क्रिस गेल फिर रहे फ्लॉप, न्यूजीलैंड ने विंडीज को 5 विकेट से दी मात

'मैन ऑफ द मैच' ब्रेसवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 महीने बाद वापसी करते हुए क्रिस गेल (22) और शाई होप (0) को अपने पहले ही ओवर में आउट किया.

Advertisement
न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को हराया न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को हराया

विश्व मोहन मिश्र

  • वांगारेइ (न्यूजीलैंड),
  • 20 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

डग ब्रेसवेल ने क्रिस गेल को अपनी पहली गेंद पर आउट किया, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से शिकस्त दी.

'मैन ऑफ द मैच' ब्रेसवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 महीने बाद वापसी करते हुए क्रिस गेल (22) और शाई होप (0) को अपने पहले ही ओवर में आउट किया. उन्होंने 55 रन देकर चार विकेट लिए.

Advertisement

वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 248 रन ही बना सकी. एजेंसी के मुताबिक जॉर्ज वर्कर (57) और कॉलिन मुनरो (49) ने पहले विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की.

रोस टेलर 49 रन बनाकर नाबाद रहे और न्यूजीलैंड ने जीत का लक्ष्य चार ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया, ब्रेसवेल ने गेल को पहली ही गेंद पर आउट किया.

दो गेंद बाद शाई होप ने टॉम लाथम को कैच थमा दिया. वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक 76 रन इविन लुईस ने बनाए. दूसरा मैच क्राइस्टचर्च में शनिवार से खेला जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »