IPL 2026 :अक्षर पटेल और कुलदीप यादव में ठन गई? CSK से हारकर DC के कप्तान का बड़ा बयान, बोले- मैंने अपने पार्टनर को म‍िस किया

DC vs CSK: चेन्नई के खिलाफ स्पिन फ्रेंडली पिच पर द‍िल्ली कैप‍िटल्स की हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल का बयान चर्चा में है. उन्होंने कहा कि गेंदबाजी के दौरान उन्हें अपने पार्टनर कुलदीप यादव की कमी महसूस हुई. कुलदीप ने 3 ओवर में 34 रन दिए और विकेट नहीं लिया, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया.

Advertisement
कप्तान का तंज या सच्चाई? बयान ने बढ़ाई DC ड्रेसिंग रूम की टेंशन (Photo: AFP) कप्तान का तंज या सच्चाई? बयान ने बढ़ाई DC ड्रेसिंग रूम की टेंशन (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

स्पिन के लिए मददगार पिच पर द‍िल्ली कैप‍िटल्स का दांव उल्टा पड़ गया और टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. मैच के बाद कप्तान अक्षर पटेल का एक बयान सुर्खियों में आ गया, जिसने टीम के अंदरूनी हालात को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए.  5 मई को द‍िल्ली में हुए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने द‍िल्ली कैप‍िटल्स को 8 विकेट से मात दी. 

Advertisement

अक्षर ने मैच में हार के बाद कहा- जब हम गेंदबाजी कर रहे थे, मुझे अपने पार्टनर कुलदीप की कमी महसूस हुई. यह बयान उन्होंने बिना किसी सीधे सवाल के दिया, जिससे साफ झलक रहा था कि टीम में निराशा कितनी गहरी है.

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, क्योंकि उम्मीद थी कि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच स्पिनर्स को ज्यादा मदद देगी. लेकिन गेंदबाजी के दौरान यह रणनीति पूरी तरह सफल नहीं हो सकी.

जहां एक तरफ DC के अन्य स्पिनर्स ने किफायती गेंदबाजी की, वहीं कुलदीप यादव की परफॉर्मेंस टीम के लिए चिंता का विषय बनी रही. कुलदीप ने सिर्फ 3 ओवर में 34 रन खर्च कर दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके.

तुलना करें तो विपक्षी टीम के स्पिनर्स ने 7 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि खुद कप्तान अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया. ऐसे में कुलदीप का महंगा स्पेल और बिना विकेट के रहना टीम के लिए भारी पड़ गया.

Advertisement

इस प्रदर्शन ने न सिर्फ मैच का रुख बदला, बल्कि टीम के कॉम्बिनेशन और भरोसे पर भी असर डाला. अक्षर का बयान इस बात का संकेत देता है कि DC अपने स्पिन अटैक से ज्यादा उम्मीद कर रही थी, जो पूरी नहीं हो सकी.

अब सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ एक खराब दिन था या फिर कुलदीप यादव का फॉर्म DC के लिए आगे भी चिंता का कारण बनी रहेगी.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement