वेस्टइंडीज बोर्ड ने डेरेन समी के बाद कोच सिमंस को भी हटाया

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड टीम के हेड कोच फिल सिमंस को पद से हटा दिया है. यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से ठीक पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी घोषणा की.

Advertisement
फिल सिमंस फिल सिमंस

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड टीम के हेड कोच फिल सिमंस को पद से हटा दिया है. यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से ठीक पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी घोषणा की और सिमंस को हटाने के पीछे बोर्ड ने सांस्कृतिक और रणनीतिक मतभेद का हवाला दिया है.

सिमंस के कोच रहते ही वेस्टइंडीज ने इसी साल भारत में हुए वर्ल्ड टी20 पर अपना कब्जा जमाया. बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल मुइरहेड ने सिमंस को इस बात की जानकारी दे दी है.

Advertisement

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक 10 सितंबर को हुई बोर्ड के निदेशकों की बैठक के दौरान सिमंस को हटाने का फैसला लिया गया. बोर्ड ने अपने बयान में कहा है, ‘हाल के दिनों में सिमंस द्वारा की गई सार्वजनिक टिप्पणियों और टीम के प्रति उनके अंदरुनी रवैये के कारण हमें टीम और कोच की सांस्कृतिक और रणनीति में अंतर महसूस हुआ. बोर्ड हालांकि टीम को दिए गए योगदान के लिए सिमंस की शुक्रगुजार है और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती है.’

बोर्ड ने कहा है कि सिमंस की गैरमौजूदगी में मैनेजर जोएल गार्नर और सहायक कोच हेंडरसन स्प्रिंगर तथा रोडी ईस्टविक पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज में टीम का मार्गदर्शन करेंगे.

उल्लेखनीय है कि सिमंस ने पिछले साल सितंबर में श्रीलंका दौरे के लिए टीम के चयन में बाहरी हस्तक्षेप का आरोप लगाया था और सार्वजनिक रूप से इस पर बयान भी दिया था. जिसके बाद बोर्ड ने उन्हें कुछ दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था.

Advertisement

इससे पहले बोर्ड ने वर्ल्ड टी20 विजेता टीम के कप्तान रहे डेरेन समी को भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए न केवल कप्तानी से हटाया था बल्कि उन्हें टीम में भी जगह नहीं दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »