ऑस्ट्रेलियाई सेलेक्टर्स ने टैट को पांच साल बाद, टी20 सीरीज के लिए दिया मौका

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने 26 जनवरी से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढत बना चुकी है. बाकी दो मैच कैनबरा और सिडनी में खेले जाएंगे.

Advertisement
पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ शॉन टैट पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ शॉन टैट

सूरज पांडेय

  • मेलबर्न,
  • 18 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

पांच साल तक गुमनामी में रहे फास्ट बॉलर शॉन टैट ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में अप्रत्याशित वापसी की है. इसके साथ ही ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को बाकी दो वनडे मैचों के लिए टीम में जगह दी गई है.


ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने 26 जनवरी से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढत बना चुकी है. बाकी दो मैच कैनबरा और सिडनी में खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया ने युवा तेज गेंदबाज जोएल पेरिस की जगह लियोन को मौका दिया है जबकि उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी उस्मान ख्वाजा की जगह वापसी की है.

Advertisement


2014 में ऑस्ट्रेलिया के लिये आखिरी वनडे खेलने वाले लियोन ने सिडनी सिक्सर्स के लिये बिग बैश लीग में उम्दा प्रदर्शन किया है. राष्ट्रीय चयनकर्ता रॉड मार्श ने कहा, 'लियोन ने केएफसी बीबीएल में उम्दा प्रदर्शन किया है और हमें लगा कि सीमित ओवरों के प्रारूप में उसे फिर मौका देने का यह सही समय है.' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी20 टीम में कई बदलाव किए हैं. स्टीव स्मिथ और वार्नर सिर्फ पहला मैच खेलेंगे. वे तीन फरवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही पहले सीरीज की तैयारी के लिये अगले दो मैचों से बाहर रहेंगे.


मार्श ने आगे कहा, 'शेन वॉटसन की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हुई है जो इस समय शानदार फार्म में है. टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए क्रिस लिन, ट्रेविस हेड और एंड्रयू टाए को भी मौका दिया गया है.' 26 जनवरी से शुरू हो रही टी20 सीरीज का दूसरा मैच 29 जनवरी को मेलबर्न में और तीसरा 31 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा.

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं.
वनडे
स्टीव स्मिथ (कप्तान), आरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, शॉन मार्श, जार्ज बेली, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, जान हैस्टिंग्स, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड, केन रिचर्डसन.

टी20
आरोन फिंच (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, कैमरून बायस, जेम्स फॉकनर, जान हैस्टिंग्स, ट्रेविस हेड, नाथन लियोन, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, शॉन टैट, एंड्रयू टाए, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, शेन वॉटसन.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement