PAK के इस बल्लेबाज को 11 साल बाद मिल सकता है टेस्ट खेलने का मौका

बल्लेबाज फवाद आलम 11 साल बाद पाकिस्तान की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए 20 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

Advertisement
Fawad Alam (©PCB) Fawad Alam (©PCB)

aajtak.in

  • कराची,
  • 28 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST

बल्लेबाज फवाद आलम 11 साल बाद पाकिस्तान की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए 20 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक की अगुवाई वाली दौरे की चयन समिति ने बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, फखर जमां और हैदर अली को टीम में नहीं रखा है, जिससे फवाद की लंबे अर्से बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की संभावना बढ़ गई है.

Advertisement

34 साल के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक तीन टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने अपना आखिरी मैच 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. दो विशेषज्ञों स्पिनरों काशिफ भट्टी और अनुभवी यासिर शाह के अलावा दो ऑलराउंडरों फहीम अशरफ और शादाब खान को भी टीम में रखा गया है.

इस टीम का चयन 29 खिलाड़ियों में से किया गया है, जिन्हें कोविड-19 महामारी के कारण अलग-अलग समूहों में इंग्लैंड भेजा गया था. चयनकर्ताओं ने टीम के बीच ही आपस में खेले गए दो चार दिवसीय मैचों के बाद 20 सदस्यीय टीम का चयन किया.

ये भी पढ़ें ...

चयनकर्ताओं ने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को भी टेस्ट टीम में रखा है. टेस्ट सीरीज 5 अगस्त से मैनचेस्टर में शुरू होगी.

पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टेस्ट टीम-

Advertisement

अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम (उपकप्तान), आबिद अली, असद शफीक, फहीम अशरफ, फवाद आलम, इमाम उल हक, इमरान खान (सीनियर), काशिफ भट्टी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सरफराज अहमद (विकेटकीपर) , शादाब खान, शाहीन शाह आफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज और यासिर शाह.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »