गौतम गंभीर VS अजीत अगरकर! टीम इंड‍िया के T20 कप्तान को लेकर नहीं बन रही बात, श्रेयस अय्यर-संजू सैमसन पर अटका फैसला

क्या हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर टीम इंड‍िया की टी20 कप्तानी को लेकर एक पेज पर नहीं हैं? क्या गंभीर और अगरकर के कप्तानी को लेकर ऑप्शन अलग-अलग हैं, ऐसे में अब आगे होगा क्या? आइए जान लेते हैं.

Advertisement
टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, T20 कप्तानी पर BCCI के भीतर मचा घमासान (Photo: ITG) टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, T20 कप्तानी पर BCCI के भीतर मचा घमासान (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST

Team India Next T20 Captain Update:  टीम इंडिया की टी20 कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला अब बेहद करीब है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के सेलेक्शन से पहले कप्तान के नाम पर चर्चा तेज हो गई है. मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का पद से हटना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन उनके उत्तराधिकारी को लेकर भारतीय क्रिकेट में दिलचस्प खींचतान देखने को मिल रही है.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली सेलेक्शन कमेटी इस बात पर एकमत हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को अब कप्तानी से आगे नहीं बढ़ाया जाए.

सूर्यकुमार हाल के महीनों में खराब फॉर्म से जूझते रहे हैं. आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा, जिसका असर सेलेक्टर्स की सोच पर पड़ा है.

सेलेक्शन कमेटी का मानना है कि अब ऐसे कप्तान की जरूरत है जो अगले दो टी20 वर्ल्ड कप तक टीम का नेतृत्व कर सके. इसी सोच के तहत श्रेयस अय्यर को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें कप्तानी सौंपे जाने की चर्चा तेज है.

हालांकि, नए कप्तान के नाम पर गौतम गंभीर की राय अलग बताई जा रही है. पीटीआई की रिपोर्ट्स के अनुसार गंभीर की पहली पसंद संजू सैमसन हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुकाबलों में संजू ने शानदार प्रदर्शन किया था और गंभीर उनके नेतृत्व तथा बल्लेबाजी क्षमता से प्रभावित हैं.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी IN, सूर्या OUT... टीम इंडिया की T20 टीम का इस द‍िन होगा ऐलान, रजत या श्रेयस में कौन होगा कप्तान?

Advertisement

वहीं सेलेक्टर्स संजू सैमसन और ईशान किशन (जो एक व‍िकल्प माने जा रहे हैं) को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं. उनका मानना है कि दोनों खिलाड़ियों को लंबे समय तक लगातार प्रदर्शन करने की जरूरत है, तभी उन्हें स्थायी कप्तानी का दावेदार माना जा सकता है.

दिलचस्प बात यह भी है कि गौतम गंभीर श्रेयस अय्यर की कप्तानी उम्मीदवारी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं बताए जा रहे हैं. दोनों ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ काम किया था, जहां श्रेयस कप्तान थे और गंभीर टीम के मेंटर. उस सीजन के बाद श्रेयस ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उन्हें उनकी उपलब्धियों का पर्याप्त श्रेय नहीं मिला. माना जाता है कि उनकी यह टिप्पणी क्रिकेट प्रशासन के कुछ हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है.

कप्तानी की इस दौड़ में श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और ईशान किशन के अलावा तिलक वर्मा का नाम भी डार्क हॉर्स के रूप में सामने आ रहा है. हालांकि मौजूदा समय में मुकाबला मुख्य रूप से श्रेयस और संजू के बीच माना जा रहा है.

भारतीय टीम की घोषणा आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से शुरू होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज से पहले की जाएगी. इसी के साथ यह भी साफ हो जाएगा कि भारतीय क्रिकेट का अगला टी20 कप्तान कौन होगा और अगले दो विश्व कप के लिए टीम की दिशा किसके हाथों में रहने वाली है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »