Advertisement

IPL 2026, RCB vs SRH Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला जारी, यहां देखें हर गेंद का अपडेट

aajtak.in | बेंगलुरु | 28 मार्च 2026, 7:15 PM IST

RCB vs SRH IPL Live Cricket Score: आईपीएल के 19वें सीजन के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है. आरसीबी डिफेंडिंग चैम्पियन है और उसने पिछले साल पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 का सीजन अपने नाम किया था.

7:08 PM (21 मिनट पहले)
एसआरएच के इम्पैक्ट प्लेयर्स - शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन|
7:08 PM (21 मिनट पहले)
आरसीबी के इम्पैक्ट प्लेयर्स - देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम दार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर|
7:06 PM (23 मिनट पहले)
सनराइज़र्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन) - अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलील अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा|
7:06 PM (24 मिनट पहले)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन) - विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जेकब डफी, सुयश शर्मा|
7:03 PM (27 मिनट पहले)
सनराईजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने टॉस पर बात करते हुए कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करते| ये एक फ्रेश विकेट है तो अब हमें बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाते हुए उन्हें दबाव में डालना होगा| पैट कमिंस पर कहा कि हाँ वो चोटिल हैं और टीम को उनकी कमी खलेगी| आगे कहा कि हम सब इस सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं|
7:01 PM (28 मिनट पहले)
टॉस जीतकर बात करने आए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे पाटीदार ने कहा कि हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है और हम जैसे पिछले साल खेले थे वैसा ही इस बार भी खेलने की कोशिश करेंगे| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं यहाँ पर आए हुए अपने सभी समर्थकों को हमारी हौंसलाअफजाई करने के लिए धन्यवाद करता हूँ|
7:01 PM (28 मिनट पहले)
टॉस – काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
6:57 PM (33 मिनट पहले)
पिच रिपोर्ट - पिच के बारे में बात करने आये अनिल कुंबले जिन्होंने सबसे पहले बताया कि ये एक शानदार मैदान है| सतह के बारे में बात करते हुए कहा कि विकेट काफी हार्ड है, इसपर कुछ दरारें नजर आ रही हैं| फ्रेश घांस भी इसपर दिख रही है| सख्त है ये सतह और स्पिनर्स को यहाँ मदद मिल सकती है| आगे कहा कि ये एक काली मिट्टी वाली विकेट है| मैदान के बारे में कहा कि एक तरफ 65 मीटर तो दूसरी तरफ 64 मीटर है जबकि सामने की तरफ 73 मीटर की बाउंड्री है| विकेट में उछाल काफी नजर आ रही है| अंत में ये भी बताया कि चेज करना यहाँ एक सही विकल्प हो सकता है|
6:35 PM (54 मिनट पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
6:35 PM (55 मिनट पहले)
हालाँकि गेंदबाज़ी में भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जेकब डफी और क्रुणाल पंड्या सामने वाली टीम के अहम बल्लेबाजों का शिकार करने की कोशिश करेंगे| तो दूसरी तरफ सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन के अलावा अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन और लियम लिविंगस्टन जैसे ख़तरनाक बल्लेबाज़ टीम का हिस्सा हैं जो आतिशी शॉट खेलते हुए टीम को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे जबकि गेंदबाज़ी में जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा और शिवम मावी शुरुआती विकटों को चटकाने के लिए रणनीतियों को बनायेंगे| तो दोस्तों तैयार हो जाइए चौके और छक्के की बारिश का पूरा आनंद उठाने के लिए हमारे साथ|
6:35 PM (55 मिनट पहले)
वहीँ हैदराबाद के लिए शुरुआती मैचों में पैट कमिंस का ना होना टीम के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है| वैसे कमिंस की गैर मौजूदगी में हैदराबाद टीम की कप्तानी ईशान किशन करते हुए दिखाई देंगे जबकि बेंगलुरु के लिए रजत पाटीदार ही कप्तान होंगे| ऐसे में अब देखना होगा कि कौनसी टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ इस 19वें संस्करण की शुरुआत करती है| हालाँकि अब बात करें दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की तो एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कप्तान रजत पाटीदार के साथ विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट और टिम डेविड के ऊपर तेज़ी से रन बनाने की ज़िम्मेदारी होगी|
6:34 PM (55 मिनट पहले)
तो दोस्तों जिसका था हम सभी को बेसब्री से इंतज़ार तो उसके लिए अब हो जाइये तैयार क्योंकि आ गया है इंडिया का त्योहार!! तो हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेला जाएगा| हालाँकि दोनों ही टीमों में बड़े-बड़े नामों की कोई कमी नहीं है लेकिन दोनों के लिए चिंता का विषय गेंदबाज़ी क्रम बना हुआ है| एक तरफ पिछली बार की चैम्पियन टीम बेंगलुरु को बड़ा झटका यश दयाल के रूप में लगा है जो अब चोट के कारण लीग से बाहर गए हैं जबकि जोश हेज़लवुड भी शुरुआती मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे|
6:33 PM (57 मिनट पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.