न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज टिम साउथी टेस्ट सीरीज से बाहर

न्यूजीलैंड टीम के कोच माइक हेसन ने कहा, 'साउथी का चोटिल होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि वो इस टेस्ट सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित थे और इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे थे. मुझे पूरी उम्मीद है कि वो जल्द से जल्द ठीक होकर वनडे सीरीज खेलने वापस भारत लौटेंगे.'

Advertisement
टिम साउथी टिम साउथी

अतीत शर्मा / सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST

भारत के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टखने की चोट की वजह से तेज गेंदबाज टिम साउथी वापस घर लौट रहे हैं.

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में अभ्यास करते हुए साउथी को अपने फ्रंट फुट में दर्द महसूस हुआ. स्कैन कराने के बाद पता चला कि उनके बाएं टखने में ग्रेड-2 लिगमेंट स्ट्रेन है.

Advertisement

ठीक होकर वनडे खेलने के लिए वापस आने की उम्मीद
के कोच माइक हेसन ने कहा, 'साउथी का चोटिल होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि वो इस टेस्ट सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित थे और इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे थे. मुझे पूरी उम्मीद है कि वो जल्द से जल्द ठीक होकर वनडे सीरीज खेलने वापस भारत लौटेंगे.'

साउथी को सात से दस दिन तक आराम की जरूरत
साउथी की जगह टीम में मैट हेनरी को शामिल किया गया है. वो 22 सितंबर से में टीम के साथ जुड़ेंगे. हेसन ने कहा, 'टिम साउथी को सात से दस दिन तक आराम करना होगा. उम्मीद है कि वो अक्टूबर में शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »