पहले जुड़वां बेटे... अब नन्ही परी! टीम इंडिया के क्रिकेटर के घर गूंजी किलकारी, पत्नी भी हैं स्टार प्लेयर

दिनेश कार्तिक और स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लिकल के घर खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है. इस चर्चित स्पोर्ट्स कपल ने अपनी बेटी राहा पल्लीकल कार्तिक का स्वागत किया है. कबीर और जियान अब अपनी नन्ही बहन के आने से बेहद खुश हैं.

Advertisement
दिनेश कार्तिक फिर पिता बने हैं. (Photo: PTI/Instagram) दिनेश कार्तिक फिर पिता बने हैं. (Photo: PTI/Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और जानी-मानी स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के घर खुशियों की नई सौगात आई है. इस कपल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपनी बेटी के जन्म की खबर सोशल मीडिया के जरिए साझा कर फैन्स को खुश कर दिया.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में दोनों ने लिखा, 'दिल में आशीर्वाद और शब्दों से परे आभार के साथ हम अपनी प्यारी बेटी का स्वागत करते हैं. कबीर और जियान अपनी बहन को इंट्रोड्यूस (पेश) कर बेहद उत्साहित हैं.' इस खुशखबरी के साथ ही दिनेश कर्तिक की फैमिली पांच सदस्यों की हो गई है. दिनेश-दीपिका ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है.  फैन्स और क्रिकेटर्स इस कपल को बधाई दे रहे हैं.

Advertisement

खेल की दुनिया के इस पावर कपल ने अपने करियर के साथ-साथ निजी जीवन में भी शानदार तालमेल बनाया है. दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने 25 अगस्त 2015 को हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी. दोनों ने साल 2021 में जुड़वां बेटों कबीर और जियान का दुनिया में स्वागत किया. अब घर में राहा पल्लीकल कार्तिक के आने से खुशियों का माहौल और भी खास हो गया है.

कार्तिक-दीपिका का भारत के लिए शानदार प्रदर्शन
दिनेश कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में ठीक ठाक प्रदर्शन किया. कार्तिक ने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 180 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 27.70 की औसत से 3463 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 17 अर्धशतक जड़े. अब कार्तिक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बैटिंग कोच और मेंटर के तौर पर टीम को नई दिशा दे रहे हैं.

Advertisement

उधर दीपिका पल्लीकल भारतीय स्क्वैश की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं. दीपिका टॉप-10 रैंकिंग में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला स्क्वैश खिलाड़ी हैं. दीपिका ने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में मेडल्स जीते हैं. 2023 एशियन गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था. मां बनने के बाद भी उन्होंने जबरदस्त वापसी कर यह साबित किया कि वह एक चैम्पियन खिलाड़ी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement