IPL 2018 : राजस्थान रॉयल्स में स्मिथ की जगह लेंगे हेनरिक क्लासेन

स्मिथ के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्लासेन को 50 लाख रुपये में रजिस्टर्ड एंड अवेलेबल प्लेयर पूल (आरएपीपी) से राजस्थान टीम में शामिल किया गया है.

Advertisement
क्लासेन क्लासेन

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को टीम में शामिल किया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी घोषणा की.

उल्लेखनीय है कि बॉल टेंपरिंग मामले में फंसने के कारण स्मिथ 12 माह के लिए प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं. ऐसे में उन्होंने राजस्थान टीम के कप्तान पद से अपना नाम वापस ले लिया था.

Advertisement

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, 'स्मिथ के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्लासेन को 50 लाख रुपये में रजिस्टर्ड एंड अवेलेबल प्लेयर पूल (आरएपीपी) से राजस्थान टीम में शामिल किया गया है.'

क्लासेन ने हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे मैच के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया था. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ही उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था. इसके बाद तीन टी-20 मैचों की सीरीज के साथ क्लासेन ने टी-20 प्रारूप में भी पदार्पण किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »