कोलकाता में डालमिया मेमोरियल कार्यक्रम में लेक्चर देंगे कपिल देव

यह लेक्चर बीसीसीआई और आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत जगमोहन डालमिया की याद में आयोजित कराया जा रहा है. वह लंबे समय तक सीएबी के अध्यक्ष भी रहे थे.

Advertisement
कपिल देव कपिल देव

विश्व मोहन मिश्र

  • कोलकाता ,
  • 24 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST

भारत को पहली बार 1983 में वर्ल्ड कप का खिताब जिताकर क्रिकेट की दुनिया में पहचान दिलाने वाले पूर्व चैंपियन कप्तान कपिल देव और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष थिलंगा सुमाथिपाला 14 नवंबर को पहले डालमिया मेमोरियल कार्यक्रम में लेक्चर देंगे.

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी. सीएबी के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक बयान में बताया कि यह लेक्चर सीएबी का वार्षिक कार्यक्रम होगा.

Advertisement

भारत और श्रीलंका की टीमें कोलकाता के स्टेडियम में 16 से 20 नवंबर के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलेंगी. इस लेक्चर के दौरान यहां दोनों टीमें उपस्थिति रहेंगी.

सौरव गांगुली ने बताया कि इस दिन सीएबी, बोर्ड के कई पुराने सदस्यों को सम्मानित करेगा. गांगुली ने हालांकि इनके नाम का ऐलान नहीं किया.

यह लेक्चर बीसीसीआई और आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत की याद में आयोजित कराया जा रहा है. वह लंबे समय तक सीएबी के अध्यक्ष भी रहे थे.

सीएबी ने पिछले साल भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए टेस्ट मैच से पहले भी इस तरह के लेक्चर का आयोजन किया था, लेकिन बीसीसीआई की विशेष आम बैठक के कारण सभी राज्य संघ व्यस्त थे इसी कारण उसका यह कार्यक्रम नहीं हो पाया था.

Advertisement

इसके बाद इसे भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के लिए 21 जनवरी तक स्थगित कर दिया था, लेकिन उस समय भी लेक्चर हो नहीं सका.

बीसीसीआई का अपना एमएके पटौदी मेमोरियल लेक्चर आयोजित होता है और डालमिया लंबे समय तक कैब अध्यक्ष रहे थे. जिससे राज्य संघ को लगता है कि यह भारतीय क्रिकेट के महान प्रशासक के लिए श्रद्धांजलि देने का बिलकुल सही तरीका होगा, जिनका 20 सितंबर 2015 को निधन हो गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »