महेन्द्र सिंह धोनी ने कश्मीर के युवा क्रिकेटरों को दिए फिटनेस के टिप्स

पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के उभरते क्रिकेटरों से मुलाकात कर उन्हें फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह दी.

Advertisement
महेन्द्र सिंह धोनी महेन्द्र सिंह धोनी

विश्व मोहन मिश्र

  • श्रीनगर,
  • 25 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के उभरते क्रिकेटरों से मुलाकात कर उन्हें फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह दी.

सेना के चिनार कोर ने ट्वीट किया, ‘लेफ्टिनेंट कर्नल महेन्द्र सिंह धोनी उरी शहर के उभरते क्रिकेटरों से बातचीत करते हुए. महान क्रिकेटर से परामर्श मिलना यहां के क्रिकेटरों के लिए दुर्लभ पलों में से एक है.’

Advertisement

चिनार कोर ने धोनी के वीडियो और तस्वीरों को भी साझा किया जिसमें वह स्थानीय क्रिकेटरों और युवाओं के साथ बातचीत कर रहें और क्रिकेटर खेल रहे हैं.

इस वीडियों में धोनी क्रिकेटरों को फिटनेस पर ध्यान देने के लिए कह रहे है. धोनी ने कहा, ‘मैंने बैडमिंटन, हॉकी और फुटबाल भी खेला है. मुझे इससे काफी फायदा भी हुआ क्योंकि इससे मेरी फिटनेस अच्छी हुई.'

धोनी ने कहा, ‘हम बड़े ग्राउंड में खेलते थे जहां सीनियर क्रिकेटर भी खेलते थे और जबतक मैच खत्म नहीं होता था हम दौड़ते रहते थे जिससे हमारी फिटनेस अच्छी हुई.’

चिनार कोर ने कहा, ‘धोनी ने उरी के युवा क्रिकेटरों को कहा कौशल से पहले फिटनेस जरूरी है. उन्होंने युवाओं को जरूरी परामर्श भी दिया.’ आपको बता दें कि एमएस धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं. अब उन्हें श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने से शुरू हो रही वनडे सीरीज में खेलना हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »