भारत-PAK मैच के सवाल से रिपोर्टर पर भड़के कोहली, सब हैरान

टीम इंडिया के कप्तान को इस दौरान एक सवाल का सामना भी करना पड़ा जिनका जवाब देते समय उनके चेहरे पर झुंझलाहट के भाव नजर आए.

Advertisement
विराट कोहली विराट कोहली

केशवानंद धर दुबे

  • ,
  • 26 मई 2017,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के इंग्लैंड रवाना होने के पहले मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली एक मौके पर असहज नजर आए. दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान को इस दौरान एक सवाल का सामना भी करना पड़ा जिनका जवाब देते समय उनके चेहरे पर झुंझलाहट के भाव नजर आए. हालांकि कोहली ने पूछे गए दूसरे सवालों के बेबाकी से जवाब भी दिए. लेकिन भारत-पाकिस्तान के होने वाले मुकाबले को लेकर पूछे गए सवाल से उनके चेहरे पर झुंझलाहट साफ दिख रही थी.

Advertisement

भारत-पाक पर विराट ने दिया ये जवाब
दरअसल, विराट से एक रिपोर्टर ने पूछा, 'मौजूदा घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए क्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना सही होगा.' इस सवाल पर विराट कोहली ने जवाब दिया ‘आपका इस बारे में क्या सोचना है.’ रिपोर्टर ने जवाब दिया कि ‘हम इस बारे में आपका विचार जानना चाहते हैं.’ रिपोर्टर की इस प्रतिक्रिया पर जवाब देते हुए कोहली ने कहा, 'इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आप पहले ही इस बारे में अपनी राय बना चुके हैं'.

हालांकि कोहली ने पूछे गए दूसरे सवालों के बड़ी बेफिक्री और आराम से जवाब दिए लेकिन भारत-पाकिस्तान के होने वाले मुकाबले को लेकर पूछे गए सवाल पर विराट के चेहरे पर नाराजगी साफ थी. आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 4 जून को एजबेस्टन में खेलना है. कोहली ने कहा कि उनका पूरा ध्यान टीम इंडिया के लिए मैच जीतने पर है. चैंपियंस ट्रॉफी 1 जून से इंग्लैंड में शुरू होने जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »