Advertisement

India vs Australia Nagpur Test Day 2 LIVE Score: नागपुर टेस्ट पर टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, रोहित के बाद अक्षर-जड्डू ने कंगारुओं पर बल्ले से किया वार

aajtak.in | 10 फरवरी 2023, 5:04 PM IST

India vs Australia Nagpur Test Day 2 LIVE Score: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर में खेला जा रहा है. मैच में दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक भारत ने पहली पारी में सात विकेट पर 321 रन बना लिए थे. टीम इंडिया की लीड 144 रनों की हो गई है.

रवींद्र जडेजा

हाइलाइट्स

  • इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज
  • 4 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच नागपुर में जारी
  • दूसरे दिन के बाद भारत का स्कोर- 321/7
  • जडेजा 66 और अक्षर 52 रन पर नाबाद

India vs Australia Nagpur Test Day 2 LIVE Score: भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 77 रन से आगे खेलना शुरू किया. मगर टीम ने अपने 5 विकेट 168 रन पर ही गंवा दिए. इसके बाद रोहित, जडेजा और अक्षर पटेल की पारियों ने भारत को वापस ला खड़ा कर दिया.

बता दें कि मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 177 रनों पर ढेर हो गई. मार्नस लाबुशेन ने 49 रन बनाए. जबकि स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 5 और अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किए. सिराज और शमी को 1-1 सफलता मिली.
5:04 PM (3 वर्ष पहले)

दूसरे दिन का खेल समाप्त

Posted by :- Anurag Jha

नागपुर टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. भारत का स्कोर स्टंप के समय सात विकेट पर 321 रन है. रवींद्र जडेजा 66 और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं. जडेजा ने नौ और अक्षर पटेल ने आठ चौके लगाए हैं. टीम इंडिया की लीड अब 115 रनों की है. जडेजा और अक्षर के बीच 81 रनों की नाबाद साझेदारी हुई है. भारत के लिए कप्तान कप्तान रोहित शर्मा ने 120 रनों की शानदार पारी खेली.

4:51 PM (3 वर्ष पहले)

अक्षर ने भी जड़ी फिफ्टी

Posted by :- Anurag Jha

अक्षर पटेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. अक्षर ने 94 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान अक्षर ने आठ चौके लगाए. भारत का स्कोर फिलहाल सात विकेट पर 317 रन है.

4:13 PM (3 वर्ष पहले)

भारत का स्कोर- 292/7

Posted by :- Anurag Jha

भारतीय टीम की बढ़त अब 100 रनों के पार हो चुकी है.  102 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 292 रन है. रवींद्र जडेजा 57 और अक्षर पटेल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं. जडेजा ने आठ और अक्षर पटेल ने पांच चौके लगाए हैं. टीम इंडिया की लीड अब 115 रनों की है.

3:38 PM (3 वर्ष पहले)

जडेजा का अर्धशतक

Posted by :- Anurag Jha

रवींद्र जडेजा ने गेंद के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए 50 रन पूरे कर लिए हैं. जडेजा ने अपनी इस पारी में अबतक सात चौके लगाए हैं. 94.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 258 रन है. रवींद्र जडेजा 50 और अक्षर पटेल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Advertisement
2:55 PM (3 वर्ष पहले)

डेब्यू मैच में मर्फी के 5 विकेट

Posted by :- Shribabu Gupta

भारतीय टीम ने 240 रनों पर अपना 7वां विकेट गंवा दिया है. डेब्यू मैच खेल रहे विकेटकीपर श्रीकर भरत 8 रन ही बना सके. उन्हें टॉड मर्फी ने LBW आउट किया. मर्फी का भी ये डेब्यू टेस्ट है, जिसकी पहली पारी में उन्होंने अपने 5 विकेट पूरे कर लिए हैं.

2:42 PM (3 वर्ष पहले)

भारत को छठा झटका, रोहित OUT

Posted by :- Shribabu Gupta

टीम इंडिया को 229 रन के स्कोर पर छठा बड़ा झटका लगा. कप्तान रोहित शर्मा 212 गेंदों पर 120 रनों की शतकीय पारी खेलकर आउट हुए. पैट कमिंस ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया. रोहित ने 2 छक्के और 15 चौके जमाए. फिलहाल भारतीय टीम- 229/6 (81).

2:20 PM (3 वर्ष पहले)

टी-ब्रेक तक टीम इंडिया - 226/5

Posted by :- Shribabu Gupta

भारतीय टीम ने नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन टी-ब्रेक तक 49 रनों की असरदार लीड बना ली है. फिलहाल टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 226 रन हो गया है. कप्तान रोहित शर्मा 118 और रवींद्र जडेजा 34 रन बनाकर नाबाद हैं.

1:39 PM (3 वर्ष पहले)

टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार

Posted by :- Shribabu Gupta

टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 200 रनों के पार पहुंच गया है. इस लिहाज से भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर 30 से ज्यादा रनों की बढ़त बना ली है. कप्तान रोहित शर्मा शतक लगाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. रवींद्र जडेजा उनका भरपूर साथ दे रहे हैं.

1:23 PM (3 वर्ष पहले)

रोहित ने ऐसे मनाया शतक का जश्न

Posted by :- Shribabu Gupta
Advertisement
12:57 PM (3 वर्ष पहले)

रोहित ने जड़ा 9वां टेस्ट शतक

Posted by :- Shribabu Gupta

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान अपना पहला टेस्ट शतक जड़ दिया है. यह उनके टेस्ट करियर का कुल 9वां शतक है. रोहित ने यह शतक 171 गेंदों पर लगाया. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 14 चौके लगाए. फिलहाल, भारतीय टीम- 178/5 (63).

12:42 PM (3 वर्ष पहले)

भारत की आधी टीम OUT

Posted by :- Shribabu Gupta

भारत की आधी टीम 168 रनों के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई है. पांचवां झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा. अपने डेब्यू मैच में सूर्या 8 रन बनाकर आउट हुए. मैच में नाथन लियोन को पहली सफलता मिली. लियोन ने सूर्या को क्लीन बोल्ड किया.

12:17 PM (3 वर्ष पहले)

भारत को चौथा झटका, कोहली भी आउट

Posted by :- Shribabu Gupta

लंच के बाद पहली ही बॉल पर भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा. 151 रनों पर चौथा विकेट गंवाया. चारों विकेट डेब्यू मैच खेल रहे ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने लिए. उन्होंने चौथा शिकार कोहली को बनाया. लंच के बाद पहली बॉल पर कोहली 12 रनों पर कैच आउट हुए.

11:35 AM (3 वर्ष पहले)

लंच तक भारतीय टीम- 151/3

Posted by :- Shribabu Gupta

नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक भारतीय टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा. टीम ने 3 विकेट गंवाकर 151 रन बना दिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा 85 और विराट कोहली 12 रन बनाकर नाबाद हैं. ऑस्ट्रेलिया टीम को अब सिर्फ 26 रन की बढ़त हासिल है.

11:09 AM (3 वर्ष पहले)

अश्विन के बाद पुजारा भी आउट

Posted by :- Shribabu Gupta

डेब्यू कर रहे ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए तारणहार की भूमिका में नजर आ रहे हैं. उन्होंने 135 रनों पर भारतीय टीम को तीसरा झटका दिया. केएल राहुल और अश्विन के बाद मर्फी ने चेतेश्वर पुजारा शिकार बनाया. पुजारा 7 रन पर कैच आउट हुए.

Advertisement
10:48 AM (3 वर्ष पहले)

टीम इंडिया ने दूसरा विकेट गंवाया

Posted by :- Shribabu Gupta

दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपना दूसरा विकेट गंवाया. बतौर नाइटवॉचमैन उतरे रविचंद्रन अश्विन 23 रन बनाकर आउट हुए.  डेब्यू मैच खेल रहे स्पिनर टॉड मर्फी ने अश्विन को शिकार बनाया. फिलहाल, भारतीय टीम- 124/2 (41).

10:06 AM (3 वर्ष पहले)

भारतीय टीम 100 रन के पार

Posted by :- Shribabu Gupta

भारतीय टीम ने पहली पारी में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने छक्के के साथ यह सैकड़ा पूरा किया. रोहित के अलावा अश्विन ने भी छक्का लगाने में हाथ बंटाया. रोहित शर्मा अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं. फिलहाल, भारतीय टीम- 110/1 (33).

9:33 AM (3 वर्ष पहले)

बीसीसीआई ट्वीट

Posted by :- Shribabu Gupta
9:32 AM (3 वर्ष पहले)

दूसरे दिन का खेल शुरू

Posted by :- Shribabu Gupta

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर में खेला जा रहा है. मैच में दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 77 रन से आगे खेलना शुरू किया.

8:57 AM (3 वर्ष पहले)

बीसीसीआई ट्वीट

Posted by :- Shribabu Gupta
Advertisement
8:56 AM (3 वर्ष पहले)

ऑस्ट्रेलियाई टीम 177 रनों पर ढेर

Posted by :- Shribabu Gupta

बता दें कि मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 177 रनों पर ढेर हो गई. मार्नस लाबुशेन ने 49 रन बनाए. जबकि स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 5 और अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किए. सिराज और शमी को 1-1 सफलता मिली.

8:55 AM (3 वर्ष पहले)

मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

Posted by :- Shribabu Gupta

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.
ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ,  मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड

8:55 AM (3 वर्ष पहले)

रोहित के पास शतक का मौका

Posted by :- Shribabu Gupta

भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा 56 रन और रविचंद्रन अश्विन बगैर खाता खोले नाबाद हैं. ऐसे में रोहित के पास शतक का मौका है. जबकि केएल राहुल 20 रन बनाकर टॉड मर्फी का शिकार हुए हैं. भारतीय टीम पहली पारी में अब भी ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 100 रनों से पीछे है.

8:54 AM (3 वर्ष पहले)

दूसरे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होगा

Posted by :- Shribabu Gupta

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर में खेला जा रहा है. मैच में दूसरे दिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 77 रन से आगे खेलना शुरू करेगी. दूसरे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होगा.