते हैं.

ऑर्थोडोक्स लेग ब्रेक गेंदबाज यजुवेंद्र चहल और चाइनामैन कुलदीप यादव अक्षर पटेल के साथ अंतिम एकादश में होंगे, जिनका मुख्य काम रन रोकना होगा. जसप्रीत बुमरा और भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी उठाएंगे.

Advertisement

दूसरी तरफ, श्रीलंकाई टीम ने दिल्ली टेस्ट को बचा लिया और अब टीम चाहेगी कि वह सितंबर में घरेलू मैच में 0-5 से मिली हार के अपमान को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करे.

टीमें इस प्रकार हैं: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एम एस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल.

श्रीलंका: थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, धनुष्का गुणतिलक, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणरत्ने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), चतुरंगा डि सिल्वा, अकिला धनंजय, सुरंगा लकमल, नुआन प्रदीप, सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डि सिल्वा, दुष्मंत चमीरा, सचित पाथिराना, कुशल परेरा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »