IPL में राशिद मचाएंगे धमाल, BBL में सबसे ज्यादा विकेट लेने का किया कमाल

राशिद ने बीबीएल में 18 विकेट झटके, जो ड्वेन ब्रावो के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक है.

Advertisement
राशिद खान राशिद खान

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

अफगानिस्तान के सितारे राशिद खान ऑस्ट्रेलियाई टी-20 बिग बैश लीग (बीबीएल) में धूम मचाने के बाद आईपीएल-2018 के लिए तैयार हैं. 19 साल के इस लेग स्पिनर को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन तो नहीं किया, लेकिन नीलामी के दौरान 'राइट टू मैच' का कार्ड खेलकर अपने हाथ से जाने नहीं दिया. सनराइजर्स ने राशिद पर 9 करोड़ रुपये लगाए हैं.

दरअसल, राशिद खान ने पहली बार बीबीएल में खेलते हुए पूरे टूर्नामेंट जबर्दस्त प्रदर्शन किया. मजे की बात है कि वहां उनकी टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स चैंपियन भी बनी. राशिद ने 18 विकेट झटके, जो ड्वेन ब्रावो के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक है. वह फाइनल में 4 फरवरी को नहीं खेल पाए थे, क्योंकि अगले दिन उन्हें शारजाह में अपनी राष्ट्रीय टीम अफगानिस्तान के लिए जिम्बाव्बे के खिलाफ टी-20 में खेलना था.

Advertisement

2018 बीबीएलः विकेट लेने वाले में कौन सबसे आगे

1. राशिद खान : 11 मैच, 18 विकेट, औसत 13.8

-सनराइजर्स हैदराबाद (9 करोड़,राइट टू मैच )

2. ड्वेन ब्रावो : 11 मैच, 18 विकेट, औसत 20.16

-चेन्नई सुपर किंग्स (6.40 करोड़, राइट टू मैच )

3. एंड्रूय टाई : 6 मैच, 16 विकेट, औसत 12.00

-किंग्स इलेवन पंजाब (7.2 करोड़)

4. बेन लाफलिन : 12 मैच, 16 विकेट, औसत 23.00

-राजस्थान रॉयल्स (50 लाख)

राशिद खान 2017 में ही इतिहास रचते हुए आईपीएल में खेलने वाले अफगानिस्तान के पहले क्रिकेटर बने थे. सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में खरीदा था. राशिद ने आईपीएल के 14 मैचों में 17 विकेट चटकाए थे. राशिद कैरेबियन प्रीमियर लीग (cpl)-2017 में गुयाना एमेजॉन वॉरियर्स की तरफ से खेले. वे इस लीग में हैट्रिक बनाने वाले पहले गेंदबाज बने.'

Advertisement

अपनी सटीक गुगली से पहचान बनाने वाले राशिद खान ने 2015 में टी-20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशल में डेब्यू किया था. उस वक्त वे 17 साल के थे. राशिद ने 32 वनडे में अब तक 70 विकेट और 28 टी-20 इंटरनेशनल में 45 विकेट निकाले हैं. उन्होंने पिछले साल जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 रन देकर 7 विकेट चटकाए. उनका यह प्रदर्शन वनडे इतिहास की चौथी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »