संसद पहुंच ईशांत शर्मा ने PM मोदी को दिया शादी का न्योता

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने पीएम मोदी को अपनी शादी का निमंत्रण दिया है. ईशांत की शादी नौ दिसंबर को दिल्ली में बॉस्केट बॉल खिलाडी प्रतिमा सिंह से है.

Advertisement
ईशांत शर्मा ईशांत शर्मा

अशोक सिंघल / अमित रायकवार

  • नई दिल्ली,
  • 02 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने पीएम मोदी को अपनी शादी का निमंत्रण दिया है. ईशांत की शादी नौ दिसंबर को दिल्ली में बॉस्केट बॉल खिलाडी प्रतिमा सिंह से है. दोनों की सगाई 19 जून को हुई थी. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने भी पीएम मोदी को अपनी शादी का निमंत्रण दिया था.

9 दिसंबर की है ईशांत शर्मा की शादी
ईशांत और प्रतिमा की शादी का मुख्य फंक्शन दिल्ली में होगा, वहीं कुछ रस्में में भी होंगी. ईशांत की मंगेतर प्रतिमा मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली हैं और इंडियन वुमन्स नेशनल बास्केटबॉल टीम की प्लेयर हैं. की चार बहनें भी हैं. उनके अलावा प्रियंका, दिव्या, प्रशांति और आकांक्षा बास्केटबॉल से खेलती हैं. इन बहनों को बास्केटबॉल की फील्ड में 'सिंह सिस्टर्स' के नाम से जाना जाता है. वहीं उनका छोटा भाई विक्रांत सिंह नेशनल लेवल का फुटबॉलर है.

Advertisement

प्रतिमा ने दिल्ली में पढ़ाई की है
प्रतिमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से पढ़ाई की है. की टीम की पूर्व कप्तान प्रतिमा ने 2010 एशियन खेलों में भी हिस्सा लिया है. ईशांत और प्रतिमा की पहली मुलाकात डीडीए बॉस्केट बॉल ग्राउंड पर हुई थी. पहले दोनों की दोस्ती हुई फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »