कमेंटरी के लिए कुंबले को 39, मांजरेकर को मिले 36 लाख रुपये

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले और बल्लेबाज संजय मांजरेकर को अक्टूबर से दिसंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उनकी कमेंटरी फीस के तौर पर क्रमश: 39 लाख और 36 लाख रुपये के करीब भुगतान किया. बीसीसीआई की जनवरी के महीने के लिए किए गए भुगतान की ताजा सूची में इसका खुलासा हुआ.

Advertisement
अनिल कुंबले और संजय मांजरेकर अनिल कुंबले और संजय मांजरेकर

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले और बल्लेबाज संजय मांजरेकर को अक्टूबर से दिसंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उनकी कमेंटरी फीस के तौर पर क्रमश: 39 लाख और 36 लाख रुपये के करीब भुगतान किया. बीसीसीआई की जनवरी के महीने के लिए किए गए भुगतान की ताजा सूची में इसका खुलासा हुआ.

Advertisement

को दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैचों की सीरीज में के लिए 36,49,375 रुपये का जबकि को सीरीज के दौरान पांच मैचों और चार के लिए 39,10,500 रुपये का भुगतान किया गया.

बीसीसीआई ने इंटरनेशनल मैनेजमेंट ग्रुप लिमिटेड को भी इंडियन प्रीमियर लीग के नौंवे चरण के लिए दो किश्तों में करीब 11.6 करोड़ रुपये दिए, जिसका आयोजन इस साल किया जाएगा. दी गयी राशि 5,80,09,500 रुपये और 5,80,09,528 रुपये है.

जनवरी के महीने के दौरान एक अन्य भुगतान कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को 2.02 करोड़ रुपये का किया गया, जो चिन्नास्वामी स्टेडियम में सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए इंफ्रास्ट्रकचर सब्सिडी दावे से संबंधित है.

मेघालय क्रिकेट संघ को 56.25 लाख रुपये मिले हैं जो 2012-13 में वार्षिक बुनियादी ढांचे की मदद के लिए देने थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »