DRS पर धोनी की आलोचना से खफा टीम इंडिया का यह दिग्गज खिलाड़ी, कही ये बड़ी बात

रोहित ने कहा कि डीआरएस का फैसला लेना कुछ सेकेंड्स की बात है और यह जरूरी नहीं है कि आप हमेशा 100 फीसदी सही ही हों.

Advertisement
Ind vs Eng (तस्वीर- ICC) Ind vs Eng (तस्वीर- ICC)

अजीत तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 9:18 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने डीआरएस को लेकर की गई महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि विपक्षी खिलाड़ी को नॉट आउट करार दिए जाने के बाद रिव्यू पर फैसला लेने का काम महेंद्र सिंह धोनी का नहीं हो सकता है. और लोगों की भी इसमें भूमिका होती है.

एजबेस्टन में रविवार को भारत और इंग्लैंड के मैच में हार्दिक पंड्या की एक गेंद जेसन रॉय के दस्ताने को छूकर धोनी के हाथों में चली गई थी. अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया. उस समय पंड्या और कोहली ने धोनी से पूछा लेकिन वो आश्वस्त नहीं थे, इसलिए रिव्यू नहीं लिया गया. बाद में रिप्ले में पता चला की गेंद जेसन के दस्ताने को छूकर गई थी.

Advertisement

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में जब रोहित से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह का फैसला लेना कुछ सेकेंड्स की बात है और यह जरूरी नहीं है कि आप हमेशा 100 फीसदी सही ही हों.

रोहित ने कहा, 'वह काफी ट्रिकी चीज है, आप आश्वस्त नहीं होते हैं. आप आज जेसन रॉय के बारे में बात कर रहे हैं ना? हां, कुछ खिलाड़ियों ने आवाज सुनी और कुछ ने नहीं. कप्तान दबाव में थे. यह सही नहीं है कि आप धोनी से उम्मीद करें कि वह हमेशा सही फैसला लेंगे क्योंकि कई विचार एक साथ दिमाग में चल रहे होते हैं और फील्डिंग करने वाले खिलाड़ियों के दिमाग में आते हैं. कुछ खिलाड़ियों को लगा कि किनारा लगा था और कुछ को लगा नहीं लगा था.'

Advertisement

उप-कप्तान ने कहा, 'अगर फैसला आपके हक में जाता है तो आप भाग्यशाली होते हैं. अन्यथा हमने देखा कि क्या हुआ क्योंकि आप इस बारे में पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हो सकते कि यह सही है या नहीं क्योंकि जब अविश्वसनीय चीज होती है तो गेंदबाज काफी उत्साहित होते हैं और कहते हैं कि वह रिव्यू लेना चाहते हैं लेकिन वह इस बात पर ध्यान नहीं देते कि गेंद लाइन के बाहर है, या इस तरह की कोई और बात.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »