निर्णायक टेस्ट में उतरेंगे एंडरसन-ब्रॉड-आर्चर? दांव पर सीरीज

तीसरे टेस्ट में रोमांच की पूरी उम्मीद है, जो जीता ट्रॉफी उसी के नाम होगी. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें इसमें कोई कसर नहीं छोड़ने वाली हैं.

Advertisement
England vs West indies 3rd Test England vs West indies 3rd Test

aajtak.in

  • मैनचेस्टर,
  • 23 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 5:05 PM IST

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच शुक्रवार से ओल्ड ट्रेफर्ड में शुरू हो रहा है. पहला मैच विंडीज ने जीता था तो इंग्लैंड ने दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. अभी तक इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है. तीसरे टेस्ट में भी रोमांच की पूरी उम्मीद है खासकर इस बात को ध्यान में रखते हुए कि यह सीरीज का फैसला करने वाला टेस्ट मैच है. जो जीता ट्रॉफी उसी के नाम होगी और दोनों टीमें इसमें कोई कसर नहीं छोड़ने वाली हैं.

Advertisement

मैच में सभी की नजरें दोनों टीमों के तेज गेंदबाजी आक्रमण पर रहेंगी. इंग्लैंड टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने पहले ही कह दिया है कि वह इस मैच में अपना सबसे मजबूत आक्रमण उतारेंगे. ऐसे में पूरी संभावना है कि जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर की तिकड़ी एक साथ देखने को मिले.

अभी तक इस सीरीज में ब्रॉड और एंडरसन एक साथ नहीं खेले हैं. सीरीज निर्णायक मुकाम पर है तो इन दोनों का एक साथ आना काफी हद तक संभव हैं. वहीं, क्वारनटीन पीरियड काटने और दो कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आने के बाद आर्चर टीम के साथ जुड़ने को तैयार हैं.

वेस्टइंडीज की बात की जाए तो शेनॉन गैब्रियल, अल्जारी जोसफ तीसरे मैच में भी टीम की बागडोर संभालेंगे. इनके साथ कप्तान जेसन होल्डर भी हैं, जिन्होंने अभी तक इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं, दोनों टीमों में एक बड़ा अंतर बेन स्टोक्स हैं. स्टोक्स ने दूसरे मैच में बेहतरीन हरफनमौला खेल से इंग्लैंड को सीरीज में वापस ला दिया था. वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अकेले की दम पर मैच का रुख बदल देते हैं. ऐसा उन्होंने पहले कई बार किया है.

Advertisement

विंडीज के पास ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच विजेता बने. बल्लेबाजी में इंग्लैंड स्टोक्स के अलावा कप्तान जो रूट पर निर्भर है. पिछले मैच में डॉम सिब्ले ने शतक जमाया था. वह अपनी फॉर्म को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे. जोस बटलर से भी टीम को अच्छी उम्मीद होगी.

विंडीज टीम में ब्लैकवुड अच्छी फॉर्म में हैं. उन्होंने पहले मैच में टीम को जीत दिलाई थी और दूसरे मैच में भी वह दूसरी पारी में अर्धशतक जमाने में सफल रहे थे. ब्रूक्स ने भी उनका अच्छा साथ दिया था. टीम के मुख्य बल्लेबाजों में से एक शाई होप अभी तक ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके हैं.

इस अहम मैच में अगर शाई होप का बल्ला चलता है तो यह मेहमान टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. क्रेग ब्रेथवेट, रोस्टन चेज से भी टीम को रन करने की उम्मीद होगी. विंडीज के कप्तान होल्डर ने दूसरे टेस्ट मैच के बाद कहा ही था कि वह आखिरी मैच में अपना सबकुछ झौंक देगी, ऐसे में मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »