जेम्स एंडरसन पर शराब गिराने वाले को मिली सजा, टीम से किया गया बाहर

डकेट ने पर्थ के बार में सात दिसंबर को टीम के सीनियर खिलाड़ी जेम्स एंडरसन पर शराब गिरा दी थी.

Advertisement
जेम्स एंडरसन जेम्स एंडरसन

विश्व मोहन मिश्र

  • लंदन,
  • 20 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट को पर्थ बार प्रकरण के बाद इंग्लैंड लॉयंस (ए टीम) के वेस्टइंडीज दौरे से बाहर कर दिया गया है.

डकेट ने पर्थ के बार में सात दिसंबर को टीम के सीनियर खिलाड़ी जेम्स एंडरसन पर शराब गिरा दी थी. इस घटना के बाद उन पर जुर्माना लगाने के साथ ऑस्ट्रेलिया में होने वाले लॉयंस के मैचों से निलंबित कर दिया गया था.

Advertisement

एजेंसी के मुताबिक इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा, ‘मैदान के बाहर की घटना के कारण बेन डकेट को टीम में नहीं चुना गया है. इस घटना के बाद उन्हें निलंबित करने के साथ उन पर जुर्माना भी लगाया गया है.’

नॉर्थम्पटनशर के इस 23 वर्षीय बल्लेबाज ने इंग्लैंड ने लिए चार टेस्ट और तीन वनडे मैच भी खेले है. डकेट पर लगभग दो हजार डालर का जुर्माना लगाया गया है और लिखित चेतावनी दी गई है.

इस घटना से इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों के शराब से जुड़े मामलों में एक और इजाफा हुआ. इससे पहले बेन स्टोक्स सितंबर में ब्रिस्टल में बार के बाहर हुई हाथापाई के बाद गिरफ्तार हुए थे और उनका चयन एशेज के लिए चुनी गई टीम में नहीं हुआ.

मौजूदा दौरे के पहले दिन ही जॉनी बेयरस्टॉ ने बार में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट से सिर टकराया था.

Advertisement

मैदान की बाहर की घटनाओं का असर मैदान के अंदर इंग्लैंड के प्रदर्शन पर दिखा रहा और टीम पांच मैचों की एशेज सीरीज में 3-0 से पीछे चल रही है.

लॉयंस को वेस्टइंडीज दौरे पर तीन चार दिवसीय टेस्ट मैच और तीन एक दिवसीय मैच खेलने है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement