बाल-बाल बचे दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो, कार के आगे गिरा ट्रैफिक सिग्नल का खंभा

भारत दौरे पर आए बार्सिलोना, एसी मिलान तथा पेरिस सेंट जर्मेन जैसी दिग्गज टीमों के लिए खेल चुके ब्राजीली फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो उस वक्त बाल-बाल बचे जब उनकी कार के ठीक आगे ट्रैफिक सिग्नल का खंभा गिर गया.

Advertisement
रोनाल्डिन्हो रोनाल्डिन्हो

सूरज पांडेय

  • कोझीकोड,
  • 25 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 9:03 PM IST

भारत दौरे पर आए बार्सिलोना, एसी मिलान तथा पेरिस सेंट जर्मेन जैसी दिग्गज टीमों के लिए खेल चुके ब्राजीली फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो उस वक्त बाल-बाल बचे जब उनकी कार के ठीक आगे ट्रैफिक सिग्नल का खंभा गिर गया.


दरअसल रोनाल्डिन्हो उत्तरी केरल जिले में होने वाले सैत नागजी फुटबॉल टूर्नामेंट के प्रमोशन के सिलसिले में केरल आए हुए हैं और यह घटना उस वक्त हुई जब वो नडाक्कावु में एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे.

Advertisement


पुलिस के मुताबिक ये ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं कर रहा था और रोनाल्डिन्हो को देखने के चक्कर में जब फैन्स उनकी तरफ बढ़े तो यह खंभा रोनाल्डिन्हो की कार के आगे गिर गया. इस घटना में किसी को चोट नहीं आई. रोनाल्डिन्हो को केरल में आठ टीमों के बीच खेले जाने वाले सैत नागजी इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है.

देखें वीडियो

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »