CSK vs PBKS IPL Live Cricket Score: आईपीएल के 19वें सीजन के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टक्कर है. चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मुकाबले में हार मिली थी. वहीं पंजाब किंग्स ने जीत के साथ आगाज किया था.
8:45 PM(52 मिनट पहले)
13.2: शिवम दुबे को मार्को येन्सन, 2 रन|
8:45 PM(52 मिनट पहले)
13.1: शिवम दुबे को मार्को येन्सन, 2 रन|
8:41 PM(56 मिनट पहले)
Score 125/3
Batsmanशिवम दुबे 4(5b 0*4 0*6)
Bowlerविजयकुमार वैशाख 3-0-26-1
12.6: शिवम दुबे को विजयकुमार वैशाख, पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ| 125/3 सीएसके|
8:41 PM(56 मिनट पहले)
12.5: कार्तिक शर्मा को विजयकुमार वैशाख, सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे डीप पॉइंट की तरफ जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
8:39 PM(58 मिनट पहले)
12.4: कार्तिक शर्मा को विजयकुमार वैशाख, कोई रन नहीं|
8:38 PM(59 मिनट पहले)
कार्तिक शर्मा नये बल्लेबाज हैं...
8:37 PM(एक घंटा पहले)
12.3: आयुष म्हात्रे को विजयकुमार वैशाख, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ आयुष म्हात्रे की 73 रनों की पारी का हुआ अंत!! विजयकुमार वैशाख के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से गाइड करना चाहा| तभी बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर युजवेंद्र चहल के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 123/3 चेन्नई|
8:37 PM(एक घंटा पहले)
12.2: आयुष म्हात्रे को विजयकुमार वैशाख, चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे|
8:36 PM(एक घंटा पहले)
12.1: शिवम दुबे को विजयकुमार वैशाख, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8:35 PM(एक घंटा पहले)
Score 118/2
Batsmanशिवम दुबे 2(3b 0*4 0*6)
Bowlerयुजवेंद्र चहल 3-0-21-1
11.6: शिवम दुबे को युजवेंद्र चहल, सिंगल!! फ्री हिट गेंद का कुछ खास फ़ायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़ यहाँ पर!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
8:34 PM(एक घंटा पहले)
11.6: शिवम दुबे को युजवेंद्र चहल, वाइड!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया| फ्री हिट अभी भी बरकरार है|
8:33 PM(एक घंटा पहले)
11.6: आयुष म्हात्रे को युजवेंद्र चहल, नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवरस्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है|
8:33 PM(एक घंटा पहले)
11.6: शिवम दुबे को युजवेंद्र चहल, वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में आया एक रन!! इस बार लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया| तभी कीपर के पैड्स से लगकर गेंद ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से एक रन बाई के रूप में मिल गया जबकि फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
8:32 PM(एक घंटा पहले)
11.5: शिवम दुबे को युजवेंद्र चहल, डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
8:32 PM(एक घंटा पहले)
11.4: आयुष म्हात्रे को युजवेंद्र चहल, एक और कैच ड्रॉप!! 67 के स्कोर पर आयुष म्हात्रे को मिला दूसरा जीवनदान| कवर्स बाउंड्री से आगे आते हुए शशांक ने कैच पकड़ने का बेहतरीन प्रयास किया लेकिन ओवर रन कर गए इस वजह से गेंद उनकी हथेली में आकर निकल गई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर जोर से शॉट लगाना चाहा लेकिन टर्न हुई और बल्ले के आधे भाग को लगकर हवा में चली गई थी जहाँ फील्डर से ग़लती हो गई|
8:31 PM(एक घंटा पहले)
11.3: आयुष म्हात्रे को युजवेंद्र चहल, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
8:31 PM(एक घंटा पहले)
11.2: शिवम दुबे को युजवेंद्र चहल, गुगली डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ शिवम ने पैर निकालकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| दीप से सिंगल हासिल किया है|
8:30 PM(एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज शिवम दुबे हैं...
8:29 PM(एक घंटा पहले)
11.1: ऋतुराज गायकवाड को युजवेंद्र चहल, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ दूसरे विकेट के लिए हुई 96 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! युजवेंद्र चहल के हाथ लगी पहली विकेट| ऋतुराज गायकवाड 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं| इस बार लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप स्क्वायर लेग की ओर स्वीप शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल वहां पर मौजूद फील्डर नेहाल वधेरा के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 110/2 चेन्नई|
8:27 PM(एक घंटा पहले)
Score 110/1
Batsmanआयुष म्हात्रे 67(38b 5*4 5*6)
Bowlerविजयकुमार वैशाख 2-0-19-0
10.6: आयुष म्हात्रे को विजयकुमार वैशाख, डॉट गेंद!! इस बार वाइड यॉर्कर लाइन की गेंद डाली गई थी| जिसको बल्लेबाज़ ने शफल करते हुए लैप शॉट खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
8:26 PM(एक घंटा पहले)
10.5: आयुष म्हात्रे को विजयकुमार वैशाख, चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे डीप पॉइंट की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
8:26 PM(एक घंटा पहले)
10.4: ऋतुराज गायकवाड को विजयकुमार वैशाख, सिंगल!! लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
8:25 PM(एक घंटा पहले)
10.3: ऋतुराज गायकवाड को विजयकुमार वैशाख, दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन निकाला|
8:24 PM(एक घंटा पहले)
10.2: आयुष म्हात्रे को विजयकुमार वैशाख, सिंगल!! इस बार यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर की ओर पुश करते हुए एक रन लिया है|
8:24 PM(एक घंटा पहले)
10.1: ऋतुराज गायकवाड को विजयकुमार वैशाख, सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
8:22 PM(एक घंटा पहले)
Score 101/1
Batsmanऋतुराज गायकवाड 24(18b 2*4 0*6)
Bowlerयुजवेंद्र चहल 2-0-13-0
9.6: ऋतुराज गायकवाड को युजवेंद्र चहल, सिंगल के साथ एक शानदार ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है| 10 के बाद 101/1 चेन्नई सुपर किंग्स|
8:22 PM(एक घंटा पहले)
9.5: ऋतुराज गायकवाड को युजवेंद्र चहल, दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| ऐसे में गैप में गई गेंद जहाँ से 2 रन मिल गया|
8:21 PM(एक घंटा पहले)
9.4: आयुष म्हात्रे को युजवेंद्र चहल, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
8:21 PM(एक घंटा पहले)
9.3: आयुष म्हात्रे को युजवेंद्र चहल, दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में फील्डर वहां मौजूद थे इसी वजह से बस 2 रन मिल सका|
8:20 PM(एक घंटा पहले)
9.2: आयुष म्हात्रे को युजवेंद्र चहल, कैच ड्रॉप!! 59 के स्कोर पर आयुष म्हात्रे को मिला जीवनदान| शॉर्ट फाइन लेग पर विजयकुमार ने कैच को मिस जज कर दिया| बाद में बताया कि फ्लड लाइट्स की वजह से दिक्कत आई| विकेट लाइन पर डाली गई फ्लाईटेड गेंद| उसपर स्वीप करने गए, टर्न और बाउंस की वजह से स्वीप के दौरान टॉप एज लगा और हवा में खिल गई गेंद| फील्डर लेट से रियेक्ट करते हुए उसकी तरफ भागे और अंत में उन्हें डाईव लगानी पड़ी और गेंद हाथों में आकर निकल गई|
8:19 PM(एक घंटा पहले)
9.1: ऋतुराज गायकवाड को युजवेंद्र चहल, फ्लाईटेड डाली गई गेंद| लेग साइड पर फ्लिक किया उसे जहाँ डीप में गेंद को फील्ड किया गया| एक ही रन मिला|
8:18 PM(एक घंटा पहले)
Score 94/1
Batsmanआयुष म्हात्रे 59(32b 4*4 5*6)
Bowlerमार्कस स्टोइनिस 1-0-17-0
8.6: आयुष म्हात्रे को मार्कस स्टोइनिस, स्विंग एंड मिस!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर आड़े बल्ले से पुल शॉट लगाने गए लेकिन गति और उछाल से चकमा खा गए| बाकी का काम कीपर ने किया है| 94/1 चेन्नई|
8:17 PM(एक घंटा पहले)
8.5: ऋतुराज गायकवाड को मार्कस स्टोइनिस, सिंगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| आड़े बल्ले से मिड विकेट की दिशा में खेला में खेला गया पुल शॉट जिसे डीप में फील्ड किया गया| एक ही रन मिला है|
8:16 PM(एक घंटा पहले)
8.4: ऋतुराज गायकवाड को मार्कस स्टोइनिस, दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| गेंदबाज उसकी तरफ गए और स्लाइड करते हुए उसे रोका और थ्रो भी किया लेकिन तब तक दो रन ले लिया गया था|
8:15 PM(एक घंटा पहले)
8.3: आयुष म्हात्रे को मार्कस स्टोइनिस, जड़ में डाली गई गेंद| मिड ऑन की तरफ इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया गया है|
8:15 PM(एक घंटा पहले)
8.3: आयुष म्हात्रे को मार्कस स्टोइनिस, वाइड!!! इस बार बल्लेबाज से काफी दूर डाली गई गेंद| लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए| अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया है|
8:14 PM(एक घंटा पहले)
8.2: आयुष म्हात्रे को मार्कस स्टोइनिस, बैक टू बैक छक्का म्हात्रे के बल्ले से निकलता हुआ! दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज के ऊपर होगा| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
8:13 PM(एक घंटा पहले)
8.1: आयुष म्हात्रे को मार्कस स्टोइनिस, छक्का!!! बिलकुल सामने की तरफ जिसके बाद आयुष ने अपना अर्ध शतक पूरा कर लिया है| फुलर लेंथ पर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मार दिया और छह रन बटोर लिया है|
8:13 PM(एक घंटा पहले)
गेंदबाज़ी में बदलाव, मार्कस स्टोइनिस के हाथों में थमाई गई गेंद...
8:12 PM(एक घंटा पहले)
Score 77/1
Batsmanआयुष म्हात्रे 46(28b 4*4 3*6)
Bowlerयुजवेंद्र चहल 1-0-6-0
7.6: आयुष म्हात्रे को युजवेंद्र चहल, सिंगल के साथ यूजी के एक सस्ते ओवर की हुई है समाप्ति| दोनों ही बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ यहाँ जोखिम नहीं उठाया है| बल्लेबाज़ आयुष ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
8:11 PM(एक घंटा पहले)
7.5: ऋतुराज गायकवाड को युजवेंद्र चहल, एक सस्ता ओवर चहल द्वारा गुजर रहा है यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
8:11 PM(एक घंटा पहले)
7.4: आयुष म्हात्रे को युजवेंद्र चहल, इस बार चहल द्वारा लेंथ को आगे की तरफ खींचा गया| बल्लेबाज ने बैक फुट से गेंद को गैप में पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
8:11 PM(एक घंटा पहले)
7.3: ऋतुराज गायकवाड को युजवेंद्र चहल, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| इसपर आड़े बल्ले से मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
8:10 PM(एक घंटा पहले)
7.2: आयुष म्हात्रे को युजवेंद्र चहल, फ्लाईटेड डेलिवरी!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा है|
8:10 PM(एक घंटा पहले)
7.1: ऋतुराज गायकवाड को युजवेंद्र चहल, लेग स्पिन से की है शुरुआत!! इसपर स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया है|
8:08 PM(एक घंटा पहले)
Score 71/1
Batsmanआयुष म्हात्रे 43(25b 4*4 3*6)
Bowlerमार्को येन्सन 2-0-24-0
6.6: आयुष म्हात्रे को मार्को येन्सन, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
8:08 PM(एक घंटा पहले)
6.5: आयुष म्हात्रे को मार्को येन्सन, गगनचुम्भी छक्का!!! इस बार स्लॉट में थी गेंद तो फिर उसे मिड विकेट वाले प्लाट में भेज दिया!! इस बार गेंद को लेग साइड की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए|
8:07 PM(एक घंटा पहले)
6.4: आयुष म्हात्रे को मार्को येन्सन, पैड्स पर डाली गई इन स्विंगर गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया|
8:06 PM(एक घंटा पहले)
6.3: आयुष म्हात्रे को मार्को येन्सन, 2 रन मिलेगा इस बार| एंगल से अंदर की तरफ लाइ गई गेंद| इसपर कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया गया है|
8:05 PM(एक घंटा पहले)
6.2: आयुष म्हात्रे को मार्को येन्सन, स्विंग एंड मिस! ऑफ़ स्टम्प लाइन एक बाहर डाली गई गेंद| काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
8:05 PM(एक घंटा पहले)
6.1: आयुष म्हात्रे को मार्को येन्सन, छक्का!!! करारा पुल शॉट!! आयुष म्हात्रे स्पेशल!! शॉटपिच डाली गई गेंद पर बैक फुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
8:03 PM(एक घंटा पहले)
टाइम आउट का हुआ समय!! इसी के साथ पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 57/1 है चेन्नई सुपर किंग्स| फ़िलहाल क्रीज़ पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड एक तरफ से ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और तेज़ी से स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ा रहे हैं जबकि आयुष म्हात्रे भी मिल रहे मौकों पर बाउंड्री लगा रहे हैं| ऐसे में दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी पनप रही है| हालाँकि सीएसके की टीम को संजू सैमसन के रूप में एक बड़ा झटका लग गया है| ऐसे में कप्तान गायकवाड और युवा आयुष के ऊपर टीम को एक बेहतर स्कोर तक पहुँचाने की ज़िम्मेदारी होगी|
8:01 PM(एक घंटा पहले)
Score 57/1
Batsmanआयुष म्हात्रे 29(19b 4*4 1*6)
Bowlerअर्शदीप सिंह 2-0-13-0
5.6: आयुष म्हात्रे को अर्शदीप सिंह, क्विक सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ उसे ढकेला और तेजी के साथ सिंगल भाग लिया| पॉवर प्ले भी हुआ समाप्त| 6 के बाद 57/1 चेन्नई|
8:01 PM(एक घंटा पहले)
5.5: आयुष म्हात्रे को अर्शदीप सिंह, इस बार जड़ में डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने अपने दाहिने तरफ जाते हुए खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
8:00 PM(एक घंटा पहले)
5.4: ऋतुराज गायकवाड को अर्शदीप सिंह, एंगल से बाहर की तरफ निकलती हुई गेंद| रूम बनाकर पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
7:59 PM(एक घंटा पहले)
5.3: आयुष म्हात्रे को अर्शदीप सिंह, क्विक सिंगल!! लेंथ गेंद डाली गई| मिड ऑफ़ की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है|
7:59 PM(एक घंटा पहले)
5.2: आयुष म्हात्रे को अर्शदीप सिंह, चौका!! अपिश ऑफ़ ड्राइव!!! ओवरपिच गेंद, हवा में ड्राइव किया गेंदबाज़ के बाएँ तरफ| मिड ऑफ़ फील्डर से काफी दूर रही गेंद| किसी के पास रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
7:58 PM(एक घंटा पहले)
5.2: आयुष म्हात्रे को अर्शदीप सिंह, वाइड!!! बाहर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया है|
7:57 PM(एक घंटा पहले)
5.1: आयुष म्हात्रे को अर्शदीप सिंह, डॉट गेंद!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| हीव शॉट मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, रन नहीं हुआ|
7:56 PM(एक घंटा पहले)
Score 49/1
Batsmanआयुष म्हात्रे 23(14b 3*4 1*6)
Bowlerविजयकुमार वैशाख 1-0-10-0
4.6: आयुष म्हात्रे को विजयकुमार वैशाख, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन हासिल किया है|
7:55 PM(एक घंटा पहले)
4.5: आयुष म्हात्रे को विजयकुमार वैशाख, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
7:55 PM(एक घंटा पहले)
4.4: आयुष म्हात्रे को विजयकुमार वैशाख, दुग्गी!! इस बार पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन हासिल किया है|
7:54 PM(एक घंटा पहले)
4.3: आयुष म्हात्रे को विजयकुमार वैशाख, छक्का!! आयुष म्हात्रे ने लगाया इस मुकाबले का पहला सिक्स यहाँ पर!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| जिसके बाद बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
7:53 PM(एक घंटा पहले)
4.2: आयुष म्हात्रे को विजयकुमार वैशाख, क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
7:53 PM(एक घंटा पहले)
4.1: ऋतुराज गायकवाड को विजयकुमार वैशाख, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया है|
7:51 PM(एक घंटा पहले)
Score 39/1
Batsmanआयुष म्हात्रे 14(9b 3*4 0*6)
Bowlerजेवियर बार्टलेट 2-0-24-1
3.6: आयुष म्हात्रे को जेवियर बार्टलेट, डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से इस बार ऑफ साइड की ओर पुश किया लेकिन गेंद टप्पा खाती हुई वहां मौजूद फील्डर तक गई| रन नहीं मिल पाया|
7:51 PM(एक घंटा पहले)
3.5: आयुष म्हात्रे को जेवियर बार्टलेट, दुग्गी!! इस बार सामने की ओर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| तभी लॉन्ग ऑन से फील्डर अर्शदीप ने आकर अपने दाहिने ओर डाईव लगाया और गेंद को फील्ड किया| हालाँकि थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि फील्डर ने बेहतर तरीके से गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोक दिया था| इसी दौरान बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन लिया|
7:50 PM(एक घंटा पहले)
3.4: आयुष म्हात्रे को जेवियर बार्टलेट, चौका!! हैट्रिक बाउंड्री आयुष म्हात्रे ने लगाया दिया है यहाँ पर!! छोटी डाली गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर गैप में पुल शॉट लगाया और चार रन हासिल किया|
7:49 PM(एक घंटा पहले)
3.3: आयुष म्हात्रे को जेवियर बार्टलेट, चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री आयुष म्हात्रे के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में फ्लिक शॉट खेला| गेंद गैप में गई एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार गई चार रनों के लिए|
7:48 PM(एक घंटा पहले)
3.2: आयुष म्हात्रे को जेवियर बार्टलेट, चौका!! इसी के साथ आयुष म्हात्रे ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से मिड ऑन फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
7:48 PM(एक घंटा पहले)
3.1: ऋतुराज गायकवाड को जेवियर बार्टलेट, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7:46 PM(एक घंटा पहले)
Score 24/1
Batsmanआयुष म्हात्रे 0(4b 0*4 0*6)
Bowlerमार्को येन्सन 1-0-10-0
2.6: आयुष म्हात्रे को मार्को येन्सन, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर जोर से बल्लेबाज़ ने शॉट खेला| तभी एक टप्पा खाकर फील्डर के पास गई बॉल| रन नहीं आ सका|
7:46 PM(एक घंटा पहले)
2.5: आयुष म्हात्रे को मार्को येन्सन, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
7:45 PM(एक घंटा पहले)
2.5: आयुष म्हात्रे को मार्को येन्सन, वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये कुल 5 रन| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद स्विंग होती हुई बल्लेबाज़ को बीट कर गई| तभी कीपर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके दस्तानों में लगकर फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए| इसी बीच अम्पायर ने वाइड दिया और बाई के रूप में बाउंड्री का भी इशारा किया|
7:44 PM(एक घंटा पहले)
2.4: आयुष म्हात्रे को मार्को येन्सन, डॉट गेंद!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
7:44 PM(एक घंटा पहले)
2.3: आयुष म्हात्रे को मार्को येन्सन, सॉलिड डिफेन्स!! तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
7:43 PM(एक घंटा पहले)
2.2: ऋतुराज गायकवाड को मार्को येन्सन, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
7:42 PM(एक घंटा पहले)
2.1: ऋतुराज गायकवाड को मार्को येन्सन, चौका!!! क्रैकिंग कवर ड्राइव!! डीप फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई|
7:41 PM(एक घंटा पहले)
आयुष म्हात्रे अब क्रीज पर आये हैं...
7:39 PM(एक घंटा पहले)
Score 14/1
Batsmanसंजू सैमसन 7(7b 1*4 0*6)
Bowlerजेवियर बार्टलेट 1-0-9-1
1.6: संजू सैमसन को जेवियर बार्टलेट, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ चेन्नई टीम को लगा पहला बड़ा झटका यहाँ पर!! संजू सैमसन 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जेवियर बार्टलेट के हाथ लगी पहली सफ़लता| इस बार गुड लेंथ पर पटकी गई तेज़ गति की आउटस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कवर्स की ओर खेलना चाहा| तभी बॉल टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर प्रभसिमरन सिंह के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 14/1 चेन्नई|
7:39 PM(एक घंटा पहले)
1.5: संजू सैमसन को जेवियर बार्टलेट, चौका!! संजू सैमसन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
7:38 PM(एक घंटा पहले)
1.4: संजू सैमसन को जेवियर बार्टलेट, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
7:37 PM(2 घंटे पहले)
1.3: ऋतुराज गायकवाड को जेवियर बार्टलेट, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
7:36 PM(2 घंटे पहले)
1.2: ऋतुराज गायकवाड को जेवियर बार्टलेट, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करना चाहा| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिला|
7:36 PM(2 घंटे पहले)
1.1: ऋतुराज गायकवाड को जेवियर बार्टलेट, चौका!! इस मुकाबले की पहली बाउंड्री कप्तान ऋतुराज गायकवाड के बल्ले से आती हुई!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव किया| तभी गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7:35 PM(2 घंटे पहले)
जेवियर बार्टलेट दूसरे छोर से गेंद लेकर आये हैं...
7:34 PM(2 घंटे पहले)
Score 5/0
Batsmanसंजू सैमसन 3(4b 0*4 0*6)
Bowlerअर्शदीप सिंह 1-0-5-0
0.6: संजू सैमसन को अर्शदीप सिंह, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई मैच के पहले ओवर की समाप्ति यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुश किया| ऐसे में फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
7:34 PM(2 घंटे पहले)
0.5: संजू सैमसन को अर्शदीप सिंह, इस बार आउटस्विंग से बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में गई और रन नहीं मिल पाया|
7:33 PM(2 घंटे पहले)
0.4: ऋतुराज गायकवाड को अर्शदीप सिंह, सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
7:32 PM(2 घंटे पहले)
0.3: ऋतुराज गायकवाड को अर्शदीप सिंह, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
7:31 PM(2 घंटे पहले)
0.2: संजू सैमसन को अर्शदीप सिंह, तीन रन!! इस बार बल्लेबाज़ ने लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बैक फुट से डीप स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया| तभी फील्डर फाइन लेग से भागकर वहां पर आए और अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को फील्ड किया| तभी बल्लेबाजों ने भागकर 3 रन पूरा किया|
7:31 PM(2 घंटे पहले)
0.1: संजू सैमसन को अर्शदीप सिंह, अच्छा डिफेंड!! इस बार पटकी हुई गेंद थी जो बल्लेबाज़ के लिए अंदर की तरफ आ रही थी| ऐसे में बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ उसे खेला|
7:30 PM(2 घंटे पहले)
0.1: संजू सैमसन को अर्शदीप सिंह, वाइड!! इसी के साथ मुकाबले की हुई शुरुआत!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
7:26 PM(2 घंटे पहले)
दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ पंजाब टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार ऋतुराज गायकवाड और संजू सैमसन के कन्धों पर होगा| वहीं पंजाब के लिए पहला ओवर लेकर अर्शदीप सिंह तैयार...
7:12 PM(2 घंटे पहले)
पीबीकेएस के इम्पैक्ट प्लेयर्स - प्रियांश आर्य, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, हेमंत बराड़ और सूर्यांश शेडगे|
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस पर बात करते हुए कहा कि ये एक सूखी हुई विकेट लग रही है| विकेट पूरे मैच में एक ही तरह की रहेगी| ड्यू नहीं आएगी इसलिए डिफेंड करने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए| हम मैच दर मैच अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं| हमारी सलामी जोड़ी अच्छी है जिससे हमें काफी उम्मीद होगी| टीम में आज के लिए मुकाबले के लिए बदलाव हुआ है|
7:03 PM(2 घंटे पहले)
टॉस जीतकर बात करने आए पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे अय्यर ने कहा कि पिच बेहतर नज़र आ रही है लेकिन हम चेज़ करना पसंद कर रहे हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है|
7:02 PM(2 घंटे पहले)
टॉस – काफ़ी ज्यादा शोरो गुल के बीच सिक्का उछला, पंजाब किंग्स ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
6:02 PM(3 घंटे पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
6:02 PM(3 घंटे पहले)
इस लीग में इनके बीच अबतक कुल 32 मुकाबले हुए हैं जहाँ दोनों ही टीमों ने 16-16 दफ़ा एक दूसरे को शिकस्त दिया है| तो अब दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की तरफ नज़र की जाए तो एक ओर चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड पिछले मैच में हुई गलतियों को नज़र अंदाज़ करते हुए अब इस मुकाबले में अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे तो उनका साथ आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, संजू सैमसन, मैथ्यू शॉर्ट और डेवाल्ड ब्रेविस देते हुए नज़र आयेंगे जबकि गेंदबाज़ी में मुकेश चौधरी, मैट हेनरी और स्पेंसर जॉनसन विपक्षी टीम के महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को आउट करने की रणनीतियों को बनायेंगे| वहीँ दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर बेहतर फॉर्म में नज़र आ रहे हैं जबकि उनके अलावा प्रियांश आर्या, नेहल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस अपनी टीम के लिए बेहतर से बेहतर खेल दिखाते हुए जीत दिलाना चाहेंगे| तो ऐसे में अब देखना होगा कि किस टीम के हाथ लगती है जीत और किसे मिलती है निराशा|
6:01 PM(3 घंटे पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सातवें मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा| दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद अहम होने वाला है क्योंकि ये उनका दूसरा मैच होगा| हालाँकि पंजाब किंग्स की टीम अपने पहले मुकाबले को गुजरात टाइटन्स से 3 विकटों से जीतकर आ रही है जबकि सीएसके को आरआर की टीम ने 8 विकटों से हराया था| तो अब पंजाब की सेना अपनी लगातार दूसरी जीत की तलाश में होगी| वहीं चेन्नई की आर्मी अपनी पहली जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 2 अंत हासिल करने की कोशिश करेगी| ऐसे में अब देखना होगा कि किसके हाथ लगती है जीत और किसे मिलती है निराशा| वैसे अगर आंकड़ों की मानें तो दोनों ही टीमों के बीच जब भी मुकाबला हुआ है टक्कर हमेशा कांटे की ही रही है और इस नए सीजन में भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है|
6:00 PM(3 घंटे पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.