सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत

वन डे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से हारी भारतीय टीम रविवार को टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी. खिलाड़ियों के फॉर्म में होने और गेंदबाजी में सुधार आने के बाद भारत यह सीरीज 3-0 से जीतने की तैयारी में है.

Advertisement
दो मैच जीतकर भारत बना चुका है अजेय बढ़त दो मैच जीतकर भारत बना चुका है अजेय बढ़त

प्रियंका झा

  • सिडनी,
  • 30 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 2:13 PM IST

रविवार को भारतीय टीम सिडनी क्रिकेट मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का सूपड़ा साफ करने उतरेगी. रविवार को तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच है. भारत पहले ही 2 मैचों में जीत कर सीरीज अपने नाम कर चुका है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की कोशिश आखिरी मैच जीतकर अपनी साख बचाने की होगी.

वन डे में किया था हार का सामना
इससे पहले भारत ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 1-4 से हार का सामना किया था. हालांकि भारत ने शानदार वापसी करते हुए टी-20 सीरीज पर कब्जा किया है. इसी साल घरेलू मैदान पर होने वाले आईसीसी विश्व कप को देखते हुए भारत के लिए यह जीत काफी अहम होगी.

Advertisement

फिंच के बिना उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान एरॉन फिंच की कमी खलेगी. वह चोट की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह शेन वॉटसन टीम की कप्तानी संभालेंगे. फिंच के अलावा ऑस्ट्रेलिया को अपने मुख्य कोच डारेन लेहमन की कमी भी खलेगी जो बीमार होने की वजह से आराम पर हैं.

टीम के धुरंधरों से उम्मीद
हालांकि भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने दौरे की शुरुआत से ही काफी रन बटोरे हैं. रोहित शर्मा और ने अपनी एकदिवसीय फॉर्म को टी-20 में भी जारी रखा है. शिखर धवन ने भी इस दौरे पर अपनी खोई हुई फॉर्म को वापस पा लिया है. ऐसे में शुरुआती दो टी-20 मैचों में अर्धशतक लगाने वाले कोहली से तीसरे मैच में भी रनों की उम्मीद होगी. रोहित से भी यही उम्मीद की जा रही है कि वह अपनी मौजूदा लय को आगे भी जारी रखें.

Advertisement

युवराज को मौका मिलने का इंतजार
टीम में वापसी करने वाले युवराज सिंह को हालांकि अब तक बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है. युवराज सिडनी टी-20 में बल्लेबाजी करने का मौका चाहेंगे, ताकि वह आने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर सकें. वहीं गेंदबाजी में युवा जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन कर सबको प्रभावित किया है. वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. आशीष नेहरा ने भी अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए अब तक अच्छी गेंदबाजी की है. वहीं स्पिनर रवींद्र जडेजा ने भी अहम मौकों पर टीम को सफलता दिलाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »