न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान मार्टिन क्रो का निधन

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान मार्टिन क्रो का 53 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया. वह लिंफोमा बीमारी से ग्रस्त थे.

Advertisement
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान मार्टिन क्रो न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान मार्टिन क्रो

सबा नाज़

  • वेलिंगटन,
  • 03 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान मार्टिन क्रो का लिंफोमा बीमारी के चलते 53 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया.

क्रो को 2012 में पता लगा था कि उन्हें लिंफोमा बीमारी है. हालांकि के बाद उनकी हालत में सुधार होने लगा था. लेकिन 2014 में क्रो ने घोषणा की थी कि उनका कैंसर फिर से लौट आया है.

13 साल का करियर रहा
क्रो ने अपने 13 साल के करियर में न्यूजीलैंड के लिए 77 टेस्ट और 143 खेले. उन्होंने 45.36 की औसत से 17 शतकों के साथ 5,444 रन बनाए थे.

Advertisement

क्रो की मौत से परिवार आहत
क्रो अपने पीछे अपनी पत्नी और दो सौतेले बच्चे छोड़ गए हैं. उनके ने उनकी मृत्यु की खबर को बड़े भारी मन के साथ दुनिया से साझा किया है. साथ ही उनके परिवार ने उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखे जाने की भी बात कही.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement