चौतरफा दबाव के बीच शाहिद अफरीदी ने छोड़ी T20 टीम की कप्तानी, अभी संन्यास नहीं

आपको बता दें कि एशिया कप और वर्ल्ड टी20 में टीम के खराब प्रदर्शन के चलते कप्तान शाहिद अफरीदी लगातार मीडिया, बोर्ड और प्रशंसकों के निशाने पर थे. अफरीदी को लगातार टीम के खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार बताते हुए लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

Advertisement
शाहिद अफरीदी ने दिया कप्तानी से इस्तीफा शाहिद अफरीदी ने दिया कप्तानी से इस्तीफा

सूरज पांडेय

  • कराची,
  • 03 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 12:15 AM IST

पाकिस्तान के टी20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया है. अफरीदी ने ट्वीट कर दुनिया को अपने निर्णय से वाकिफ कराया. हालांकि उन्होंने क्रिकेट छोड़ने के संबंध में कोई फैसला नहीं किया, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अभी वह क्रिकेट से संन्यास ना लेते हुए वो पाकिस्तान के लिए खेलना जारी रखेंगे.

Advertisement

 

लंबे वक्त से निशाने पर थे
आपको बता दें कि एशिया कप और वर्ल्ड टी20 में टीम के खराब प्रदर्शन के चलते कप्तान शाहिद अफरीदी लगातार मीडिया, बोर्ड और प्रशंसकों के निशाने पर थे. अफरीदी को लगातार टीम के खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार बताते हुए लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

 


बीते शुक्रवार को पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के मैनेजर इंतिखाब आलम ने वर्ल्ड टी20 समेत हालिया टूर्नामेंटों में टीम के खराब प्रदर्शन के लिए कप्तान शाहिद अफरीदी को दोषी ठहराया था. रिपोर्ट में कहा गया था कि अफरीदी वर्ल्ड टी20 के दौरान अनावश्यक विवादों से घिरे रहे. पीसीबी और उसकी समिति को भेजी गई पांच पन्ने की अपनी रिपोर्ट में आलम ने कहा कि टीम टूर्नामेंट का दबाव झेलने में नाकाम रही.


मीडिया को लीक हुई रिपोर्ट में आलम ने लिखा है, 'एशिया कप और वर्ल्ड टी20 से स्पष्ट है कि हमारी गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग बहुत खराब है. गेंदबाजी में मोहम्मद आमिर के अलावा हमारे पास एक भी गेंदबाज नहीं है जो हमें मैच जिता सके. उन्होंने कहा, 'डैथ गेंदबाजी भी खराब है और यही हाल बल्लेबाजी क्रम का भी है. हमारे पास विश्वसनीय पिंच हिटर नहीं है जो हमें मैच जिता सके. पिछले तीन दशक से अलग अलग पदों पर पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े रहे आलम ने कहा कि अफरीदी ने भारत में अनावश्यक बयानबाजी करके और मुश्किलें बढा दी.

Advertisement

अनावश्यक विवादों में पड़े अफरीदी
उन्होंने कहा, 'टूर्नामेंट भारत में था जहां टीम पर और दबाव रहता है. वहीं कप्तान ने अपने आखिरी टूर्नामेंट में मैदान के भीतर और बाहर नेतृत्व क्षमता का अच्छा नमूना पेश नहीं किया. उन्होंने आगे कहा, हम दो अनावश्यक विवादों से भी घिर गए. पहला, अफरीदी ने जब कहा कि भारत में उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्यार मिलता है और फिर उमर अकमल ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए इमरान खान के दखल की मांग की जबकि वह चौथे नंबर पर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement