पहला वनडे: धर्मशाला में कल रनों की बारिश नहीं, हो सकती है बर्फबारी

पश्चिम में होने वाली उथल-पुथल उत्तर भारत में प्रभाव डाल सकती है और 10 दिसंबर से लगातार दो दिनों तक बारिश हो सकती है.

Advertisement
धर्मशाला स्टेडियम में पंड्या-बुमराह धर्मशाला स्टेडियम में पंड्या-बुमराह

विश्व मोहन मिश्र

  • धर्मशाला,
  • 09 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:33 AM IST

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (एचपीसीए) में पहला वनडे खेला जाएगा. यह मुकाबला रविवार को सुबह 11:30 बजे से खेला जाना है.

स्थानीय मौसम विभाग ने यहां बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है. शिमला के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि पश्चिम में होने वाली उथल-पुथल उत्तर भारत में प्रभाव डाल सकती है और 10 दिसंबर से लगातार दो दिनों तक बारिश हो सकती है.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी 11 और 12 दिसंबर को हो सकती है. 13 दिसंबर को भी इसका सिलसिला जारी रह सकता है.' एचपीसीए के मीडिया मैनेजर मोहित सूद ने कहा, 'हमारे ग्राउंड्समैन इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हमारे पास मैदान को सुखाने के लिए सुपर सॉकर्स मौजूद हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement