इंग्लैंड दौरे के लिए चुने गए अंबति रायडू के यो-यो टेस्ट में विफल होने से भारतीय चयन समिति की दुविधा बढ़ गई है, जिन्हें तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को चुनना होगा.
इस बीच रोहित शर्मा यो-यो टेस्ट के लिए कल यानी रविवार को उपस्थित होंगे. उन्होंने बीसीसीआई से 15 जून को इस टेस्ट में भाग नहीं लेने की अनुमति ली थी.
बीसीसीआई के महाप्रबंधन (क्रिकेट परिचालन) सबा करीम ने कहा, ‘रोहित ने निजी व्यस्तता के कारण बीसीसीआई से इसमें शामिल नहीं होने की अनुमति ली थी. ऐसा कोई नियम नहीं है कि सभी खिलाड़ियो को एक ही दिन यो-यो टेस्ट देना हो. वह टेस्ट के लिए कल मौजूद होंगे.’
यो-यो टेस्ट में कोहली पास, ये दिग्गज खिलाड़ी हो गया फेल, इंग्लैंड दौरे से बाहर रहना तय
रायडू का यो-यो टेस्ट में विफल होना आश्चर्यचकित करता है वह भी तब, जब उन्होंने आईपीएल की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 602 रन बनाए. वह इस टेस्ट में 14 अंक ही हासिल कर सके जबकि क्वालिफाई करने के लिए 16.1 अंक चाहिए थे.
यह पता चला है कि टीम प्रबंधन और चयन समिति रायडू की जगह लेने वाले खिलाड़ी के नाम पर एक मत नहीं है. चयनकर्ताओं के पास कम से कम पांच विकल्प है, जो इस काम के लिए दो-तीन दिनों का समय ले सकते है.
महेन्द्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक के टीम में होते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे विकेटकीपर ऋषभ पंत को जगह मिलती है या नहीं. पंत आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे.
संजू यो-यो टेस्ट में फेल, इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम से हुए बाहर
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘बीसीसीआई के एक वर्ग को लगता है कि वनडे में अजिंक्य रहाणे के मामले को मौजूदा टीम प्रबंधन (कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री) ने ठीक से नहीं संभाला.’
केदार जाधव पूरी तरह फिट रहे तो उनके चयन पर सब लगभग एकमत हैं. अगर वह फिट नहीं हुए तो सुरेश रैना या कृणाल पंड्या के लिए दरवाजे खुल सकते है.
रैना के पास 200 से अधिक वनडे मैचों का अनुभव है और टीम प्रबंधन उनके पक्ष में है जबकि चयनकर्ता कृणाल पंड्या या मनीष पांडे को एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं.
तरुण वर्मा