'हार्दिक को रास आते ऑस्ट्रेलिया के हालात, भारत को खलेगी कमी'

फिलहाल हार्दिक पंड्या टीम इंडिया से बाहर हैं. इस हरफनमौला क्रिकेटर को सितंबर में एशिया कप के दौरान कमर के निचले हिस्से में चोट लगी थी.

Advertisement
हार्दिक पंड्या, विराट कोहली (AP) हार्दिक पंड्या, विराट कोहली (AP)

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 16 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी का मानना है कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हरफनमौला हार्दिक पंड्या की कमी खलेगी. टेस्ट सीरीज छह दिसंबर को एडिलेड में शुरू होगी.

को सितंबर में एशिया कप के दौरान कमर के निचले हिस्से में चोट लगी थी. हसी ने प्रेस ट्रस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा ,‘हार्दिक काफी प्रतिभाशाली है और मुझे यकीन है कि ऑस्ट्रेलियाई हालात में वह बेहतरीन प्रदर्शन करता. उसके हरफनमौला खेल से टीम को संतुलन मिलता है. उसकी कमी भारत को जरूर खलेगी.’

Advertisement

सितारों के बिना उतर रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पास सीरीज जीतने का मौका है, लेकिन ‘मिस्टर क्रिकेट’ को यकीन है कि मेजबान टीम का अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण भारतीय युवा बल्लेबाजों को परेशान करेगा.

उन्होंने कहा,‘भारत के पास अच्छा मौका है, क्योंकि यह बेहतरीन टीम है और भारत के पास कुछ बहुत अच्छे तेज गेंदबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण भी उम्दा है और भारत के युवा बल्लेबाजों को चुनौती देगा. ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराना कठिन है .’

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले पर अंकुश लगाने की होगी और हसी ने कहा कि मेजबान गेंदबाजों को भारतीय कप्तान के सामने संयम बरतना होगा.

उन्होंने कहा,‘ऑस्ट्रेलियाई टीम कोहली के खिलाफ तैयारी से उतरेगी, लेकिन उस पर अमल करना होगा. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कोहली जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी के सामने लंबे समय तक संयम बरतना होगा.’

Advertisement

गेंद से छेड़खानी विवाद अब बीती बात हो गई है और हसी ने कहा कि मौजूदा टीम अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है, हालांकि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की कमी खलेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »