भारतीय महिलाओं ने मारा मैदान, लंका को 3-0 से पीटा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने दीप्ति की गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए. पूरी टीम 38.2 ओवर में 112 रन पर ढेर हो गई.

Advertisement
भारतीय महिलाओं ने किया क्लीन स्वीप भारतीय महिलाओं ने किया क्लीन स्वीप

सूरज पांडेय

  • रांची,
  • 19 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

भारत और श्रीलंका के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है. सीरीज के दो मैच पहले ही जीत चुकी भारतीय टीम ने इसके साथ ही 3-0 से सीरीज भी जीत ली. दीप्ति शर्मा को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने दीप्ति की गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए. सलामी बल्लेबाज यसोदा मेंडिस (15) और प्रसादनी विराकोडी (19) ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े. विराकोडी श्रीलंका की तरफ से आउट होने वाली पहली बल्लेबाज थीं. इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और पूरी टीम 38.2 ओवर में 112 रन पर ढेर हो गई.

Advertisement


मनोदारा सुरंगिका (23) ने पहले श्रीवर्धने (14) के साथ पांचवें विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी और फिर हंसिनी करुणारत्ने (17) के साथ छठे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सकीं. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक छह विकेट चटकाए, जबकि शिखा और प्रीति बोस को दो-दो विकेट मिले.

इंडिया ने की खराब शुरुआत
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की भी शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज पूनम राउत (0) पारी की तीसरी गेंद पर ही पवेलियन लौट गईं. दूसरी सलामी बल्लेबाज स्मृती मंथाना (6) भी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सकीं और 18 रन बनाकर आउट होकर गईं.

वेदा ने बनाया शानदार अर्धशतक
इसके बाद वेदा कृष्णमूर्ति (नाबाद 62) ने दीप्ति शर्मा (28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की. दीप्ति शर्मा 28 के कुल स्कोर पर शशिकला श्रीवर्धने का शिकार बनीं. दीप्ति के आउट होने के बाद मैदान में उतरीं शिखा पांडे ने आठ रनों का योगदान दिया और कृष्णमूर्ति के साथ 28 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. कृष्णमूर्ति ने अपनी पारी में 90 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके जड़े. श्रीलंका के लिए सुगंदिका कुमारी और शशिकला ने एक-एक विकेट लिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement