भारत में डे-नाइट टेस्ट पर न्यूजीलैंड ने कहा- हमारी ओर से अभी तय नहीं

न्यूजीलैंड क्रिकेट के संचालन प्रमुख लिंडसे क्रॉकर ने कहा है कि भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच के आयोजन से पहले कई चीजों पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है.

Advertisement
अभी यह तय नहीं है कि भारत में कहां खेला जाएगा पहला डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट अभी यह तय नहीं है कि भारत में कहां खेला जाएगा पहला डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 7:31 PM IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट के संचालन प्रमुख लिंडसे क्रॉकर ने कहा है कि भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच के आयोजन से पहले कई चीजों पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है. गुरुवार को ही बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने घोषणा की थी कि भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल अपनी घरेलू सीरीज में ‘गुलाबी गेंद’ से पदार्पण के लिए तैयार है लेकिन न्यूजीलैंड बोर्ड अब भी इस बारे में अधिक जानकारी चाहता है.

Advertisement

क्रॉकर कहा, ‘भारत काफी आश्वस्त है जो काफी रोमांचक है क्योंकि वे इसे लेकर काफी प्रतिबद्ध लग रहे हैं. हमने अभी इस पर विकल्प के तौर पर विचार नहीं किया है इसलिए हमारी ओर से अभी तय नहीं है. हमारी ओर से निश्चित तौर पर पहले एशियाई में खेलना रोमांचक होगा.’ उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले मैंने इसे खबरों में सुना लेकिन (एनजेडसी के सीईओ) डेविड (वाइट) को शायद इसकी अधिक जानकारी हो क्योंकि वह (आईसीसी के) मुख्य कार्यकारियों की बैठक के लिए दुबई में हैं.’

क्रॉकर ने कहा, ‘वर्णमाला के क्रम के अनुसार भारत पारंपरिक तौर पर इन कांफ्रेंस में न्यूजीलैड के साथ बैठता है लेकिन यह उनके लिए भी नई खबर होगी क्योंकि जब कुछ दिन पहले डेविड रवाना हुए थे तो निश्चित तौर पर हमने इस बारे में चर्चा नहीं की थी.’

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट इस बारे में पुष्टि करने से पहले जिन तथ्यों पर विचार करेगा उसमें मैच के लिए इस्तेमाल होने वाला स्टेडियम, उसकी फ्लडलाइट, खेलने के हालात और मैच से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध अभ्यास के मौके शामिल हैं.

ये भी पढ़ें



Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »