कानपुर और कोलकाता में दिखा गेंदबाजों का दम, बल्लेबाज नहीं लगा सके शतक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक दो टेस्ट मैच खेल जा चुके हैं और दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया ने बाजी मारी है. इतना ही नहीं 'विराट' सेना पाकिस्तान को पछाड़कर नंबर एक पायदान पर भी जा पहुंची हैं. लेकिन एक बात है, जो दोनों ही देशों के क्रिकेट प्रेमियों को हैरान और परेशान कर रही है. दो टेस्ट मैच में भारत और न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज अबतक कोई शतक नहीं लगा पाया है.

Advertisement
भारतीय क्रिकेट टीम भारतीय क्रिकेट टीम

अमित रायकवार

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 6:04 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक दो टेस्ट मैच खेल जा चुके हैं और दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया ने बाजी मारी है. इतना ही नहीं 'विराट' सेना पाकिस्तान को पछाड़कर नंबर एक पायदान पर भी जा पहुंची हैं. लेकिन एक बात है, जो दोनों ही देशों के क्रिकेट प्रेमियों को हैरान और परेशान कर रही है. दो टेस्ट मैच में भारत और न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज अबतक कोई शतक नहीं लगा पाया है.

Advertisement


भारत की पिचें बल्लेबाजों को मददगार साबित होती हैं. लेकिन भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं जड़ सका है. चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय और रोहित शर्मा ने जरूर कुछ अच्छी पारियां खेली शतक के करीब भी पहुंचे पर शतक नहीं लगा सके.


कानपुर और कोलकाता टेस्ट मैच में अबतक 16 अर्धशतक लगे हैं. लेकिन शतक का जश्न मनाते किसी बल्लेबाज को नहीं देखा गया. कानपुर टेस्‍ट में भारत के लिए पहली पारी में मुरली विजय और चेतेश्‍वर पुजारा और दूसरी पारी में विजय, पुजारा, रोहित शर्मा और जडेजा ने अर्धशतक लगाए. दूसरी तरफ न्‍यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम, कप्‍तान केन विलियम्‍सन और दूसरी पारी में ल्‍यूक रोंची और मिचेल सेंटनर हाफ सेंचुरी लगाई. रोंची तो 80 के स्कोर तक भी पहुंचे लेकिन शतक लगाने से चूक गए.


इन टेस्ट मैचों में गेंदबाजों का दबदबा दिखा है. दोनों टीमें 400 रनों का आंकड़ा तक पार नहीं कर सकी हैं. बहरहाल आठ अक्टूबर से इंदौर में आखिरी टेस्ट मैच खेला जाना है, उम्मीद है कि क्रिकेट प्रेमियों को न सिर्फ शतक के साथ जश्न मनाते बल्लेबाज दिखेगें. बल्कि पहाड़ जैसा स्कोर भी खेल प्रेमियों का उत्साहित करता नजर आएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »