कंगारुओं पर जीत के बाद एयरपोर्ट पर ऐसे रिलैक्स करती दिखी टीम इंडिया

अब सीरीज का दूसरा वनडे कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर 21 सितंबर को खेला जाएगा.

Advertisement
टीम इंडिया टीम इंडिया

विश्व मोहन मिश्र

  • ,
  • 18 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

रविवार को चेन्नई वनडे में ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत के बाद के खिलाड़ी काफी रिलैक्स महसूस कर रहे हैं. पूर्व कप्तान और हार्दिक पंड्या के बीच 118 रनों की पार्टनरशिप ने मैच की तस्वीर बदली थी. हरफनमौला के अलावा स्पिन आक्रमण ने टीम इंडिया को कंगारुओं पर 26 रन (डीएल मेथड) से जीत दिला दी.

अब सीरीज का दूसरा वनडे कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर 21 सितंबर को खेला जाएगा. यह सीरीज के लिए काफी अहम है. श्रीलंका की धरती पर 9-0 से जीत का स्वाद चखने वाली टीम इंडिया के सामने मजबूत मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया की चुनौती है.

Advertisement

चेन्नई के चेपॉक में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीता और खुशी-खुशी बल्लेबाजी ली. लेकिन इसके बाद जो कुछ भी हुआ, इसका किसी ने अनुमान तक नहीं लगाया था. 11 के स्कोर पर भारत ने एक के बाद एक 3 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन धोनी-पंड्या ने टीम को संभाल लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »